Skip to content
  मंगलवार 7 फ़रवरी 2023
Trending
February 6, 2023Adani vs Hindenburg: JPC जांच पर अड़ा विपक्षFebruary 6, 2023Meta: गलत सूचनाओं से निपटने पर ध्यानFebruary 6, 2023Hydrogen Truck: देश का पहला हाइड्रोजन ट्रक प्रद​​र्शितFebruary 6, 2023Tata Consumer Products: गैर-खाद्य क्षेत्र में पैठ के लिए तैयार कर रहे कार्य योजनाFebruary 6, 2023व्यापार और तकनीक परिषद के तहत बनेंगे 3 कार्यसमूहFebruary 6, 2023एमएसएमई के लिए रिफंड अधिसूचितFebruary 6, 2023वोडा आइडिया, इंडस टावर्स के शेयरों में बड़ी उछालFebruary 6, 2023Voda-Idea के ग्राहक आधार में गिरावटFebruary 6, 20231,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी कर सकते हैं नगर निकायFebruary 6, 2023टाइटन इंडस्ट्रीज को हीरा आभूषण से योगदान बढ़ने के आसार
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  उत्तर प्रदेश को खोखला करता उसका आकार
लेख

उत्तर प्रदेश को खोखला करता उसका आकार

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —July 12, 2020 11:03 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

आखिरकार उत्तर प्रदेश ने हमेंं कोरोनावायरस और चीन से निजात दिला दी। लेकिन दिक्कत यह है कि हमें इसके लिए उसका शुक्रिया करना चाहिए अथवा नहीं?
इसलिए क्योंकि इसका संदर्भ भी उतना ही परेशान करने वाला है जितना कि तेजी से पांव पसारती महामारी का या घुसपैठ करते पड़ोसी का। एक व्यक्ति को कथित मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ को इतने खराब तरीके से अंजाम दिया गया कि ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों और उनके राजनीतिक आकाओं को अगर गैर न्यायिक हत्या के आरोप मेंं जेल नहीं भी होती तो भी कम से कम उनकी नौकरी तो जानी ही चाहिए। 
अगर आपको इस कहानी पर यकीन है तो आप विक्रम-बेताल की कहानी को भी सच मानेंगे। बल्कि मुझे तो उनमें से कुछ कहानियां ज्यादा विश्वसनीय लगती हैं।
बहरहाल हम न्यायिक विज्ञान को एक क्षण के लिए परे हटाकर इसमें निहित राजनीतिक संदेश को पढऩे की कोशिश करते हैं। यह वह प्रदेश है जिसकी आबादी देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की आबादी का 15 फीसदी है, जिसने देश के सत्ताधारी दल को उसके कुल सांसदों का पांचवां हिस्सा तो दिया ही है, साथ ही प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी दिए हैं। वह प्रदेश हमसे कह रहा है-भाड़ में जाओ और अपना संविधान, कानून का शासन और अदालतें भी अपने साथ ले जाओ। हम अपना कानून बनाएंगे, और फिर अपनी खुशी से उसे तोड़ेंगे। क्यों? क्योंकि हमारे पास संख्या बल है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे शक्तिशाली राज्य है लेकिन यह सबसे खराब शासन वाला राज्य भी है। यह राज्य कई माफियाओं के चंगुल में है जो एक दूसरे से होड़ ले रहे हैं। राज्य सरकार भी उन माफियाओं में से एक है। वह वायरस जो उत्तर प्रदेश को अंदर से खाये जा रहा है वह है उसका आकार। इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है। पहले उत्तर प्रदेश नामक इस समस्या के आकार का आकलन करते हैं। इस राज्य में 75 जिले हैं जो देश के 739 जिलों के दसवें हिस्से से अधिक हैं। इस राज्य का प्रबंधन कितना मुश्किल है इसे समझने के लिए उन राज्यों के बारे में सोचिए जिनकी आबादी कमोबेश उत्तर प्रदेश के बराबर है। पाकिस्तान और ब्राजील दोनों की आबादी 20 करोड़ से अधिक है। पाकिस्तान में चार संपूर्ण प्रांत और दो स्वायत्त संघीय इकाइयां हैं जबकि ब्राजील में 26 राज्य हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबकुछ स्वयं संभालना पड़ता है। यह असंभव है और राज्य के शासन की गुणवत्ता और सामाजिक संकेतकों से यह पता चलता है। हमने एक बार द प्रिंट पर यह रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि आबादी के लिहाज से पाकिस्तान की बराबरी करने वाला उत्तर प्रदेश खराब सामाजिक संकेतकों के मामले में भी उसके आसपास ही नजर आता है। शिशु मृत्युदर जैसे संकेतकों मेंं यह उससे बेहतर और प्रति व्यक्ति आय और लिंगानुपात में यह उससे खराब स्थिति में है। परंतु आबादी में वृद्धि जैसी अहम कमी के मामले में वह उसके साथ बराबरी से होड़ कर रहा है।
बाद के दिनों में उत्तर प्रदेश की आबादी मेंं इजाफे की दर कम हुई है लेकिन यह पाकिस्तान की दर के बराबर है यानी करीब 2 फीसदी। यह दर शेष भारत के दोगुना से भी अधिक है। उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के आधे से भी कम है। उसकी अपराध दर, माफिया की पैठ, राजनीति का अपराधीकरण आदि फिल्मों में चित्रण करने लायक हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह राज्य बहुत बड़ा है और इसकी राजनीति जाति और धर्म के नाम पर इतनी अधिक बंटी हुई है कि सत्ताधारी ढांचे से बाहर रह गए लोग जातीय माफिया और बाहुबलियों के पास संरक्षण, न्याय और समानता की बाट जोहते हैं।
आइए देखते हैं यह कैसे काम करता है। यदि एक यादव पिता या बेटा सत्ता में है तो यादवों के पास सत्ता होगी जबकि वे कुल आबादी का महज 9 फीसदी हैं। वे मुस्लिमों और अक्सर ठाकुरों के साथ गठजोड़ करते हैं। इस प्रकार सत्ता के ढांचे में उनको वैधता मिलती है। उन्हें हर तरह के शासन, कल्याण योजनाओं के वितरण, ट्यूबवेल और नलकूप खुदवाने से लेकर अहम पदोंं पर नियुक्तियों तक में तरजीह दी जाती है। जो इससे बाहर रह जाते हैं वे माफिया नेताओं की ओर रुख करते हैं। ऐसे में प्राय: सबसे सक्रिय माफिया उस जाति के होते हैं जो सत्ता से बाहर हो।
सन 1980 तक जब अगड़ी जाति के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब आपराधिक गिरोह और डकैतों के गिरोह प्राय: पिछड़ी जाति से होते थे। सन 1981-82 में विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यमंत्री पहली बार उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ की संस्कृति को जन्म दिया और महज एक महीने से कुछ अधिक समय में 299 डकैतों को मार दिया गया। यह सिलसिला तब बंद हुआ जब बदले की कार्रवाई में उनके भाई और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश चंद्र शेखर प्रसाद सिंह और उनके बेटे की हत्या कर दी गई। जल्दी ही सिंह ने इस्तीफा दे दिया।
इससे संबद्ध राजनीतिक कथा यह है कि उसी समय एक युवा पूर्व पहलवान मुलायम सिंह यादव बतौर मानवाधिकार कार्यकर्ता इन मुठभेड़ों का विरोध करते हुए लोकप्रिय हो रहे थे। मुठभेड़ के शिकारों में कई पिछड़ी जातियों के थे और वे मुलायम सिंह के समर्थक हो गए। एक बार जब सत्ता निचली और यादव समेत मध्यम जातियों के हाथ में आ गई तो अगड़ी जातियों के लोग संगठित अपराध में लिप्त हो गए। ब्राह्मणों और ठाकुरों के गिरोह बन गए और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कानून का राज समाप्त ही हो गया। फिलहाल शाासन कानपुर मेंं जिस माफिया से उलझा हुआ है वह ब्राह्मण है। याद रहे इस प्रदेश में अंतिम ब्राह्मण मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी थे और वह सन था 1989। उससे पहले गोविंद बल्लभ पंत से लेकर कमलापति त्रिपाठी तक कई कद्दावर ब्राह्मण प्रदेश पर शासन कर चुके थे। यह समुदाय 31 वर्ष से सत्ता से बाहर है। ऐसे में विकास दुबे कानपुर में रॉबिनहुड बन गया वैसे ही जैसे अतीत में गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी।
आज कानून व्यवस्था कुशासन का एक अहम पहलू है और हमने इस पर विस्तार से बात की। बाकियों पर आप तेजी से नजर डाल सकते हैं। सात दशकों में राज्य नई उद्यमिता तैयार करने मेंं नाकाम रहा। दिल्ली के निकट नोएडा को छोड़कर कोई औद्योगिक परिसंपत्ति नहीं विकसित हुई। जबकि उत्तर प्रदेश में देश के कुछ सबसे पुराने और बेहतरीन शहर रहे हैं। वे कानपुर और इलाहाबाद की तरह मृतप्राय भले न हों लेकिन उन सभी का पराभव हो रहा है। पश्चिम के हरित क्रांति वाले जिलों को छोड़कर वह खेती में भी पिछड़ गया है। 75 से अधिक जिलों और 2.43 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाली 20 करोड़ की आबादी पर शासन करना एक सरकार के लिए बहुत बड़ा काम है। खासकर तब जबकि उसे केवल एक व्यक्ति चला रहा हो। हमारे प्रदेशों में यह एक नया मानक बन गया है। इसी तरह एक संघीय गणराज्य में 80 लोकसभा सीटों का एक राज्य में होना भी बहुत ज्यादा है। यह तादाद गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक की कुल सीटों से अधिक है। यह राजनीतिक रूप से विसंगतिपूर्ण है। खासकर तब जबकि इसकी आंतरिक राजनीति इतनी विभाजक और जाति-धर्म पर आधारित है। वहीं सामाजिक संकेतकों पर यह पीछे है। उत्तर प्रदेश को पांच नहीं तो कम से कम चार राज्यों में बांटा जाना चाहिए। पश्चिमी जिलों में काफी समय से हरित प्रदेश की मांग हो रही है। दक्षिण में बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाया जाना चाहिए और मध्य प्रदेश के तीन-चार जिलों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए। पूर्वांचल प्रांत में नेपाल और बिहार की सीमा से लगने वाले पूर्व के सभी जिलों को शामिल करना चाहिए और गोरखपुर को राजधानी बनाना चाहिए। मध्य प्रांत जिसे अवध प्रदेश या कुछ और नाम दिया जा सकता है उसका शासन लखनऊ से चलना चाहिए। इस तरह चार नए राज्य बनेंगे।
हालांकि अपनी पुस्तक में मैंने पांच राज्यों की बात कही है क्योकि पूर्वांचल बहुत बड़ा और बहुत कम विकसित राज्य होगा। उसे दो हिस्सों में बांटना और वाराणसी को दूसरे राज्य की राजधानी बनाना बेहतर होगा। कोई राजनेता ऐसा नहीं चाहता। पूर्ण बहुमत वाले नेता का हित राज्य को एक रखने में ही सधता है। जो चीज कारगर है उसमें क्या बदलाव करना, भले ही हालत कितनी भी खस्ता क्यों न हो? परंतु जब तक कोई यह चुनौती नहीं लेता तब यह राज्य जहां हर छह में से एक भारतीय रहता है, उसके सामने कोई आशा नहीं।

Criminal GangEncounterMafiapandemicPopulationprotectionUttar Pradeshउत्तर प्रदेशमहामारीमाफियामुठभेड़
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
लेख

एक और इजाफा

February 6, 2023 9:44 PM IST0
अर्थव्यवस्था

​रिजर्व बैंक बढ़ा सकता है 25 आधार अंक

February 6, 2023 9:41 PM IST0
आज का अखबार

शीर्ष न्यायालय की सर्वोच्चता और उससे जुड़े कुछ सवाल

February 6, 2023 9:33 PM IST0
आज का अखबार

देरी से लिया गया निर्णय

February 6, 2023 12:12 AM IST0
आज का अखबार

निवेश के सही सबूत समय से दें, ज्यादा टीडीएस से बचें

February 6, 2023 12:04 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान का एक जनरल जो बन गया तानाशाह

February 6, 2023 12:03 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

कोयले के दामों में कमी चाह रहा बांग्लादेश

February 5, 2023 11:01 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

मुशर्रफ का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाया जाएगा

February 5, 2023 8:39 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Russian Crude Oil: रूस से डीजल खरीदने पर यूरोपीय देशों ने रोक लगाई

February 5, 2023 8:14 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

चीन से कुछ अहम कच्चे माल के आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत: NITI Aayog

February 5, 2023 5:04 PM IST0

Trending Topics


  • Rupee vs Dollar
  • Stock Market Update
  • Adani vs Hindenburg
  • Electric Vehicles
  • Stocks To Watch
  • Foreign Trade Policy
  • Old vs New Tax Regime
  • Mutual Fund Industry
  • Pervez Musharraf Death

सबकी नजर


Adani vs Hindenburg: JPC जांच पर अड़ा विपक्ष

February 6, 2023 11:58 PM IST

Meta: गलत सूचनाओं से निपटने पर ध्यान

February 6, 2023 11:51 PM IST

Hydrogen Truck: देश का पहला हाइड्रोजन ट्रक प्रद​​र्शित

February 6, 2023 11:45 PM IST

Tata Consumer Products: गैर-खाद्य क्षेत्र में पैठ के लिए तैयार कर रहे कार्य योजना

February 6, 2023 11:43 PM IST

व्यापार और तकनीक परिषद के तहत बनेंगे 3 कार्यसमूह

February 6, 2023 11:41 PM IST

Latest News


  • Adani vs Hindenburg: JPC जांच पर अड़ा विपक्ष
    by भाषा
    February 6, 2023
  • Meta: गलत सूचनाओं से निपटने पर ध्यान
    by सौरभ लेले
    February 6, 2023
  • Hydrogen Truck: देश का पहला हाइड्रोजन ट्रक प्रद​​र्शित
    by बीएस संवाददाता
    February 6, 2023
  • Tata Consumer Products: गैर-खाद्य क्षेत्र में पैठ के लिए तैयार कर रहे कार्य योजना
    by शार्लीन डिसूजा
    February 6, 2023
  • व्यापार और तकनीक परिषद के तहत बनेंगे 3 कार्यसमूह
    by श्रेया नंदी
    February 6, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60506.90 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60507
-3350.55%
निफ्टी60507
-3350%
सीएनएक्स 50014934
-280.19%
रुपया-डॉलर81.91
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Vodafone Idea8.2619.88
P & G Health Ltd4719.1015.19
Indus Towers161.9512.98
Adani Ports546.059.46
Zydus Lifesci.470.158.33
M & M Fin. Serv.262.107.86
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Vodafone Idea8.2520.44
P & G Health Ltd4702.7014.63
Indus Towers162.0512.81
Adani Ports545.459.34
Elgi Equipments412.358.31
Zydus Lifesci.470.158.17
आगे पढ़े  

# TRENDING

Rupee vs DollarStock Market UpdateAdani vs HindenburgElectric VehiclesStocks To WatchForeign Trade PolicyOld vs New Tax RegimeMutual Fund IndustryPervez Musharraf Death
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us