facebookmetapixel
Advertisement
Alpine Texworld IPO: ₹126 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; निवेश से पहले जानें प्राइस, लॉट साइज, GMP और अहम डिटेल्सSBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: बाजार में शानदार रिकवरी! सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से 300 अंक की लगाई छलांग, निफ्टी 24,100 के पार; Welspun Corp के शेयर 4% चढ़ेहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?

ओबेरॉय के होटल पर छिड़ा विवाद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:06 AM IST

होटल वाइल्डफ्लावर हॉल ओबेरॉय होटल समूह की सबसे प्रमुख संपत्तियों में से एक है।


लेकिन इस शानदार होटल के  संपत्ति संबंधी वित्तीय प्रबंध को लेकर ओबेरॉय होटल समूह और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच गंभीर मतभेद उत्पन्न हो गए हैं। इस वजह से अब इस होटल का भविष्य अनिश्चितता में नजर आ रहा है।

राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि होटल के तीन सरकारी निदेशकों सहित राज्य मुख्य सचिव की यहां हाल ही में आयोजित वार्षिक बोर्ड बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि इस साल खातों को पारित नहीं किया जाएगा।

राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि होटल द्वारा कथित तौर पर 80 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया गया है जबकि पूंजीगत खर्च 46 करोड़ रुपये का है। राज्य सरकार ने 1993 में इस प्रापर्टी के लिए ओबेरॉय समूह के साथ एक संयुक्त उद्यम बनाया।

जल्द ही इस समूह में राज्य सरकार की हिस्सेदारी 35 फीसदी से घटकर 21 फीसदी रह गई। नए होटल का परिचालन 2002 में शुरू हुआ था लेकिन इसी बीच परियोजना की लागत को लेकर राज्य सरकार और ओबेरॉय समूह के बीच मतभेद पैदा हो गए।

राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार ने प्रॉपर्टी के अधिग्रहण की कोशिश की। जब से यह संयुक्त उद्यम बना है तब से होटल परियोजना को घाटे का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - November 25, 2008 | 9:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement