Skip to content
  शुक्रवार 27 जनवरी 2023
Trending
January 26, 2023Budget 2023: पारंपरिक हलवा रस्म के साथ बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का काम आखिरी चरण मेंJanuary 26, 2023पाकिस्तान की करेंसी में डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट, गिरकर 255 रुपये प्रति डॉलर पर आयाJanuary 26, 2023अदाणी समूह अजरबैजान में पेट्रो केमिकल, खनन में निवेश पर कर रहा विचारJanuary 26, 2023India Grid: तीसरी तिमाही में लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 120 करोड़ रुपयेJanuary 26, 2023खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए प्रेरित रखना वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा मुद्दा : AB de VilliersJanuary 26, 2023Maruti के पास जमा हुआ बुकिंग का भंडार, लंबित ऑर्डर जनवरी में बढ़कर 4.05 लाख इकाई परJanuary 26, 2023आत्मनिर्भर भारत : परेड में 25-पाउंडर तोपों की जगह भारतीय तोपों ने दी सलामीJanuary 26, 2023Budget 2023: सरकार बजट में कर सकती है स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले कदमों की घोषणाJanuary 26, 2023Toyota के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अकीओ टोयोडा पद से हटेंगे, चेयरमैन बनेंगेJanuary 26, 2023ग्लोबल इकॉनमी में इंडिया ब्राइट स्पॉट: UN economist
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  5जी स्पेक्ट्रम और समझदारी
लेख

5जी स्पेक्ट्रम और समझदारी

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —January 23, 2022 11:07 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

अमेरिका में 3.7 से 3.8 गीगाहट्र्ज बैंड पर 5जी नेटवर्क की शुरुआत ने विमानन सुरक्षा की चिंता की ओर ध्यान केंद्रित किया है क्योंकि यह वेवलेंथ रेडियो अल्टीमीटर संकेतों के साथ हस्तक्षेप करती है। अमेरिका के ही अन्य 5जी नेटवर्क तथा अन्य देशों में भी 5जी नेटवक्र्स के साथ ऐसी दिक्कत नहीं आई है क्योंकि ये अलग-अलग वेवलेंथ पर संचालित होते हैं। दुनिया के 90 से अधिक देशों में 75 करोड़ से अधिक लोग 5जी का इस्तेमाल शुरू कर चुके हैं तथा 130 देशों ने 5जी तकनीकों में निवेश किया है। भारत में सेवा प्रदाताओं ने परीक्षण किया है लेकिन हमारे यहां 2022 के अंत से पहले 5जी नेटवक्र्स का वाणिज्यिक इस्तेमाल शुरू नहीं हो सकेगा। यह बात हमें शेष विश्व से कई वर्ष पीछे धकेल देती है। यह दुखद है। भारत 3जी और 4जी तकनीक अपनाने में भी शेष विश्व से पीछे था। हर बार इसे अपनाने में नीतिगत समस्याएं आड़े आईं। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन सभी का कहना है कि वे 5जी को अपनाने के लिए तैयार हैं और कीमत तथा नीतिगत स्पष्टता होने पर वे सेवा शुरू कर सकती हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मार्च में होने वाली 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी की कीमत तय करने तथा अन्य मानकों को लेकर सार्वजनिक टिप्पणियां बंद कर दी हैं। यदि नीलामी सफल रही तो दूरसंचार सेवा प्रदाता 5जी सेवा देना शुरू कर सकेंगे। ट्राई ने सबसे पहले 2018 में 5जी स्पेक्ट्रम का आरक्षित नीलामी मूल्य तय करने का प्रयास किया था। सात अरब डॉलर से अधिक का आरक्षित मूल्य, नकदी की कमी और कर्ज से जूझ रहे दूरसंचार उद्योग के लिए बहुत ज्यादा था।
3जी और 4जी स्पेक्ट्रम के ऊंचे शुल्क ने कंपनियों की हालत खस्ता कर दी थी। इसके अलावा सरकार भी समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की व्यापक परिभाषा के तहत राजस्व हिस्सेदारी मांग रही थी। एक दशक के विवाद के बाद उसने 2021 के अंत में एजीआर को सही ढंग से परिभाषित किया। तकनीक को देरी से अपनाने से तमाम अवसर गंवाने पड़े। तेज और विश्वसनीय नेटवर्क कारोबारों तथा सरकारी सेवाओं की सक्षम आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। 5जी को अपनाने में देरी से होने वाला नुकसान 4जी या 3जी से बहुत अधिक होगा। व्यवहार में नए नेटवर्क 4जी की तुलना में पांच से 10 गुना तेज हैं। इनके जरिये उपभोक्ता 60 मिनट का वीडियो चंद सेकंड में डाउनलोड कर सकेंगे। एक अनुमान के मुताबिक 5जी का केवल 10-15 फीसदी राजस्व वॉइस और डेटा से आएगा जबकि शेष मूल्यवद्र्धित सेवाओं से हासिल होगा। विभिन्न उपक्रम उच्च गति के आधार पर नई दिशाओं में इनका प्रयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आभासी वास्तविकता और संवर्धित वास्तविकता-तथाकथित मेटावर्स या वेब3 को अबाध रूप से मोबाइल पर उपलब्ध कराया जा सकता है। पलक झपकते ही मशीनें आपस में संवाद कायम कर सकेंगी। इससे इंटरनेट की दिशा में नई प्रगति होगी। यह सब स्वचालित ड्रोन और चालकरहित कारों को एक दूसरे से बिना समय गंवाए संवाद करने में सक्षम बना सकता है। इससे वे ज्यादा सुरक्षित भी होंगे और बेहतर भी। 5जी तकनीक 60 गीगाहट्र्ज जैसी बैंडविड्थ को अपनाकर निजी नेटवर्क को तेजी से स्थानीयकृत करने की इजाजत देता है, फिलहाल इसे इन्हीं उद्देश्यों के लिए आरक्षित रखा गया है। इससे सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क तैयार करना आसान होगा।
5जी की शुरुआत से सकल घरेलू उत्पाद और रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर सरकार ने अगर व्यापक दृष्टि अपनाई होती तो उसे वस्तु एवं सेवा कर तथा अन्य करों से काफी अधिक लाभ हुआ होता। स्पेक्ट्रम से अधिकतम राशि हासिल करने की कोशिश में एक के बाद एक सरकारों ने गलती की है। आशा है 5जी का आरक्षित मूल्य समझदारीपूर्वक तय किया जाएगा और ऐसी कोई नीतिगत अस्पष्टता नहीं होगी जिनके कारण अतीत में विवाद और कानूनी उलझनें होती रही हैं।

5जी स्पेक्ट्रमनेटवर्करेडियो अल्टीमीटरविमानन सुरक्षास्पेक्ट्रम नीलामी
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

Related Posts

  • Related posts
  • More from author
आज का अखबार

संतुलित रुख जरूरी

January 25, 2023 10:12 PM IST0
आज का अखबार

केवल अधिकार तय करे संस्थाओं का व्यवहार?

January 25, 2023 10:07 PM IST0
आज का अखबार

आधुनिक सूचना युद्ध में विदेशी राज्य तत्त्व

January 25, 2023 9:59 PM IST0
आज का अखबार

पहल का अवसर

January 23, 2023 10:39 PM IST0
अन्य समाचार

आज का इतिहास | आज के ही दिन मदर टेरेसा को मिला था ‘भारत रत्न’ सम्मान

January 25, 2023 12:32 PM IST0
अन्य

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में छाए बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ा

January 25, 2023 11:27 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अदाणी चौथे नंबर पर खिसके, जेफ बेजोस ने किया पीछे

January 24, 2023 7:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत पर दोनों देशों को करना है फैसला : अमेरिका

January 24, 2023 6:54 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर ‘बत्ती गुल’ के बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल, कई शहरों में अभी भी अंधेरा

January 24, 2023 5:10 PM IST0
अन्य

Waste-to-energy: नरेला प्लांट की बिजली क्षमता बढ़कर होगी 60 मेगावाट

January 24, 2023 3:54 PM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • Share Market Update
  • Gold Rate Today
  • NSE
  • Fiscal Deficit
  • Gold Price Today
  • Rupee vs Dollar
  • Delhi Weather Today
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Budget 2023: पारंपरिक हलवा रस्म के साथ बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का काम आखिरी चरण में

January 26, 2023 8:39 PM IST

पाकिस्तान की करेंसी में डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट, गिरकर 255 रुपये प्रति डॉलर पर आया

January 26, 2023 8:16 PM IST

अदाणी समूह अजरबैजान में पेट्रो केमिकल, खनन में निवेश पर कर रहा विचार

January 26, 2023 7:51 PM IST

India Grid: तीसरी तिमाही में लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 120 करोड़ रुपये

January 26, 2023 7:40 PM IST

खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए प्रेरित रखना वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा मुद्दा : AB de Villiers

January 26, 2023 7:27 PM IST

Latest News


  • Budget 2023: पारंपरिक हलवा रस्म के साथ बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का काम आखिरी चरण में
    by भाषा
    January 26, 2023
  • पाकिस्तान की करेंसी में डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट, गिरकर 255 रुपये प्रति डॉलर पर आया
    by भाषा
    January 26, 2023
  • अदाणी समूह अजरबैजान में पेट्रो केमिकल, खनन में निवेश पर कर रहा विचार
    by भाषा
    January 26, 2023
  • India Grid: तीसरी तिमाही में लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 120 करोड़ रुपये
    by भाषा
    January 26, 2023
  • खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए प्रेरित रखना वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा मुद्दा : AB de Villiers
    by भाषा
    January 26, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60205.06 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60205
-7741.27%
निफ्टी60205
-7740%
सीएनएक्स 50015172
-2171.41%
रुपया-डॉलर81.57
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra CIE378.508.51
Saregama India356.857.58
Esab India4073.055.51
KIOCL219.555.48
Sona BLW Precis.455.455.38
TVS Motor Co.1037.305.18
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Mahindra CIE377.058.18
TVS Motor Co.1037.905.49
Sona BLW Precis.455.005.18
Home First Finan792.654.95
AAVAS Financiers1901.754.51
Sharda Cropchem506.503.55
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayShare Market UpdateGold Rate TodayNSEFiscal DeficitGold Price TodayRupee vs DollarDelhi Weather TodayUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us