facebookmetapixel
Advertisement
चालू सीजन में मक्का की बोआई पिछड़ी, पिछले साल के मुकाबले रकबा 10% कम; उत्पादन घटने की आशंकाउत्तर प्रदेश में मानसून का कहर जारी: 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां उफान परQ1FY27 Results: इंडस टावर्स का मुनाफा मामूली बढ़कर ₹1,746 करोड़ पर पहुंचा, आय में 4.6% की ग्रोथभारत के अगले 20 करोड़ ग्राहक! अब कंपनियों की नजर अमीरों पर नहीं, मिडिल क्लास पर क्यों?Share Market: 5 दिन की गिरावट खत्म! सेंसेक्स 776 अंक उछला, आखिर क्यों दौड़ा शेयर बाजार?बार-बार नौकरी बदलते हैं? EPFO का नया फीचर आपके बहुत काम आएगा!Q1 Results: टाटा पावर की कमाई में तेजी, ₹1,401 करोड़ का मुनाफा; आय ₹18,890 करोड़ के पारकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RBI को दी प्लास्टिक नोट जारी करने के ट्रायल की मंजूरीITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को मिलेगी राहत!

Advertisement

जमाकर्ताओं को रिजर्व बैंक के अलावा बैंक के प्रशासक के समक्ष भी यह साबित करना होगा कि उसे आपातकालीन जरूरत के लिए पैसा चाहिए।

Last Updated- February 20, 2025 | 10:42 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक दिक्कतों का सामना कर रहे न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं को व्यक्तिगत और स्वास्थ्य आपातकालीन स्थिति में विशेष निकासी की अनुमति देने की योजना बना रहा है। जमाकर्ताओं को रिजर्व बैंक के अलावा बैंक के प्रशासक के समक्ष भी यह साबित करना होगा कि उसे आपातकालीन जरूरत के लिए पैसा चाहिए। यह जानकारी रिजर्व बैंक के एक सूत्र ने दी।

दो सूत्रों ने बताया कि विशेष निकासी की स्थिति में 5,00,000 रुपये तक की निकासी की अनुमति दी जाएगी, जो कि जमा बीमा की भी सीमा है। वे अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहते क्योंकि मीडिया से बातचीत करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। मौजूदा नियमों के अंतर्गत बैंक डूबने पर जमाकर्ताओं के 5,00,000 रुपये तक की राशि का बीमा होता है और यह राशि उन्हें 90 दिनों में अदा की जानी चाहिए। इस सिलसिले में रॉयटर्स ने रिजर्व बैंक को ईमेल कर टिप्पणी मांगी थी लेकिन जवाब नहीं मिला।

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक बीते दो वित्तीय वर्षों से घाटे का सामना कर रही है। बैंक की सालाना रिपोर्ट के अनुसार उसने वित्त वर्ष 2024 में 22.78 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 23 में 30.75 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। बैंक के पास 31 मार्च, 2024 तक 24.36 अरब रुपये जमा थे और उसने 11.75 अरब रुपये का ऋण वितरण कर रखा था। रिजर्व बैंक ने बीते सप्ताह बैंक को पर्यवेक्षीय चिंताओं और नकदी के मद्देनजर नए ऋण जारी करने से रोक दिया था और जमा राशि की निकासी को छह महीने तक निलंबित कर दिया गया है। इस क्रम में बैंक का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।

दोनों सूत्रों के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि बैंक का संचालन छह महीने बाद फिर से शुरू हो पाएगा। रिजर्व बैंक ने पहले भी जमाकर्ताओं के हितों के खिलाफ कदम उठाए जाने के कारण कुछ सहकारी बैंकों के प्रबंधन पर कार्रवाई की थी।

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement