facebookmetapixel
Advertisement
5 साल में SIP से 15-20 लाख की SUV खरीदें: कैश या डाउन पेमेंट, जानें सही प्लान8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा! इस राज्य में राशन कार्ड को लेकर बदले नियम, आय सीमा में हुई बड़ी बढ़ोतरीOla Electric Share: कभी ₹157 पर था, आज 26 रु पर आया; क्यों भंग हुआ निवेशकों का भरोसा?इंडिया-यूएस ट्रेड डील मार्च में साइन होने की संभावना, अप्रैल से हो सकती है लागू: गोयलअमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोक

25 मई से शुरू होने जा रही दिल्ली-देहरादून वंदे भारत, जानें हर जानकारी

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 9:09 PM IST
Vande Bharat Express

रेल से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! भारतीय रेलवे उत्तराखंड राज्य के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। इस नई ट्रेन की शुरुआत 25 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। वित्त वर्ष 2023-24 में लॉन्च होने वाली यह छठी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन होगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून को दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) से जोड़ेगी। यह राष्ट्रीय राजधानी की नीले और सफेद रंग की पांचवीं ट्रेन भी होने जा रही है।

नए जमाने की यह ट्रेन 314 किमी की दूरी चार घंटे 45 मिनट में तय करेगी। वर्तमान में, दो शहरों के बीच सबसे तेज ट्रेन नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस है। इतनी ही दूरी को तय करने में छह घंटे 10 मिनट का समय लगता है। नई नीले और सफेद रंग की यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली और देहरादून के बीच अपनी यात्रा के दौरान पांच रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ये हैं- हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सिटी। दिल्ली-देहरादून वंदे भारत में आठ कोच हैं – एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार।

भारतीय रेलवे ने देश में नीले और सफेद रंग की ट्रेन के निर्माण को तेज कर दिया है। चालू वित्त वर्ष में, रेलवे ने निम्न मार्गों पर छह वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की: रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन, सिकंदराबाद-तिरुपति, चेन्नई-कोयम्बटूर, अजमेर-दिल्ली कैंट, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-कासरगोड और हावड़ा-पुरी रेल मार्ग।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 9:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement