facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

प्राइम ग्रुप का ऐलान बनाएंगे सस्ते मकान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:05 AM IST

मंदी के कारण सस्ते मकानों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रियल एस्टेट अब किफायती मकान बनाने में जुट गया है। इन कंपनियों की सूची में अब डेवलपर समूह प्राइम ग्रुप का नाम भी शामिल हो गया है।
दिल्ली की यह कंपनी लखनऊ में किफायती आवासीय परिसर बनाने की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी लगभग 1400 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से फ्लैट बेचेगी। प्लेटिनम हाइट्स नाम की इस परियोजना में 5 आधुनिक आवासीय ब्लॉक होंगे। इस परियोजना को लखनऊ- फरीदाबाद हाइवे के पास ही विकसित किया जा रहा है।
कंपनी के निदेशक प्रिंस ढींगरा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘लगभग 7 बीघे में फैली इस परियोजना में 550 वर्ग फीट से लेकर 1,350 वर्ग फीट के लगभग 250 आवासीय परिसर बनाए जाएंगे। इनमें 1,2 और 3 बेडरूम वाले फ्लैट भी होंगे।’
उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य मध्यम वर्ग के लोगों को किफायती दाम और फाइनैंस योजना की मदद से अच्छे मकान मुहैया कराना है। इस परियोजना के लिए कंपनी ने पूर्व मिस इंडिया सयाली भगत को अपना ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया है।
ढींगरा ने बताया, ‘इस परियोजना का काम तेजी से चल रहा है और हमें उम्मीद है कि अगले दो साल में यह परियोजना पूरी हो जाएगी।’ उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर कुल लागत लगभग 60 करोड़ रुपये आएगी।

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 2:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement