facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

Covid-19 Update: गौतम बुद्ध नगर जिले में संक्रमण के 130 नए मामले आए सामने

जिला सतर्कता अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को संदिग्ध रोगियों के 1,872 नमूनों की जांच की

Last Updated- April 15, 2023 | 9:14 AM IST
Coronavirus

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले ( NOIDA ) में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 130 नए मामले पाए गए, जो इस साल में संक्रमितों की अब तक की सर्वाधिक दैनिक संख्या हैं।

जिला सतर्कता अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को संदिग्ध रोगियों के 1,872 नमूनों की जांच की, जिनमें से 130 संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 62 रोगी इलाज के बाद स्वस्थ हुए। कुमार ने बताया कि जनपद में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 464 हो गई है, जिनमें से 14 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है और बाकी मरीज अपने घरों में पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है और इस वर्ष कोरोना वायरस से अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

कुमार ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।

First Published - April 15, 2023 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट