facebookmetapixel
Advertisement
Juniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगामहंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहर

PM KISAN: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत बढ़ सकती है किस्त, सरकार बना रही ये प्लान

Advertisement

सरकार की मंशा इस बात को जानने की भी है कि पीएम किसान योजना को विभिन्न राज्यों में कैसे लागू किया गया और क्या अभी इनमें किसी बदलाव की जरूरत है।

Last Updated- May 19, 2024 | 8:11 PM IST
PM Kisan Scheme

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को हर चार महीने पर मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त में और इजाफा हो सकता है। इस स्कीम के पांच साल पूरा होने के बाद सरकार बड़ा एक्शन ले सकती है। इकनॉमिक टाइम्स (ET) की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने कृषि और किसान कल्याण विभाग के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) के मूल्यांकन की योजना बनाई है। योजना का मकसद यह जानना है कि इस स्कीम से किसानों की वित्तीय जरूरतें किस हद तक पूरी हो सकीं और किसानों की इनकम पर इसका कितना असर देखने को मिला।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नीति आयोग से जुड़े विकास, निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय (Development, Monitoring and Evaluation Office यानी DMEO) ने इस योजना के मूल्यांकन के लिए बोलियां (bids) आमंत्रित की हैं। गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सरकार को सालाना 60,000 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ता है। 1 फरवरी के अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि उस समय तक पीएम किसान योजना के तहत 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

सरकार की क्या है योजना

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की मंशा इस बात को जानने की भी है कि पीएम किसान योजना को विभिन्न राज्यों में कैसे लागू किया गया और क्या अभी इनमें किसी बदलाव की जरूरत है।

इकनॉमिक टाइम्स ने सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया कि योजना के मूल्यांकन उद्देश्य यह भी समझना है कि पीएम किसान के तहत किस्तों का सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) किसानों की आय बढ़ाने का बेहतर तरीका है या नहीं। अधिकारी ने कहा कि योजना के मूल्यांकन की अवधि 6 महीने की होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजनाओं में से है।

क्या है पीएम किसान योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसकी फंडिंग पूरी तरह से केंद्र सरकार ही करती है। इस योजना का ऐलान साल 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। लोकसभा चुनाव होने की वजह से उस समय पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट लाया गया था और उसी दौरान ये येजना भी पेश की गई।

पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की रकम सीधे उनके खाते में ट्रांसफर (DBT) करती है। पहले यह नियम था कि यह योजना सिर्फ उन्हीं किसानों के लिए है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। लेकिन, बाद में इसमें बदलाव किया गया और अब इस योजना का लाभ सभी किसान उठा सकते हैं।

बता दें कि 6,000 रुपये की इकट्ठा रकम किसानों को नहीं दी जाती है। इस योजना के तहत हर चार महीने में यानी साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अभी तक इस योजना के तहत 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 17वीं किस्त का इंतजार किसान कर रहे हैं।

28 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi yojana) के तहत 16वीं किस्त के तहत 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम को 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किया था। प्रधानमंत्री की तरफ से 16वीं किस्त जारी करने के बाद 16वीं किस्त तक (1 दिसंबर 2018 से लेकर 29 फरवरी 2024 तक) 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर दी गई है।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त

भारत के करोड़ों किसानों को इस बात का इंतजार है कि आखिर कब पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी होगी। बता दें कि फरवरी 2024 के अंत में 16वीं किस्त जारी की गई थी। चूंकि, 16वीं किस्त फरवरी में जारी हुई थी तो इस लिहाज से पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment) जून 2024 के आखिरी सप्ताह या जुलाई में आपके खाते में आ सकती है। हालांकि, इस दौरान लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, 4 जून को उनके भी परिणाम आने हैं और सरकार का गठन होना है। ऐसे में थोड़ी-बहुत देरी भी हो सकती है।

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement