Skip to content
  शनिवार 25 मार्च 2023
Trending
March 25, 2023भारतीय अमेरिकी गायकवाड़ फ्लोरिडा के विश्वविद्यालय के न्यासी मंडल में पुन: नियुक्तMarch 24, 2023ऑप्शंस पर STT बढ़ने से घटेगा वॉल्यूमMarch 24, 2023RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा कीMarch 24, 2023लॉकडाउन की दर्दनाक दास्तां के तीन साल बीते मगर सतर्कता बरतेंMarch 24, 2023भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यानMarch 24, 2023भारत में वित्त वर्ष-24 में 33 फीसदी गिर सकता है यूरिया का आयातMarch 24, 2023CPSE ने पूंजीगत व्यय का 85 फीसदी खर्च कियाMarch 24, 2023पैसे वाले खेल मोबाइल गेम से 6 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ रहेMarch 24, 2023विदेश यात्राओं पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर लग सकता है टैक्सMarch 24, 2023दो साल में खत्म हो जाएगी भारत से टीबी
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  स्वयं अपना सर्वेसर्वा बनने के पीछे की वास्तविकता
लेख

स्वयं अपना सर्वेसर्वा बनने के पीछे की वास्तविकता

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —December 7, 2021 11:29 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय समाचार माध्यमों की सुॢखयों को देखकर लगता है कि कोविड-19 महामारी की वजह से हजारों कर्मचारी अब स्वयं अपना उद्यम शुरू करने का सपना साकार करने में जुट गए हैं। पहले वे कर्मचारी हुआ करते थे मगर अब वे नई शुरूआत कर स्वयं सर्वेसर्वा बन गए हैं। कोविड महामारी से दुनिया भर के संगठनों में कर्मचारियों के इस्तीफे का तांता लगना भी उद्यमशीलता की भावना बलवती होने का संकेत माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि ये बातें ऐसे समय में कही जा रही हैं जब कंपनियां काफी ऊंचे वेतन की पेशकश कर नई नियुक्तियां कर रही हैं।
अपना उद्यम या स्टार्टअप शुरू करने के पीछे एक भावना यह भी होती है कि अब रोजाना कार्यालय में शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के सामने हाजिरी नहीं लगानी होगी और कार्यालय जाकर या घर से कार्य (वर्क फ्रॉम होम) के रोज के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। शुरू  में बड़े-बड़े संस्थानों के दफ्तरों में ही कुछ नया करने की सोच दिमाग में पनपती है। स्टार्टअप खंड में कामयाबी की बुलंदी हासिल कर चुके लोगों को देखकर अपना उद्यम शुरू करने के प्रति लोगों में आकर्षण काफी बढ़ गया है। वे इस दुनिया के सफल लोगों के व्यक्तित्व से जुड़ी बातों में खूब दिलचस्पी लेते हैं। उदाहरण के लिए एमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस के मशहूर नैपकिन स्केच या 14वीं मंजिल तक सीढिय़ां चढऩे की उनकी आदत आदि बातें उद्यमशीलता के मुरीद हो चुके लोगों को खूब भाती हैं। गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज का लोकप्रिय कथन भी कई लोगों के जेहन में उतर चुका है। पेज ने कहा था, ‘अगर आप कुछ अलग हट कर नहीं कर रहे हैं तो आप संभवत: गलत चीजों में फंसे हैं।’ उन्होंने यह भी कहा था कि सफल होने का केवल एक ही रास्ता है कि आप पहले कई बार असफल हो जाएं। ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स द्वारा कही गई वह बात भी लोगों का उत्साह बढ़ाती है कि अपनी सोच सरल एवं स्पष्ट रखना कहीं अधिक मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होती है। सरलता पेचीदा से अधिक कठिन हो सकतीं हैं। उनका यह कथन भी काफी लोकप्रिय है कि ‘आपका समय सीमित है इसलिए दूसरों की जिंदगी जीकर इसे बरबाद नहीं करें।’
अब वास्तविकता टटोलने की कोशिश करते हैं। ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी का मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) पद से इस्तीफा किसी स्टार्टअप इकाई की वास्तविकता बयां करता है। ऐसी परिस्थितियां तब पैदा होती है जब किसी इकाई में उद्यमशीलता की खूबियां नहीं रह गई हैं मगर यह तब भी उन्हें बरकरार रखना चाहती है। खबरों के अनुसार भुगतान कंपनी स्क्वायर इंक के साथ डॉर्सी का जुड़ाव ही निवेशकों की चिंता का कारण नहीं था। उनकी कार्य शैली भी निवेशकों को परेशान कर रही थी। डॉर्सी स्क्वायर इंक के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी हैं। 2008 में जब उन्हें पहली बार ट्विटर के सीईओ के रूप में इस्तीफा देना पड़ा तो इसके कई करण थे मगर उनमें एक बात यह थी कि वह योग की कक्षा जाने के लिए बैठकों से पहले निकल लेते थे। बड़ी दाढ़ी और नाक में बाली पहनने और ध्यान, योग, यात्रा पर समय व्यतीत करने वाले और हाल में क्रिप्टोकरेंसी में दिलचस्पी रखने वाले डॉर्सी निवेशकों के प्रिय नहीं रह गए थे। खासकर ट्विटर में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली इलियट मैंनेजमेंट को डॉर्सी खटकने लगे थे। डॉर्सी ने कहा कि वह इस्तीफा दे देंगे और 2022 में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक ट्विटर के निदेशकमंडल में बने रहेंगे।
स्टार्टअप इकाइयों में हाथ खोलकर निवेश करने वाली वेंचर कैपिटल (वीसी) कंपनियों के कार्य करने का तौर-तरीका परंपरागत वॉल स्ट्रीट कंपनियों से अलग माना जाता है। वीसी कंपनियां बैंकरों के मुकाबले थोड़ा अधिक ढीला रवैया रखते हैं। हालांकि पश्चिमी देशों और भारत में ऐसे कई उदाहरण हैं जिनसे स्पष्ट हो चुका है कि वीसी कंपनियां उन मामलों में अधिक धैर्य नहीं दिखाती हैं जो उनके हिसाब से अनुपयुक्त होते हैं। इससे भी अहम बात यह है कि अधिकांश निवेशक बाद में स्टार्टअप इकाइयों के बॉस बन जाते हैं।
हाउसिंग डॉट डॉट कॉम के संस्थापक राहुल यादव के उदाहरण पर विचार किया जा सकता है। अपने 11 साथियों के साथ यादव पांच वर्षों से भी अधिक समय तक निवेशकों के साथ मतभेद के लिए सुर्खियों में रहे थे। सिकोया कैपिटल के साथ संबंध खराब होने के बाद डाउसिंग डॉट कॉम के निदेशकमंडल ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर उन्हें सीईओ के पद से बर्खास्त कर दिया। अब इसमें किसी तरह का संशय नहीं रह गया था कि सारे निर्णय कौन ले रहा था।
फ्लिपकार्ट में भी कुछ ऐसा ही हुआ। ऐसा समझा जा रहा है कि टाइगर ग्लोबल के मुख्य कार्याधिकारी ली फिक्सल ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से इसके सह-संस्थापक सचिन बंसल के बाहर निकलने के लिए जिम्मेदार थे। 2018 में वॉलमार्ट ने इस कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी ली थी। शुरू में बंसल और फिक्सल के संबंध मधुर रहे थे मगर फ्लिपकार्ट में लिए गए कुछ निर्णय टाइगर ग्लोबल को पसंद नहीं आने के बाद परिस्थितियां बदल गईं।
ऐसे कई अन्य मामलों में स्टार्टअप इकाइयों को निवेशकों के कहने पर संस्थापकों को बाहर का रास्ता निकालना पड़ा। इंटरनेट आधारित कंपनियों में शानदार पार्टी, प्रबंधन शैली और भारी छूट विवाद का प्रमुख कारण रही हैं। नेटफ्लिक्स की सीरीज स्टार्टअप में ‘सीड मनी’, ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ और ‘होस्टाइल टेकओवर’ कडिय़ों में स्टार्टअप कंपनियों में पर्दे के  पीछे चलने वाली गतिविधियों की झलक बखूबी पेश की गई है।
कुछ वर्ष पहले हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू में प्रकािशत एक विश्लेषण के अनुसार उद्यमी बनने की चाह रखने वाला हरेक व्यक्ति बिल गेट्स, फिन नाइट या अनिता रॉडिक बनना चाहता है। इस विश्लेषण के अनुसार हालांकि सफलता का स्वाद रखने वाले सीईओ-सह-संस्थापक इक्के दुक्के ही होते हैं। दूसरे लहजे में कहें तो स्टार्टअप कंपनी शुरू करना अलग बात है मगर स्वयं सर्वेसर्वा बनना बिल्कुल दूसरी बात है।

उद्यमशीलताजैक डॉर्सीनियुक्तियांवर्क फ्रॉम होमवेतनसर्वेसर्वास्टार्टअप
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

साप्ताहिक मंथन : पूंजी पर कर

March 24, 2023 9:53 PM IST
आज का अखबार

गति श​क्ति को असरदार बनाने में निजी क्षेत्र हो सकता है मददगार

March 24, 2023 9:30 PM IST
आज का अखबार

वैश्विक उठापटक के बीच भारत सुरक्षित स्थिति में

March 24, 2023 9:22 PM IST
आज का अखबार

संतुलन बनाने का प्रयास

March 23, 2023 11:36 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने फिर किया सीरिया में हवाई हमला, कम से कम चार ईरानी लड़ाकों की मौत: रिपोर्ट

March 24, 2023 4:21 PM IST
अन्य समाचार

Kitty O’Neil: 70 के दशक की खतरों से खेलने वाली स्टंट वुमेन को गूगल ने किया याद, बनाया स्पेशल डूडल

March 24, 2023 11:13 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank president नॉमिनी अजय बंगा दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

March 24, 2023 10:08 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

अजय बंगा भारत में, मोदी से मिलेंगे

March 24, 2023 9:53 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

सीईपीए की समीक्षा करेंगे भारत और यूएई

March 24, 2023 9:28 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी होने पर ही लग सकेंगे चीन के कारखाने

March 23, 2023 9:46 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


भारतीय अमेरिकी गायकवाड़ फ्लोरिडा के विश्वविद्यालय के न्यासी मंडल में पुन: नियुक्त

March 25, 2023 9:05 AM IST

ऑप्शंस पर STT बढ़ने से घटेगा वॉल्यूम

March 24, 2023 11:32 PM IST

RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की

March 24, 2023 11:30 PM IST

लॉकडाउन की दर्दनाक दास्तां के तीन साल बीते मगर सतर्कता बरतें

March 24, 2023 11:29 PM IST

भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान

March 24, 2023 11:29 PM IST

Latest News


  • भारतीय अमेरिकी गायकवाड़ फ्लोरिडा के विश्वविद्यालय के न्यासी मंडल में पुन: नियुक्त
    by भाषा
    March 25, 2023
  • ऑप्शंस पर STT बढ़ने से घटेगा वॉल्यूम
    by खुशबू तिवारी
    March 24, 2023
  • RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की
    by बीएस संवाददाता
    March 24, 2023
  • लॉकडाउन की दर्दनाक दास्तां के तीन साल बीते मगर सतर्कता बरतें
    by बीएस संवाददाता
    March 24, 2023
  • भारत के साथ संबंध सुधारेगा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर होगा विशेष ध्यान
    by शाइन जेकब
    March 24, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.24
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us