Skip to content
  सोमवार 5 जून 2023
Trending
June 5, 2023Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में तेजी का दिखेगा असर, बढ़त के साथ खुल सकते है भारतीय शेयर बाजारJune 5, 2023Odisha train accident: बालासोर रेल दुर्घटना की CBI जांच कराने की सिफारिश, शुरुआती जांच से सिग्नल में खराबी का संकेतJune 5, 2023बिज़नेस स्टैंडर्ड के सर्वे में अर्थशास्त्रियों की राय, Repo Rate में बदलाव की संभावना नहींJune 5, 2023भारत-ब्रिटेन व्यापार वार्ता, यात्री वाहनों के लिए शुल्क पर विचारJune 5, 2023इस महीने GST परिषद की बैठक में हो सकते हैं कई अहम निर्णयJune 5, 2023ब्राह्मण महाकुंभ में सीएम ने की अनेक घोषणाएं, गूंजा ‘लव जिहाद’ का मुद्दाJune 5, 2023Odisha train accident: खतरे के संकेतJune 5, 2023राष्ट्र की बात: मणिपुर, पूर्वोत्तर और दिल्ली की सरकारJune 5, 2023हरित अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव लाने वाली पहलJune 5, 2023मजबूत स्थिति के दुरुपयोग को लेकर बड़ी टेक कंपनियों पर होगा फैसला
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  भाजपा के निरंकुशतावादी रवैये में बदलाव पर टिका देश का भविष्य
लेख

भाजपा के निरंकुशतावादी रवैये में बदलाव पर टिका देश का भविष्य

बीएस संवाददाताबीएस संवाददाता—December 8, 2020 11:40 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अधिकतर टिप्पणीकारों ने किसानों के मौजूदा अंसतोष को केंद्र सरकार की तरफ से कृषि नीति में किए गए बदलावों की प्रतिक्रिया के तौर पर ही देखा है। निश्चित तौर पर इस मसले को देखने का यह एक तरीका है। सच यह है कि इस विरोध प्रदर्शन में पंजाब और आसपास के इलाकों से आए किसानों की भागीदारी की व्याख्या इस तरह की जा सकती है कि देश के ये हिस्से मौजूदा खाद्य सब्सिडी एवं सरकारी खरीद व्यवस्था से सबसे ज्यादा लाभान्वित होते हैं।
अपने संघीय ढांचे के समक्ष उत्पन्न हालिया चुनौतियों की शृंखला में एक नई कड़ी के तौर पर भी इस समस्या को देखा जा सकता है।
हाल के वर्षों में दो समकालिक एवं अंतर्संबद्ध प्रवृत्तियां देखी जा सकती हैं और इन विरोध-प्रदर्शनों के लिए ये दोनों प्रवृत्तियां जिम्मेदार हैं। पहली प्रवृत्ति भारत में आंतरिक हस्तांतरण की व्यापक व्यवस्था को संशोधित करने की सरकार की स्पष्ट मंशा है। दूसरी प्रवृत्ति सत्ता के केंद्र दिल्ली में गठबंधन युग के खात्मे की है।
इन दोनों प्रवृत्तियों पर एक-एक कर विचार करते हैं। आंतरिक अंतरण को संशोधित करने से मेरा आशय प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के लिए ढांचा तैयार करने की व्यापक इच्छा से कहीं अधिक है। मेरा मतलब है कि सरकार खुलकर एवं चोरी-चुपके अंतरण के भौगोलिक निर्धारण को बदलने की मंशा भी रखती है। दूसरे नजरिये से देखें तो सरकार अंतरण की मौजूदा भौगोलिक विकृतियों को खत्म करना चाहती है। इस नजरिये से देखने पर यह स्पष्ट दिखता है कि खरीद पर दी जाने वाली सब्सिडी हरित क्रांति से लाभान्वित राज्यों खासकर पंजाब को नहीं दी जानी चाहिए। लेकिन हाल की कोशिशें यहीं तक सीमित नहीं रही हैं। नीति आयोग की तरफ से चिह्नित 100 आकांक्षी जिलों को लक्षित सहयोग देने से लेकर तमिलनाडु जैसे कुछ राज्यों में वरीय
कर्ज वितरण में कटौती के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले तक सब्सिडी खर्च करने के तरीके एवं अंतरण के प्रबंधन की एक व्यापक समीक्षा चल रही है।
हम इन चुनौतियों की नैतिकता एवं तर्क को लेकर बहस कर सकते हैं। मैं एक दलील पेश कर सकता हूं जो अपेक्षाकृत संपन्न राज्यों में अर्जित आय गरीब क्षेत्रों पर लगाने के कदम का बचाव करे। लेकिन यह दलील नहीं दी जा सकती है कि हिंदी हृदय-प्रदेश में राजनीतिक जड़ें रखने वाली और अपने राजनीतिक भविष्य के लिए निर्भर एक सरकार ऐसी व्यवस्था बना रही है जिसमें विभिन्न उत्पादक एवं गैर-हिंदीभाषी राज्य निकट भविष्य के लिए दूसरे राज्यों की सब्सिडी का इंतजाम करें।
और यहीं पर दूसरी समस्या आ खड़ी होती है। सच यह है कि बीते दशकों में जनांकिकीय एवं राजनीतिक प्रवृत्तियां ऐसी हैं कि गठबंधन का दौर फिलहाल खत्म होता ही दिख रहा है। खासकर तमिलनाडु, पंजाब या आंध्र प्रदेश जैसे तीसरा मोर्चा वाले बड़े राज्य कुछ समय के लिए नई दिल्ली में सरकारों के गठन में अहम भूमिका निभाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नजरिये से देखें तो यह राष्ट्रीय विमर्श में अपने बढ़ते हुए वैचारिक प्रभुत्व का महज परिणाम है। दूसरे शब्दों में, भाजपा हरेक हिंदू-बहुल राज्य में एक बड़ी ताकत बनने की मंशा रखती है चाहे वह प्रमुख विपक्षी दल हो या सत्ताधारी पार्टी। इस रूपांतरण को अंजाम देने की प्रक्रिया एकदम सरल है: आप यह धारणा बनाओ कि क्षेत्रीय दलों के नेता अल्पसंख्यक तबके खासकर मुस्लिमों का तुष्टीकरण करने में लगे रहते हैं और फिर इस तबके को निशाना या बलि का बकरा बनाया जाए और असम के हिमंत विश्व शर्मा जैसे आसानी से तोड़े जा सकने लायक नेताओं को अपने पाले में कर लो। एक बार यह काम पूरा हो जाए तो केंद्र सरकार से उस राज्य पर फंड की भरमार एवं विशेष ध्यान दिया जाने लगता है। यह गठबंधन दौर की तरह उस राज्य के अधिकार या पात्रता का मुद्दा न होकर विवेकाधीन आवंटन जैसा होता है जिसमें साम्राज्यवादी दिल्ली का अतिरेक भी होता है।
इसके साथ समस्या यह है कि यह एक अपरिहार्य प्रतिक्रिया को जन्म देता है। क्षेत्रीय दलों एवं उनके नेताओं के लिए इस प्रवृत्ति से लडऩे का सबसे अच्छा तरीका यही है कि कई दशक पहले भारत को अपनी चपेट में लेने वाले एक तरह के उप-राष्ट्रवाद की तरफ लौटा जाए। संभवत: 2020 में यह भुला पाना आसान है कि इंदिरा गांधी के अहंकार या उनके बेटे राजीव गांधी के गैर-जिम्मेदार रवैये की कीमत भारत ने किस तरह चुकाई। यह एक ऐसा भारत था जिसमें हजारों क्षेत्रीय झाडिय़ों में दिल्ली दरबार के फरमानों की वजह से आक्रोश था। भारत ने खुद ही भिंडरांवाले और उल्फा को पनपने दिया। आज भाजपा का पंजाब से आने वाले किसानों को खालिस्तानी कहकर बुलाना कांग्रेस के ही तत्कालीन कदमों को खतरनाक ढंग से दोहराना है जिसमें किसी भी वैध विरोध को भारत की अखंडता के लिए खतरा बता दिया जाता है। राजीव गांधी ने 1984 के अपने शर्मनाक चुनाव अभियान में देश भर में घूमकर यह प्रचार किया था कि विपक्ष अकालियों एवं आनंदपुर साहिब प्रस्ताव का समर्थन कर रहा है और इस तरह वे भारत को तोडऩे की कोशिश करने वाले गद्दार हैं।
आज भाजपा और मीडिया में बैठे इसके मददगार पगड़ी पहनने वाले हरेक शख्स से कृषि नीति के बजाय खालिस्तान एवं भिंडरांवाले के बारे में पूछ रहे हैं और इस तरह वे भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। लेकिन सच यह है कि भारत की एकता एवं अखंडता पर इंदिरा एवं राजीव के समय बने दबाव गठबंधन दौर में किए गए तमाम समझौतों की वजह से काफी हद तक खत्म हो गए। अब सवाल यह है कि क्या 2020 का भाजपा नेतृत्व इस स्तर पर अपने निरंकुशतावादी, बहुसंख्यक-परस्त, हिंदी-हिंदू-हिंदुस्तान वाले रवैये को नरम कर वाजपेयी काल के अपने पूर्ववर्तियों के गठबंधन धर्म को समाहित करेगा? भारत का भविष्य इस सवाल के जवाब पर ही निर्भर करता है।

किसानकृषि नीतिखाद्य सब्सिडीनिरंकुशताभाजपाविरोध प्रदर्शन
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Odisha train accident: खतरे के संकेत

June 5, 2023 12:52 AM IST
आज का अखबार

राष्ट्र की बात: मणिपुर, पूर्वोत्तर और दिल्ली की सरकार

June 5, 2023 12:43 AM IST
आज का अखबार

हरित अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव लाने वाली पहल

June 5, 2023 12:30 AM IST
आज का अखबार

भारत से सामान की खरीद में बाधा से लेकर तेजी, 10 वर्षों में क्या कुछ बदला

June 2, 2023 11:21 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US: राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेट सीलिंग बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए

June 4, 2023 8:33 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

पाक सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में बढ़ोतरी की, दिए इस साल आम चुनाव कराने के संकेत

June 3, 2023 5:06 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US debt ceiling: बाइडन शनिवार को कर सकते हैं ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर

June 3, 2023 2:46 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

World Bank President: अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

June 3, 2023 2:19 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

पेरिस बैठक के एजेंडे में कृषि, मछली पालन पर सब्सिडी हो सकती है शामिल

June 2, 2023 10:38 PM IST
आपका पैसा

करीब 6 करोड़ EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए आई जरूरी खबर, इस तरह से मिलेगी पासबुक की जानकारी

June 2, 2023 6:31 PM IST

Trending Topics


  • Market Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • MS Dhoni Knee Operation
  • US Debt Ceiling Bill
  • Gold-Silver Price
  • Apple iPhone
  • Bank of Maharashtra QIP
  • Rupee vs Dollar
  • Ashneer Grover

सबकी नजर


Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में तेजी का दिखेगा असर, बढ़त के साथ खुल सकते है भारतीय शेयर बाजार

June 5, 2023 8:39 AM IST

Odisha train accident: बालासोर रेल दुर्घटना की CBI जांच कराने की सिफारिश, शुरुआती जांच से सिग्नल में खराबी का संकेत

June 5, 2023 1:28 AM IST

बिज़नेस स्टैंडर्ड के सर्वे में अर्थशास्त्रियों की राय, Repo Rate में बदलाव की संभावना नहीं

June 5, 2023 1:20 AM IST

भारत-ब्रिटेन व्यापार वार्ता, यात्री वाहनों के लिए शुल्क पर विचार

June 5, 2023 1:05 AM IST

इस महीने GST परिषद की बैठक में हो सकते हैं कई अहम निर्णय

June 5, 2023 1:01 AM IST

Latest News


  • Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में तेजी का दिखेगा असर, बढ़त के साथ खुल सकते है भारतीय शेयर बाजारJune 5, 2023
  • Odisha train accident: बालासोर रेल दुर्घटना की CBI जांच कराने की सिफारिश, शुरुआती जांच से सिग्नल में खराबी का संकेतJune 5, 2023
  • बिज़नेस स्टैंडर्ड के सर्वे में अर्थशास्त्रियों की राय, Repo Rate में बदलाव की संभावना नहींJune 5, 2023
  • भारत-ब्रिटेन व्यापार वार्ता, यात्री वाहनों के लिए शुल्क पर विचारJune 5, 2023
  • इस महीने GST परिषद की बैठक में हो सकते हैं कई अहम निर्णयJune 5, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Market UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayMS Dhoni Knee OperationUS Debt Ceiling BillGold-Silver PriceApple iPhoneBank of Maharashtra QIPRupee vs DollarAshneer Grover
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us