facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दो रेस्तरां से बरामद

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:03 AM IST

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के दो रेस्तरां पर छापेमारी की कार्रवाई कर 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए हैं जिनका इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों के इलाज में किया जाता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ‘खान चाचा’ रेस्तरां से और नौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ‘टाउन हॉल’ रेस्तरां से बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों रेस्तरां खान मार्केट इलाके में हैं। अधिकारियों ने बताया कि 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की बरामदगी बुधवार को दक्षिण दिल्ली की लोधी कॉलोनी से चार लोगों- गौरव, सतीश सेठी, विक्रांत और हितेश- की गिरफ्तारी के बाद हुई है जिनपर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि इन चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 419 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए गए हैं जिनकी कालाबाजारी की जानी थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के तौर हितेश ने बताया कि कालाबाजारी के लिए इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को इन रेस्तरां में जमा कर रखा गया है जिसमें बाद पुलिस ने छापेमारी की यह कार्रवाई की और इन उपकरणों को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि इन दोनों रेस्तरां के मालिक का नाम नवनीत कालरा है और उसकी मामले में भूमिका की जांच की जा रही है। कालरा का एक और रेस्तरां है जिसपर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की कार्रवाई कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद किए थे। पुलिस ने इससे पहले बताया था कि लोधी कॉलोनी के सेंट्रल मार्केट में बुधवार को नेगी जू रेस्तरा खुला था। बाद में पुलिस ने पाया कि उसमें एक व्यक्ति बैठकर लैपटॉप के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का ऑनलाइन ऑर्डर ले रहा था। पुलिस छापेमारी में रेस्तरा परिसर से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के 32 डिब्बे, थर्मल स्कैनर और एन-95 मास्क का एक-एक डिब्बा मिला। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण दिल्ली) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।’    

Advertisement
First Published - May 7, 2021 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement