Skip to content
  बुधवार 22 मार्च 2023
Trending
March 22, 2023व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धिMarch 22, 2023नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असरMarch 22, 2023महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्तMarch 22, 2023फिलीपींस और मोरक्को ने अपनाना शुरू किया आधार का तरीकाMarch 22, 2023आधी वैश्विक शहरी आबादी के सामने पानी की कमी का संकटMarch 22, 2023वित्त वर्ष 25 तक सड़क डेवलपरों का ऋण बढ़कर हो जाएगा 30 हजार करोड़ : रिपोर्टMarch 22, 2023जल संरक्षण में बेंचमार्क स्थापित करने में लगी हिन्दुस्तान जिंकMarch 22, 2023Hurun Global Rich List: Adani को हर हफ्ते 3 हजार करोड़ का घाटाMarch 22, 2023स्पैम कॉल को लेकर टेलीकॉम फर्मो के साथ ट्राई करेगा बैठकMarch 22, 2023प्रधानमंत्री ने की 6G मिशन की शुरुआत, 5G की तुलना में होगा 100 गुना तेज
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  देशवासियों की आय में अस्थिरता बनी वृद्धि की नई समस्या
लेख

देशवासियों की आय में अस्थिरता बनी वृद्धि की नई समस्या

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —March 31, 2021 11:42 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अर्थव्यवस्था में रिकवरी का दौर शुरू होने के साथ ही सरकार को स्थिर मध्यम अवधि की निवेश एवं उपभोग नीति पर चलने का फैसला करना पड़ा है। अभी तक उसकी प्राथमिकता  उत्पादन में नई जान फूंकने पर ही रही है। उस रवैये की मियाद अब पूरी हो चुकी है। नए निवेश के तरीके को छोड़कर करने के लिए बहुत कुछ बचा भी नहीं है।
लेकिन उत्पादन एवं निवेश के साथ उपभोग को भी पुराने स्तर पर ले जाने की जरूरत है। यह काम कहीं अधिक मुश्किल है और अनुमानित आधार या प्रारूप के अभाव में ऐसा करना कहीं अधिक मुश्किल है।
इस समय हमारे पास कीन्सवाद की महज वह सोच रह गई है कि ‘उन्हें पैसे कमाने दो’। लेकिन यह ‘सुस्त बैंकिंग’ के समकक्ष है। इस संदर्भ में काफी समय पहले भुलाए जा चुके एक सिद्धांत की तरफ मैं ध्यान दिलाता हूं। कुछ समय पहले आईडीएफसी इंस्टीट्यूट के शोध निदेशक निरंजन राज्याध्यक्ष ने एक छात्र के ट्वीट की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया था। उस ट्वीट में मिल्टन फ्राइडमैन की ‘स्थायी आय परिकल्पना’ का जिक्र किया गया था जिसका प्रतिपादन 1950 के दशक में किया गया था। यह परिकल्पना इस बारे में है कि लोग अपने उपभोग के बारे में फैसला करते समय पूरी जिंदगी में होने वाली अपनी कमाई का अनुमान लगाते हैं और फिर उसके हिसाब से अपने उपभोग को समायोजित करते हैं। इस तरह सस्ते कर्ज, कर कटौती एवं तय समय से पहले होने वाली पदोन्नति जैसे आय में कृत्रिम उछाल लाने वाले साधनों का सिर्फ अस्थायी असर ही होगा। अधिक स्थायी एवं दूरगामी असर के लिए आपको पूरे जीवन में आय की संभावनाओं पर गौर करना होता है। यह भविष्य की नीति के लिए अहम अंतर्दृष्टि है।
मैंने भारत में खपत के नए समाजशास्त्र के बारे में पिछले सितंबर में एक लेख लिखा था। मेरी संकल्पना यह थी कि शहरीकरण ने एक संयुक्त परिवार और पूरी तरह एकांगी परिवार के बीच एक हाइब्रिड परिवार को जन्म दिया है। इसका अंतिम परिणाम यह है कि जहां परिवार के एक या अधिकतम दो सदस्य ही कमा रहे हैं, वहीं कमाने वाले कई दूसरे लोगों पर लगने वाली लागत अब केवल एक या दो अर्जकों तक ही केंद्रित हो चुकी है। सिर्फ यही नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार एवं मनोरंजन के लोचरहित मदों में भारी वृद्धि भी देखी गई है। इससे बचत एवं खर्च दोनों में गिरावट का नया पैटर्न सामने आया है।
मेरी नजर में 2020 के बाद की दुनिया में इसे नई महत्ता मिली है। इसकी वजह यह है कि औपचारिक अर्थव्यवस्था में नौकरियों से होने वाली आय का अनुपात अब परामर्श जैसे नौकरी से इतर कार्यों से होने वाली आय की तुलना में धीरे-धीरे कम हो जाएगा। अमेरिकी विद्वान इसे ‘गिग इकॉनमी’ कहते हैं जिसमें 80-90 फीसदी आय नौकरियों के जरिये नहीं बल्कि शुल्कों से होती है।
श्रम बाजार में मौजूद प्रतिस्पद्र्धा स्तर को देखते हुए यह बदलाव आय पर नीचे की ओर जाने वाला दबाव डालता है। हम वर्ष 2011 से ही ऐसा होते हुए देख रहे हैं। मेरी सीमित समझ में यह पहलू सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर में गिरावट की व्याख्या सही ढंग से करता है।
जरा इस पर सोचिए। अगर आपके परिवार की आय स्थिर नहीं है और परामर्श एवं सेवा शुल्कों पर ही निर्भर करती है तो फिर आप अपनी जिंदगी भर की कमाई के बारे में किस तरह कोई अनुमान लगा सकते हैं?
यह सवाल जितना अटपटा लगता है, उतना है नहीं। असल में, यह अनौपचारिक क्षेत्र में एक चलन बन चुका है। इस तरह भारत के 60 करोड़ कमाने वालों में से 55 करोड़ लोगों के पास कोई स्थिर मासिक आय ही नहीं होती है। हां, वे भी कमाते हैं लेकिन वह आय रुक-रुक कर होती है।
डॉक्टर, आर्किटेक्ट, खिलाड़ी एवं अन्य पेशेवरों जैसे अत्यधिक कुशल लोग बहुत कमाते हैं। लेकिन छोटे दुकानदारों जैसे बहुतेरे लोग बहुत कम कमाते हैं। और सिर्फ यही नहीं है। उनकी कतार में रोजाना ऐसे लोग भी जुड़ते रहते हैं जिनकी आय सिकुड़ चुकी है। इस तरह हम कम आय के साथ बेहद अस्थिर जाल में फंस चुके हैं। इस तरह हम श्रम बाजार के मामले में फिर से दूसरे विश्व युद्ध से पहले के दौर में पहुंच चुके हैं।
दूसरे शब्दों में, उपभोग समस्या आय में काफी अस्थिरता होने से जुड़ी हुई है। यह कुल आय या इसके वितरण का एक हिस्सा भर नहीं है। यह अस्थिरता का एक अंग है। यह ऐसा बड़ा बदलाव है जो कोरोनावायरस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी नई तकनीकें लेकर आई हैं और अगले पांच वर्षों में और भी तमाम बदलाव लेकर आएंगी। यह ऐसी समस्या है जिससे नीति को निपटना है। आय के इतना अस्थिर रहते समय खपत आखिर किस तरह बढ़ाई जा सकती है? इससे कहीं अधिक बुनियादी सवाल खड़ा होता है कि क्या अस्थिरता को पूरी तरह खत्म या भोथरा कर पाना संभव है? भारत के सियासी तबके ने निम्न-उत्पादकता वाली नौकरियों का सबसे बड़ा नियोक्ता बनकर ऐसा करने की कोशिश भी की है। लेकिन उसकी राजकोषीय सीमाओं तक बहुत पहले ही पहुंचा जा चुका है।
इसका सही जवाब इस स्वीकारोक्ति में है कि खपत बढऩे से होने वाली वृद्धि के पूर्ण अभाव या व्यापक विचलन होने पर हम सात फीसदी से कम वृद्धि के एक लंबे या स्थायी दौर में भी पहुंच चुके हैं। अगर तीसरा हिस्सा कृषि से आता है तो इसका बाकी दो क्षेत्रों के लिए क्या मायने है?

