facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ता

इंदौर में एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी संयंत्र शुरू

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:10 PM IST

► आभासी आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लोकार्पण

► प्रति दिन 17,000 किलोग्राम सीएनजी के उत्पादन की क्षमता से लैस है संयंत्र
 
प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी संयंत्र ‘गोबर धन’ का आभासी लोकार्पण किया। यह संयंत्र बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि घरों, पालतू पशुओं और खेती से निकलने वाला गीला कचरा एक तरह से गोबर धन ही है। उन्होंने कहा कि कचरे के प्रबंधन का इंदौर का मॉडल देश के अन्य शहरों को कचरे के पहाड़ों से मुक्त करेगा। इस बायो सीएनजी संयंत्र की कुल क्षमता 550 टन गीले कचरे का प्रसंस्करण करने की है। अनुमान है कि इससे रोज 17,000 किलोग्राम सीएनजी और  100 टन जैविक खाद उत्पन्न होगी।
इस परियोजना का क्रियान्वयन इंदौर नगर निगम द्वारा स्थापित विशेष उद्देश्य कंपनी इंदौर क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड  और इंडो एन्वायरो इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस लिमिटेड ने किया है। संयंत्र से उत्पन्न आधी सीएनजी को इंदौर नगर निगम खरीदेगा जिससे 400 सीएनजी बसों का संचालन किया जायेगा। शेष सीएनजी को खुले बाजार में बेचा जायेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वेस्ट टु बेस्ट का मंत्र दिया है और मध्य प्रदेश इस पर अमल कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सीएनजी संयंत्र में गोबर का इस्तेमाल भी किया जायेगा, यह गोबर आसपास के गांवों से खरीदा जायेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने भी शिरकत की।

Advertisement
First Published - February 20, 2022 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement