facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

PM Kisan 17th installment: इस तारीख को खाते में आ जायेगी पीएम किसान की 17वीं किस्त, नोट कर लें डेट

Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को पिछली यानी 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी की गई थी।

Last Updated- June 13, 2024 | 3:37 PM IST
farmers

PM kisan samman nidhi 17th Installment: किसानों को हर चार महीने में एक बार मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त अभी जारी नहीं हुई है और किसान लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल लोक सभा चुनावों (Lok Sabha Elections) की वजह से आचार सहिता लागू थी और इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी नहीं की जा सकती थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को पिछली यानी 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी की गई थी।

इससे पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालते ही किसान निधि की 17वीं किस्त को मंजूरी देने वाली फाइल पर साइन कर दिए।

इस तारीख को खाते में आएगी पीएम किसान की 17वीं किस्त

इस बीच, मोदी सरकार ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की डेट का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी अगले सप्ताह अपने वाराणसी दौरे के दौरान 18 जून को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे।

पीएम किसान सम्मान निधी योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत देशभर में 9.3 करोड़ किसानों को करीब 20,000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जायेगी।

पीएम किसान निधि (PM-Kisan) की 17वीं किश्त खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक;

1. सबसे पहले इंटरनेट या गूगल पर PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ सर्च करें।

2. वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद PM Kisan योजना का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा।

3. इसके बाद आपको होमपेज पर दिया गया ‘Know Your Status’ का विकल्प दिखेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।

4. फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपना रजिस्टर्ड यानी पंजीकृत मोबाईल नंबर, कैप्चा और ओटीपी डालना होगा।

5. अंत में आपको ‘Get Status’ नाम से एक विकल्प दिखेगा जिसे पर क्लिक कर आपका स्टेटस स्क्रीन पर जाएगा।

यह भी पढ़े: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत बढ़ सकती है किस्त, सरकार बना रही ये प्लान

-पीएम किसान में लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, कैसे चेक करें?

1: पीएम किसान ऑफिशियल (PM Kisan official website) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाए।

2: Beneficiary list नाम से आ रही टैब पर क्लिक करें। यह टैब आपको पेज के सीधे हाथ पर कौने में दिखेगा।

3: वेबसाइट के पेज पर नीचे जाए और विवरण चुनें जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का सेलेक्शन करें।

4: अंत में Get report के टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद आप लाभार्थी किसानों की सूची में है या नहीं इसकी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जायेगी।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement