facebookmetapixel
पेन, पेंसिल बनाने वाली कंपनी का स्टॉक देगा 30% रिटर्न! ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, कहा- खरीदने का सही मौका₹23,000 करोड़ की बिकवाली! आखिर क्या डर बैठ गया है रिटेल निवेशकों में?LPG Connection: दूसरा गैस सिलेंडर लेने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत, जानें कुल कितना खर्च आएगाMeesho IPO की तूफानी शुरुआत, रिटेल हिस्सा एक घंटे में पूरी तरह सब्सक्राइब; GMP 42% पर पंहुचास्नूपिंग विवाद के बीच Sanchar Saathi ऐप की धूम: एक दिन में 6 लाख डाउनलोड, 10X उछालCorona Remedies IPO: 8 दिसंबर को खुलेगा इश्यू, प्राइस बैंड हुआ फाइनल; ग्रे मार्केट में अभी से हलचलServices PMI: भारत की सेवा क्षेत्र में तेजी, नवंबर में PMI 59.8 पर पहुंचाRBI MPC December 2025 meeting: जानें कब और कहां देखें RBI गवर्नर का लाइव संबोधनयूक्रेन पर US-Russia वार्ता आगे बढ़ी, लेकिन समाधान अभी दूर: पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोवडॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 90 के पार; ट्रेड डील ने बढ़ाई चिंता

FD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियम

FD rates in July 2025: कुछ बैंक अब भी चुनिंदा अवधि पर बेहतर एफडी रिटर्न दे रहे हैं। ये ऑफर उन निवेशकों के लिए फायदेमंद हैं जो कम जोखिम में निश्चित रिटर्न चाहते हैं।

Last Updated- July 18, 2025 | 2:00 PM IST
FD Rates
Representative Image

FD rates in July 2025: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक जैसे कई बड़े बैंकों ने जून 2025 से अब तक एफडी रेट्स में 10 से 25 बेसिस पॉइंट तक की कटौती की है।

SBI की ताज़ा कटौती 15 जुलाई 2025 से लागू हुई है। इसके तहत 46 दिन से लेकर एक साल से कम की अवधि वाली एफडी पर सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों – दोनों के लिए ब्याज दर में 15 बेसिस पॉइंट की कमी की गई है। यह कदम रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा लगातार तीन बार में कुल 50 बेसिस पॉइंट का रीपो रेट घटाने के बाद उठाया गया है।

कुछ बैंक अब भी दे रहे हैं 8% से ज़्यादा ब्याज

हालांकि ज्यादातर बैंकों ने ब्याज दरें घटाई हैं, लेकिन कुछ बैंक अब भी चुनिंदा अवधि पर बेहतर एफडी रिटर्न दे रहे हैं। ये ऑफर उन निवेशकों के लिए फायदेमंद हैं जो कम जोखिम में निश्चित रिटर्न चाहते हैं।

16 जुलाई 2025 की स्थिति के मुताबिक:

  • slice स्मॉल फाइनेंस बैंक 18 महीने की एफडी पर 8.50% ब्याज दे रहा है। 
  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल से ज्यादा की एफडी पर 8.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। 
  • बंधन बैंक, जो एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है, 7.40% तक का ब्याज दे रहा है। 

यह ब्याज दरें ₹3 करोड़ से कम की एफडी पर लागू हैं और बैंक की ब्रांच या निवेश के मोड (ऑनलाइन या ऑफलाइन) के अनुसार इनमें हल्का बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें: SBI FD vs Post Office FD: 1, 2, 3 साल के लिए करना है ₹10,00,000 का निवेश, समझें कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा

16 जुलाई 2025 तक की स्थिति के अनुसार, PaisaBazaar के डेटा के मुताबिक सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक इस प्रकार हैं:

स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Banks)

Equitas Small Finance Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 7.60% (888 दिनों के लिए)
• 1 साल: 7.25%
• 3 साल: 7.25%
• 5 साल: 7.00%

ESAF Small Finance Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 7.60% (444 दिनों के लिए)
• 1 साल: 4.75%
• 3 साल: 6.00%
• 5 साल: 5.75%

Jana Small Finance Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 8.20% (5 साल के लिए)
• 1 साल: 7.50%
• 3 साल: 7.75%
• 5 साल: 8.20%

slice Small Finance Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 8.50% (18 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन तक की अवधि)
• 1 साल: 6.75%
• 3 साल: 8.25%
• 5 साल: 7.75%

Suryoday Small Finance Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 8.40% (5 साल के लिए)
• 1 साल: 7.50%
• 3 साल: 8.15%
• 5 साल: 8.40%

Ujjivan Small Finance Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 7.75% (2 साल के लिए)
• 1 साल: 7.65%
• 3 साल: 7.20%
• 5 साल: 7.20%

Unity Small Finance Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 7.75% (1001 दिनों के लिए)
• 1 साल: 6.50%
• 3 साल: 7.25%
• 5 साल: 7.25%

Utkarsh Small Finance Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 8.00% (2 से 3 साल की अवधि के लिए)
• 1 साल: 6.25%
• 3 साल: 8.00%
• 5 साल: 7.50%

प्राइवेट सेक्टर बैंक (Private Sector Banks)

Bandhan Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 7.40% (2 साल से कम लेकिन 3 साल से ज्यादा नहीं)
• 1 साल: 7.25%
• 3 साल: 7.25%
• 5 साल: 5.85%

CSB Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 7.40% (13 महीनों के लिए)
• 1 साल: 5.00%
• 3 साल: 5.75%
• 5 साल: 5.75%

 DCB Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 7.40% (25 से 26 महीने के लिए)
• 1 साल: 7.00%
• 3 साल: 7.00%
• 5 साल: 7.00%

Indian Bank
• सबसे ज्यादा ब्याज: 6.90% (444 दिनों के लिए)
• 1 साल: 6.10%
• 3 साल: 6.25%
• 5 साल: 6.00%

FD Interest पर TDS और टैक्स ट्रीटमेंट कैसे होता है? जानिए पूरी डिटेल

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्सेबल होता है। अगर सालभर में आपको FD से मिलने वाला ब्याज तय लिमिट से ज्यादा हो जाता है, तो उस पर टैक्स डिडक्शन ऐट सोर्स (TDS) कटता है।

BankBazaar के CEO अधिल शेठ्टी के मुताबिक, “अगर FD पर मिलने वाला ब्याज तय लिमिट से ऊपर चला गया तो बैंक TDS काटेगा।”

2025 के यूनियन बजट में सरकार ने TDS छूट की लिमिट बढ़ा दी है:

  • सामान्य जमाकर्ताओं के लिए ये लिमिट अब ₹40,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दी गई है। 
  • सीनियर सिटिज़न के लिए यह लिमिट अब ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है। 

उदाहरण से समझिए:

शिखा, जो गाजियाबाद की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 35 साल है, सालाना FD से ₹75,000 ब्याज कमा रही हैं। चूंकि सामान्य नागरिकों के लिए अब TDS छूट की लिमिट ₹50,000 है, इसलिए बचे हुए ₹25,000 पर 10% की दर से TDS कटेगा। यानी बैंक उनके FD से ₹2,500 काट लेगा।

ये ₹75,000 की पूरी रकम शिखा की टैक्सेबल इनकम में जोड़ दी जाएगी। हालांकि अगर उनकी कुल इनकम ₹2.5 लाख से कम है, तो उन्हें कोई एक्स्ट्रा टैक्स नहीं देना होगा।

ऐसे में वे बैंक को फॉर्म 15G जमा करके TDS से बच सकती हैं। सीनियर सिटिज़न के लिए यही काम फॉर्म 15H के जरिए होता है।

First Published - July 18, 2025 | 2:00 PM IST

संबंधित पोस्ट