अस्थिरताआयउपभोग नीतिजीडीपीनिवेशशहरीकरणसंयुक्त परिवार
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

समुचित मूल्यांकन

March 22, 2023 10:53 PM IST
आज का अखबार

बंधुता, समृद्धि और ध्रुवीकरण

March 22, 2023 9:09 PM IST
आज का अखबार

एसवीबी के पतन में भारत के लिए सबक

March 22, 2023 8:02 PM IST
आज का अखबार

व्यापक साझेदारी

March 21, 2023 10:31 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

कैंसर मुक्त हुई नवरातिलोवा, TV कमेंट्री पर लौटी

March 22, 2023 11:54 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पीने का पानी नहीं, 46 फीसदी लोग बुनियादी स्वच्छता से वंचित: United Nations

March 22, 2023 11:43 AM IST
अन्य

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की दी बधाई

March 22, 2023 10:20 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है हैदराबाद: US

March 22, 2023 9:57 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में आए भूकंप में 9 लोगों की मौत, कई घायल

March 22, 2023 9:47 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

वैश्विक दूरसंचार निकाय में 6G पर चर्चा के लिए भारत की पहल

March 21, 2023 11:30 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Tata Motors
  • Iindia-US Strategic Partnership
  • Rupee vs Dollar
  • Covid-19 Updates
  • World Water Day 2023
  • Narendra Modi

सबकी नजर


व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धि

March 22, 2023 11:35 PM IST

नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असर

March 22, 2023 11:35 PM IST

महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्त

March 22, 2023 11:34 PM IST

फिलीपींस और मोरक्को ने अपनाना शुरू किया आधार का तरीका

March 22, 2023 11:25 PM IST

आधी वैश्विक शहरी आबादी के सामने पानी की कमी का संकट

March 22, 2023 11:21 PM IST

Latest News


  • व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धि
    by सचिन मामपट्टा
    March 22, 2023
  • नरमी के दौर में बैंकों की दरों पर रीपो रेट का ज्यादा असर
    by सुब्रत पांडा
    March 22, 2023
  • महंगाई की मार से गुड़ी पड़वा पर सोने के आभूषणों की बिक्री सुस्त
    by बीएस संवाददाता
    March 22, 2023
  • फिलीपींस और मोरक्को ने अपनाना शुरू किया आधार का तरीका
    by सौरभ लेले
    March 22, 2023
  • आधी वैश्विक शहरी आबादी के सामने पानी की कमी का संकट
    by रुचिका चित्रवंशी
    March 22, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58214.59 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58215
1400.24%
निफ्टी58215
1400%
सीएनएक्स 50014460
490.34%
रुपया-डॉलर82.55
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4418.708.58
One 97624.556.87
Brightcom Group20.266.18
360 ONE426.656.15
Uflex368.155.96
Emami365.955.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Fine Organic4406.308.26
One 97624.056.88
360 ONE428.706.79
Brightcom Group20.256.30
Emami366.306.17
Uflex367.305.80
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayTata MotorsIindia-US Strategic PartnershipRupee vs DollarCovid-19 UpdatesWorld Water Day 2023Narendra Modi
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us