facebookmetapixel
Advertisement
यह सिर्फ युद्ध नहीं, रुपये और महंगाई की अग्नि परीक्षा हैउत्तर प्रदेश को 30 कंपनियों से 1400 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलेइंडोनेशिया ने रद्द कर दिया 70,000 वाहनों का ऑर्डर? टाटा मोटर्स सीवी का आया बयान, अटकलों पर लगाया विरामChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें सूतक काल और भारत में दिखने का समयUS–Iran टकराव बढ़ा तो क्या होगा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल? इन सेक्टर्स को सबसे ज़्यादा जोखिममोटापा घटाने वाली दवाएं: फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक कंपनियों के लिए खतरा या मौका?Aviation sector: इंडिगो की वापसी, लेकिन पश्चिम एशिया संकट और महंगा ईंधन बना खतराUS Israel-Iran War: सुरक्षा चेतावनी! अमेरिका ने 14 देशों से नागरिकों को तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दियाTrump ने दी चेतावनी- ईरान पर हमला 4-5 हफ्तों तक रह सकता है जारी, जरूरत पड़ी तो और बढ़ेगा!Stock Market Holiday: NSE और BSE में आज नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें पूरा शेड्यूल

दिल्ली सरकार को लक्ष्य से भी 10 फीसदी ज्यादा मिला जीएसटी

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 6:18 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

दिल्ली सरकार का वर्ष 2022-23 के दौरान जीएसटी से सरकारी खजाना खूब भर गया। सरकार को बजट में तय लक्ष्य से भी ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ है। वर्ष 2021-22 की तुलना में जीएसटी वसूली में 28 फीसदी इजाफा हुआ।

मार्च महीने में भी दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली में करीब 18 फीसदी इजाफा हुआ और पड़ोसी राज्यों की तुलना में जीएसटी संग्रह दर अधिक रही।

जीएसटी वसूली 28 फीसदी बढी

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा था, जबकि सरकार को उक्त वर्ष के दौरान करीब 28,500 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में प्राप्त हुए। इस तरह जीएसटी वसूली लक्ष्य से 9.60 फीसदी अधिक है।

वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली सरकार को 22,260 करोड़ रुपये जीएसटी के तौर पर प्राप्त हुए थे। इसकी तुलना में वर्ष 2022—23 में जीएसटी वसूली में 28 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई है।

मार्च में करीब 18 फीसदी बढा जीएसटी

दिल्ली सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी महीने मार्च में सालाना आधार पर 17.72 फीसदी ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ। मार्च में 2,420 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई, जबकि पिछले साल मार्च महीने में 2,055 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हुई थी। इस साल मार्च महीने में दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली में बढ़ोतरी दर पड़ोसी राज्यों की तुलना में ज्यादा रही।

मार्च में हरियाणा की जीएसटी वसूली वृद्धि दर 16.93 फीसदी, उत्तर प्रदेश की 15 फीसदी और राजस्थान की 15.80 फीसदी रही, जबकि दिल्ली की 17.72 फीसदी रही।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 6:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement