facebookmetapixel
Editorial: बाजार में एसएमई आईपीओ की लहरराष्ट्र की बात: कहानियां गढ़ने में डीपफेक से पैदा हुई नई चुनौतीजलवायु परिवर्तन नहीं सत्ता परिवर्तन असल मुद्दा!क्विक कॉमर्स में स्टार्टअप की नई रणनीतिपिछड़ा अरट्टई, व्हाट्सऐप फिर नंबर एक; एआई सर्च इंजन परप्लेक्सिटी ने भारतीयों का ध्यान ज्यादा खींचा‘पाक से रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं’…अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा – भारत के साथ हमारी दोस्ती गहरीसिल्क सिटी भागलपुर के रेशम का घुट रहा दम, ट्रंप टैरिफ से बढ़ी गर्दिशसस्ते आयात से स्टील के दाम पर दबाव की आशंका, उद्योग के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक करेगा इस्पात मंत्रालयपोर्टल पर हो नौकरियों का सटीक आंकड़ा, श्रम मंत्रालय से मजबूत तंत्र विकसित करने का आग्रहभारत बनेगा खिलौनों का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब, ₹13000 करोड़ की योजना पर काम कर रही सरकार

Sovereign Gold Bond: इस साल अप्रैल-सितंबर के दौरान 26 गोल्ड बॉन्ड में मैच्योरिटी से पहले मिलेगा जबरदस्त कमाई का मौका!

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही के दौरान निवेशकों को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कुल 26 अलग अलग सीरीज में प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन का मौका मिलेगा।

Last Updated- February 27, 2024 | 5:33 PM IST
Gold bonds will not come now! Preparation to reduce financial burden अब नहीं आएंगे गोल्ड बॉन्ड! वित्तीय बोझ कम करने की तैयारी

अगले वित्त वर्ष यानी 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के लिए आरबीआई (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। देश के केंद्रीय बैंक के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही के दौरान निवेशकों को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कुल 26 अलग अलग सीरीज में प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन (premature redemption) का मौका मिलेगा।

आरबीआई की तरफ से आज यानी 27 फरवरी को जारी जारी इस कैलेंडर में अलग अलग सीरीज के लिए उस निर्धारित समय सीमा का भी जिक्र है जिस दौरान बॉन्ड धारक प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में सबसे पहले वित्त वर्ष 2016-17 के लिए जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज यानी छठे गोल्ड बॉन्ड में 17 मई 2024 को प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन का मौका मिलेगा। जिसके लिए बॉन्ड धारक 16 अप्रैल और 7 मई के बीच अप्लाई कर सकते हैं। यह बॉन्ड 17 नवंबर 2016 को 3007 रुपये प्रति यूनिट के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। आईबीजेए (IBJA) के मुताबिक गोल्ड 24 कैरेट (999) का मौजूदा भाव 62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर है।

कब मिलेगा निवेशकों को मैच्योरिटी से पहले बेचने का मौका 

S No Tranche Issue Date Date of Coupon payment Dates for submitting the request for premature redemption by the investors to the Receiving Offices/NSDL/CDSL/RBI Retail Direct
From To
1 2016-17 Series III November 17, 2016 May 17, 2024 April 16, 2024 May 7, 2024
2 2016-17 Series IV March 17, 2017 September 17, 2024 August 17, 2024 September 6, 2024
3 2017-18 Series I May 12, 2017 May 12, 2024 April 10, 2024 April 30, 2024
4 2017-18 Series II July 28, 2017 July 28, 2024 June 26, 2024 July 16, 2024
5 2017-18 Series III October 16, 2017 April 16, 2024 March 16, 2024 April 6, 2024
6 2017-18 Series IV October 23, 2017 April 23, 2024 March 23, 2024 April 12, 2024
7 2017-18 Series V October 30, 2017 April 30, 2024 March 30, 2024 April 20, 2024
8 2017-18 Series VI November 6, 2017 May 6, 2024 April 6, 2024 April 26, 2024
9 2017-18 Series VII November 13, 2017 May 13, 2024 April 12, 2024 May 3, 2024
10 2017-18 Series VIII November 20, 2017 May 20, 2024 April 20, 2024 May 10, 2024
11 2017-18 Series IX November 27, 2017 May 27, 2024 April 26, 2024 May 17, 2024
12 2017-18 Series X December 4, 2017 June 4, 2024 May 4, 2024 May 24, 2024
13 2017-18 Series XI December 11, 2017 June 11, 2024 May 10, 2024 June 1, 2024
14 2017-18 Series XII December 18, 2017 June 18, 2024 May 18, 2024 June 7, 2024
15 2017-18 Series XIII December 26, 2017 June 26, 2024 May 27, 2024 June 15, 2024
16 2017-18 Series XIV January 1, 2018 July 1, 2024 June 1, 2024 June 21, 2024
17 2018-19 Series I May 4, 2018 May 4, 2024 April 4, 2024 April 24, 2024
18 2018-19 Series II October 23, 2018 April 23, 2024 March 23, 2024 April 12, 2024
19 2018-19 Series III November 13, 2018 May 13, 2024 April 12, 2024 May 3, 2024
20 2018-19 Series IV January 1, 2019 July 1, 2024 June 1, 2024 June 21, 2024
21 2018-19 Series V January 22, 2019 July 22, 2024 June 21, 2024 July 12, 2024
22 2018-19 Series VI February 12, 2019 August 12, 2024 July 12, 2024 August 2, 2024
23 2019-20 Series I June 11, 2019 June 11, 2024 May 10, 2024 June 1, 2024
24 2019-20 Series II July 16, 2019 July 16, 2024 June 15, 2024 July 6, 2024
25 2019-20 Series III August 14, 2019 August 14, 2024 July 15, 2024 August 3, 2024
26 2019-20 Series IV September 17, 2019 September 17, 2024 August 17, 2024 September 6, 2024

Source: RBI

कितने ग्राम गोल्ड बॉन्ड का अब तक हुआ है प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन 

आरबीआई के ताजा आंकड़े बताते हैं कि 21 फरवरी 2024 तक कुल 5079862 यूनिट यानी 5.08 टन सोने की वैल्यू के बराबर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन हुआ है। देश के पहले और दूसरे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का फाइनल रिडेम्प्शन पहले ही हो चुका है।

प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के मामले में छठा यानी 2016 की तीसरी सीरीज अभी तक अव्वल है। मैच्योरिटी से पहले इस बॉन्ड के निवेशकों ने 223073 यूनिट (0.23 टन) बेचे हैं। जबकि पांचवें और चौथे बॉन्ड प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर है। पांचवें चरण के बॉन्ड में निवेशकों ने अभी तक 205298 यूनिट जबकि चौथे चरण में  202198 यूनिट बेचे हैं।

Data of Sovereign Gold Bonds (Tranche wise) issued till February 21, 2024

S No Sovereign Gold Bonds

Tranche

Number of units subscribed (in grams) Number of units redeemed (Premature redemption in grams) Units outstanding (in grams)
1 2015-I 913571 913571 0
2 2016-I 2869973 2869973 0
3 2016-II 1119741 96296 1023445
4 2016-17 Series I 2953025 202198 2750827
5 2016-17 Series II 2615800 205298 2410502
6 2016-17 Series III 3598055 223073 3374982
7 2016-17 Series IV 2220885 157474 2063411
8 2017-18 Series I 2027695 134075 1893620
9 2017-18 Series II 2349953 171019 2178934
10 2017-18 Series III 264815 9757 255058
11 2017-18 Series IV 378945 14918 364027
12 2017-18 Series V 174024 8525 165499
13 2017-18 Series VI 153356 5826 147530
14 2017-18 Series VII 175121 5364 169757
15 2017-18 Series VIII 135666 6197 129469
16 2017-18 Series IX 105512 4615 100897
17 2017-18 Series X 107380 4013 103367
18 2017-18 Series XI 81614 3353 78261
19 2017-18 Series XII 111218 4429 106789
20 2017-18 Series XIII 131958 5434 126524
21 2017-18 Series XIV 327434 10118 317316
22 2018-19 Series I 650337 17058 633279
23 2018-19 Series II 312258 1793 310465
24 2018-19 Series III 409398 2437 406961
25 2018-19 Series IV 207886 947 206939
26 2018-19 Series V 243606 623 242983
27 2018-19 Series VI 207388 1478 205910
Total 146962627 5079862 141882765

कुल खरीद (number of units subscribed): 146962627 यूनिट

प्री-मैच्योर रिडेम्पशन (number of units redeemed) : 5079862 यूनिट

अभी भी उपलब्ध (units outstanding) : 141882765 यूनिट

Source: RBI

सीरीज जिनके लिए प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन अभी तक नहीं हुए शुरू

प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन की इजाजत अभी तक सिर्फ 27वें नंबर तक के गोल्ड बॉन्ड  के लिए मिली है। फरवरी 2019 के बाद जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले फिलहाल आप रिडीम नहीं कर सकते क्योंकि ये बॉन्ड अभी 5 साल पुराने नहीं हुए हैं।

अब जानते हैं कि प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन को लेकर नियम क्या हैं?

कब कर सकते हैं प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को उसके इश्यू होने के 5 साल बाद ही आप मैच्योरिटी से पहले रिडीम कर सकते हैं। लेकिन आरबीआई प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन की तारीख उस दिन तय करती है जिस दिन इस बॉन्ड पर इंटरेस्ट देय होता है।

हाल ही में वित्त वर्ष 2018-19 की छठी सीरीज के लिए निवेशकों को आरबीआई ने 12 फरवरी 2024 को 6,263 रुपये के प्राइस पर मैच्योरिटी से पहले रिडीम करने का मौका दिया।

प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस तय होती है कैसे 

मैच्योरिटी से पहले रिडेम्प्शन प्राइस प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन की तारीख से ठीक पहले के तीन कार्य दिवस के लिए आईबीजेए (IBJA) की तरफ से प्राप्त गोल्ड 999 के क्लोजिंग प्राइस का एवरेज होता है।

इसी नियम के अनुसार आरबीआई ने 2018-19 की छठी सीरीज के लिए  प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस 6,263रुपये प्रति यूनिट/ग्राम तय किया जो IBJA से प्राप्त 7 फरवरी, 8 फरवरी और 9 फरवरी के क्लोजिंग प्राइस का एवरेज है।

टैक्स को लेकर क्या हैं नियम 

अगर आपने मैच्योरिटी पीरियड से पहले रिडीम किया तो टैक्स फिजिकल गोल्ड की तरह ही लगेगा। मतलब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के बाद 36 महीने से पहले बेच देते हैं तो होने वाली कमाई यानी कैपिटल गेन को शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन (STCG) माना जाएगा। जो आपके ग्रॉस टोटल इनकम में जोड़ दिया जाएगा और आपको अपने टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा। लेकिन अगर आप 36 महीने बाद बेचते हैं तो कैपिटल गेन पर इंडेक्सेशन के फायदे के साथ 20 फीसदी (4 फीसदी सेस मिलाकर 20.8 फीसदी) लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स देना होगा।

लेकिन यदि आप सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड को उसकी मैच्योरिटी यानी 8 साल तक होल्ड करते हैं तो रिडेम्प्शन के समय आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।

First Published - February 27, 2024 | 2:32 PM IST

संबंधित पोस्ट