facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

भारतीय परिवारों का तिमाही खर्च 2025 में 33% बढ़कर 56,000 रुपये हुआ

Advertisement

Indian households spending 2025: शहरी परिवार सबसे ज्यादा खर्च कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण परिवारों में भी तेज उछाल देखा गया

Last Updated- September 09, 2025 | 6:41 PM IST
Indian Household Spending
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Indian households spending 2025: भारतीय परिवारों का औसत तिमाही खर्च पिछले तीन वर्षों में लगातार 33 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 2025 में 56,000 रुपये हो गया। शहरी और ग्रामीण भारत में उपभोग व्यवहार पर ‘वर्ल्डपैनल बाय न्यूमेरेटर’ की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में हर साल घरेलू खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, रिपोर्ट में आगे कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खर्च बढ़ा है।

शहरी परिवार कर रहे सबसे ज्यादा खर्च

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘घरेलू खर्च लगातार बढ़ रहा है। औसत तिमाही खर्च 2022 में लगभग 42,000 रुपये से बढ़कर 2025 में 56,000 रुपये से ज्यादा हो गया। शहरी परिवार सबसे ज्यादा खर्च कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण परिवारों में भी तेज उछाल देखा गया है, जो देश भर में बजट पर बढ़ते दबाव को रेखांकित करता है।’’

Also Read: पैसे हैं, फिर भी खर्च करने से डरते हैं? एक्सपर्ट के ये दमदार टिप्स तुरंत कम करेंगे घबराहट

घरेलू खर्च लगातार बढ़ रहा

शहरी बाजारों में औसत तिमाही खर्च जून, 2022 में 52,711 रुपये था और यह बढ़कर मार्च, 2024 में 64,583 रुपये और मार्च, 2025 में 73,579 रुपये हो गया। इसी तरह, ग्रामीण परिवारों का औसत तिमाही खर्च जून, 2022 में 36,104 रुपये था और यह बढ़कर मार्च, 2025 में 46,623 रुपये हो गया। यह रिपोर्ट 6,000 परिवारों के बीच किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 9, 2025 | 6:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement