facebookmetapixel
Advertisement
Axis Bank Credit Card: 28 अगस्त से बदलेंगे नियम, विदेश में पेमेंट और टोल से लेकर लेट फीस तक पर पड़ेगा सीधा असर1 साल से सुस्त ये PSU शेयर दौड़ने वाला है! 40% से ज्यादा का रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदोपीयूष गोयल का सिंगापुर दौरा: FDI और निवेश बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकचीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लान

मुरैना में कालाबाजारी का धंधा हुआ चौपट

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:58 PM IST

मुरैना जिला प्रशासन द्वारा केरोसिन व खाद्य वितरण के लिए मध्य प्रदेश में लागू की गई अपनी तरह की अनूठी योजना है।


इससे जहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में 90 प्रतिशत लीकेज रुक गया है वहीं कालाबाजारी करने वाले लोगों का धंधा भी चौपट हो गया है।


इस योजना से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को अब उनके हिस्से का खाद्यान्न एवं केरोसिन सहकारी संस्था से मिलता है। योजना के तहत निश्चित दिनों में राशन कार्ड पर केरोसिन शक्कर एवं खाद्यान्न बांटा जाता है। निर्धारित दिन जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों की देखरेख में यहां एकत्रित ग्रामीण अपने हक का हिस्सा लेते हैं।


जिला प्रशासन की इस योजना से पीडीएस में कालाबाजारी के माध्यम से हो रहा नब्बे प्रतिशत लीकेज रुका गया है। प्रशासन की इस अभिनव योजना से गरीबों के घर लालटेन की रोशनी से दमकने लगे हैं तथा उनके चूल्हें पर सरकारी मदद से मिलने वाला खाद्यान पकने लगा है।


इस योजना की शुरूआत से पहले पीडीएस के तहत मिलने वाला उनके हिस्से का अधिकांश केरोसिन, शक्कर और गेहूं काले बाजार में बिक जाता था जबकि गरीब जनता के हाथ में सिर्फ बीपीएल सूची का राशन कार्ड ही रहता था। मुरैना में पीडीएस का जिम्मा सहकारी संस्थाओं पर है और इन पर राजनीतिक रसूखदार लोगों का कब्जा है। इसके कारण गरीब लोगों को कभी भी उनके हिस्से का पूरा केरोसिन या खाद्यान नहीं मिल पाता था।

Advertisement
First Published - March 24, 2008 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement