facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

हाईटेक डगर पर चलेगी धारावी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:36 AM IST

अब धारावी में भी हाईटेक शिक्षा की पहुंच होने जा रही है। दरअसल, लैंडमार्क इंटरनैशनल इंस्टीटयूट फॉर एमपॉवरमेंट (लाइफ ट्रस्ट) ने धारावी में पढ़ाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंग्रेजी सिखाने के लिए ‘इंग्लिश डीवीडी’ बनाई है।
लाइफ ट्रस्ट ने अभी दो महीने के लिए इसे परीक्षण के तौर पर शुरू किया है। अगर यह योजना कारगर रहती है तो फिर इसे आगे भी ले जाया जा जाएगा। इस परियोजना की सफलता के बाद ट्रस्ट इसके तहत 950 शिक्षकों को प्रशिक्षण देगी।
आंगनबाड़ी योजना 6 साल तक के बच्चों के समूचित विकास के लिए केंद्र सरकार ने शुरू की है। इस योजना का लक्ष्य ग्रामीण, कबायली और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के सही विकास में मदद करना है। ट्रस्ट ने अंग्रेजी सीखना आसान करने के लिए डीवीडी बनाई हैं।
लाइफ ट्रस्ट की प्रबंधक ट्रस्टी पूनम लालवानी ने बताया, ‘फिलहाल हम बांद्रा और धारावी की झुग्गी झोपड़ियों में लगभग 475 आंगनबाड़ियों का संचालन करते हैं। इसके तहत हम 950 शिक्षकों को प्रशिक्षण देते हैं।’
लाइफ ट्रस्ट फिलहाल मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु से अपना परिचालन करती है। इस योजना के तहत शिक्षकों को अंग्रेजी का प्रशिक्षण देने के बाद उनकी लिखित और मौखिक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा से प्राप्त परिणामों से यह पता लगाया जा सकेगा कि परियोजना कितनी असरदार साबित हुई है और यह नई तकनीक कितनी कारगर रही है।

Advertisement
First Published - April 21, 2009 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement