facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

शादी रचाने चले जाइए मलेशिया

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:00 PM IST

अगर आप लुधियाना या लखनऊ जैसे शहरों में रहते हैं और अपनी शादी को यागदार बनाने के लिए कुछ हट कर करना चाहते हैं तो एक बार टूरिज्म मलेशिया की पेशकश पर जरूर गौर कर लीजिए।


इस साल अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की बेरुखी के बीच टूरिज्म मलेशिया ने भारतीय पर्यटकों को रिझाने के लिए विशेष छूट योजना तैयार की है। मलेशिया सरकार को भारत के टियर टू शहरों की अहमियत अच्छी तरह से समझ आ गई है और मलेशिया लुधियाना, अमृतसर, कानपुर, लखनऊ, आगरा और श्रीनगर जैसे शहरों के पर्यटकों को मलेशिया की सैर के लिए तैयार करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

इसके तहत मलेलिया में शादी रचाने के इच्छुक लोगों को विशेष छूट दी जा रही है। मलेशिया के पर्यटन निदेशक अमीरुल अरिफिन नासिर ने बताया कि ‘इन शहरों में कुछ ऐसे धनी लोग हैं जो अब मलेशिया में शादी का आयोजन करना चाहते हैं, हालांकि उनके पास सीमित संसाधन हैं। इन लोगों को विशेष छूट पैकेज की पेशकश की जाएगी।’

उन्होंने बताया कि मलेशिया आने वाले भारतीयों में से 35 प्रतिशत उत्तरी राज्यों से होते हैं। चूंकि पंजाबी लोग जिंदादिली और रोमांच के लिए जाने जाते हैं, इसलिए यहां 5 जुलाई से 31 सिंतबर तक विशेष छूट की पेशकश की गई है और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान पर्यटकों को यात्रा पैकेज में करीब 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। एक स्थानीय ट्रैवल एजेंट ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि छोटे शहरों में लोगों को छूट योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है।

ऐसे में मलेशिया के पर्यटन विभाग की पहल से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। नासिर ने बताया कि उन्होंने बीते साल भारत से 1.13 अरब डालर का राजस्व हासिल किया था। यह आंकड़ा इससे पूर्व वर्ष के मुकाबले 56 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों तक संपर्क कायम करने के लिए हम प्रत्येक लोकेशन पर छह से सात स्थानीय टूर ऑपरेटर के साथ गठजोड़ करने की योजना बना रहे हैं।  उन्होंने कहा कि मलेशिया आने वाले विदेशी पर्यटकों में करीब 12 प्रतिशत लोग भारतीय होते हैं जो काफी बड़ी संख्या है।

Advertisement
First Published - July 23, 2008 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement