facebookmetapixel
Advertisement
New Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजी

ऑटो कंपनियों की खिलीं बांछें

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:04 AM IST

मुंबई में चलने वाली काले और पीले रंग की पद्मिनी टैक्सियों के स्थान पर नई गाड़ियों को लाने की महाराष्ट्र सरकार की योजना ने मंदी की मार झेल रही ऑटोमोबाइल कंपनियों को खुश होने का मौका दे दिया है।


मारुति उद्योग लिमिटेड (एमयूएल) ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए शहर की सबसे बड़ी टैक्सीमैन यूनियन से एक समझौता कर लिया है। इस समझौते के तहत एमयूएल टैक्सी यूनियन को 200 मारुति ओमनी वैन बेचेगी।

राज्य के परिवहन सचिव रमानाथ झा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि 25 साल से पुरानी टैक्सियों को हटाने का निर्णय पर्यावरण क्षरण के कारण नहीं बल्कि सड़क पर इनके परिचालन में आने वाली दिक्कत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

टैक्सीमैन यूनियन के अध्यक्ष ए. एल. क्वाद्रोस ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि मारुति ओमनी की सस्ती कीमत और इसके रख-रखाव में आने वाले कम खर्च को देखते हुए हमने निर्णय लिया है कि हटाई गई गाड़ियों की जगह ओमनी वैन को लगाया जाएगा। क्वाद्रोस ने बताया कि इतना बड़ा ऑर्डर देने पर कंपनी ने हमें 50,000 रुपये की छूट देने की बात भी कही है।

Advertisement
First Published - October 15, 2008 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement