facebookmetapixel
Advertisement
Eternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेल

नक्सल क्षेत्रों में जाओ, ज्यादा भत्ता पाओ

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:55 PM IST

नक्सलियों से लोहा ले रहे सुरक्षाकर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार उन सभी सुरक्षाकर्मियों के  भत्तों को 15 प्रतिशत बढ़ा देगी जो सुदूर जंगली इलाकों में माओवादियों के धड़पकड़ अभियान में शमिल है।


यह घोषणा सुरक्षाबलों के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए की गई है।सुरक्षाबलों को दिया जाने वाला यह अतिरिक्त भत्ता ‘नक्सल ड्यूटी एलांउस’ के नाम से जाना जाएगा और इससे लगभग 5,000 सुरक्षाकर्मी लाभान्वित हो सकेंगे। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामविचार नेतम ने कहा है कि ‘राज्य के गृह मंत्रालय ने 14 मार्च को एक आदेश जारी किया है। इसके तहत सुरक्षाबलों के लिए विशेष भत्ते का प्रावधान किया गया है।


फिलहाल इस भत्तें का लाभ राज्य के उन 84 पुलिस थानों को मिलेगा जो सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आते हैं’। यह भत्ता जिला पुलिस बल के अलावा राज्य के सशस्त्र बलों की आठ बटालियनों के जवानों को भी दिया जाएगा। नेतम ने यह भी कहा है कि इस कदम से राज्य के दृुर्गम स्थानों पर नक्सलियों से लोहा ले रहे जवानों में नए मनोबल का संचार होगा।


राज्य गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार विशेष भत्ता मिलने से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में डय्टी करने से कतराने वाले पुलिस कर्मी भी उत्साहित होंगे। हाल के दिनों में राज्य में सुरक्षाबल के  जवानों द्वारा स्वास्थ्य और अन्य कारणों का बहाना बनाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्य न करने के कई मामलें सामने आए है। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार इस पर पहले ही अपनी चिंता जाहिर कर चुकी है।

Advertisement
First Published - March 23, 2008 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement