Gold Evening Roundup: सोने की कीमतों में गुरुवार 9 जनवरी को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट आज कारोबार के दौरान 78,254 के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया जबकि हफ्ते के शुरुआती दिन सोमवार को यह 76,563 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया था। इस तरह से देखें तो पिछले 3 दिनों में सोने की कीमतों में तकरीबन 1,700 रुपये की रिकवरी आई है।
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड मे मजबूती के बावजूद सोना आज ग्लोबल मार्केट में चार हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स फिलहाल 1 हफ्ते के अपने ऊपरी स्तर पर है। इतना ही नहीं बेंचमार्क 10 वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी 8 महीने के हाई पर टिका हुआ है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में फिलहाल हल्की नरमी है। जानकारों के अनुसार निवेश के सुरक्षित विकल्प (safe-haven) के तौर पर निकल रही मांग की वजह से सोने में मजबूती है। साथ हीं चीन के सेंट्रल बैंक की तरफ से हो रही खरीदारी और इन्वेस्टमेंट डिमांड भी गोल्ड को सपोर्ट कर रहे हैं।
तारीख | डॉलर इंडेक्स/बॉन्ड यील्ड | पिछला क्लोजिंग | ओपनिंग | इंट्राडे हाई | इंट्राडे लो | लास्ट ट्रेडिंग प्राइस | बदलाव |
9 जनवरी 2025 | यूएस डॉलर इंडेक्स | 109.09 | 109.09 | 109.38 | 108.94 | 109 | -0.09 (-0.08%) |
8 जनवरी 2025 | यूएस 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड | 4.706% | 4.706% | 4.706% | 4.646% | 4.656% | -0.05 (बेसिस प्वाइंट) |
Source: Bloomberg (7:15 PM IST)
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) से मिले गोल्ड ईटीएफ (gold ETF) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक तीन वर्ष के लंबे इंतजार के बाद गोल्ड (gold) में 2024 के दौरान एक बार फिर इन्वेस्टमेंट डिमांड में तेजी देखने को मिली। इन आंकड़ों के मुताबिक 2024 के आखिरी महीने यानी दिसंबर के दौरान ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में निवेश 0.8 बिलियन डॉलर बढ़ा। हालांकि वॉल्यूम के लिहाज से इस दौरान निवेश 3.6 टन घटा। बीते साल नवंबर में गोल्ड ईटीएफ में 2.1 बिलियन डॉलर यानी 28.6 टन का आउटफ्लो दर्ज किया गया था।
कैलेंडर ईयर 2024 की बात करें तो गोल्ड ईटीएफ में निवेश में 3.4 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। हालांकि वॉल्यूम के लिहाज से इस दौरान निवेश में 6.8 टन की कमी आई।
उधर चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) ने मंगलवार 7 जनवरी को बताया कि पिछले महीने यानी दिसंबर 2024 में उसकी तरफ से 33,0000 औंस (9.35 टन) सोने की खरीद की गई। इससे पहले छह महीने के ब्रेक यानी अप्रैल 2024 के बाद पहली बार नवंबर 2024 में चीन के केंद्रीय बैंक ने सोना खरीदा था। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) की तरफ से नवंबर में 16,000 औंस (4.5 टन) सोने की खरीद की गई थी। पूरे कैलेंडर ईयर 2024 की बात करें तो इस दौरान चीन के गोल्ड रिजर्व में तकरीबन 44 टन की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 2,279 टन पर पहुंच गया जो उसके कुल फॉरेक्स रिजर्व का तकरीबन 5 फीसदी है।
Also Read: गोल्ड में दिखेगा दम ! चीन के सेंट्रल बैंक ने लगातार दूसरे महीने दिसंबर में खरीदा सोना
केंद्रीय बैकों की खरीदारी, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और अमेरिका में रिकॉर्ड फिस्कल डेफिसिट के मद्देनजर गोल्ड को लेकर जानकार बुलिश हैं। इन्वेस्टमेंट खासकर ईटीएफ डिमांड और महंगाई को लेकर बढ़ रही चिंता भी गोल्ड के लिए सपोर्टिव हैं।
हालांकि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती को लेकर मार्केट अभी वेट एंड वॉच मोड में है। फिलहाल निवेशकों को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण का इंतजार है। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
मार्केट में अभी इस बात की संभावना प्रबल है कि शायद अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Federal Reserve) जनवरी की अपनी बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव न करे। सोने पर कोई इंटरेस्ट/ यील्ड नहीं मिलता इसलिए ब्याज दरों के नीचे नहीं जाने से निवेश के तौर पर इस एसेट क्लास की मांग घट जाती है।
घरेलू फ्यूचर मार्केट
घरेलू फ्यूचर मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 9 जनवरी को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 78,254 रुपये के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले यह आज 110 रुपये चढ़कर 77,857 रुपये के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान 77,780 रुपये तक नीचे गया। फिलहाल (7:15 PM IST) 434 रुपये यानी 0.56 फीसदी की मजबूती के साथ यह 78,181 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले 13 नवंबर 2024 को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया जबकि 30 अक्टूबर 2024 को यह 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था।
गोल्ड फ्यूचर (Gold Futures/10 gm)
तारीख | बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट | पिछला क्लोजिंग | ओपनिंग | इंट्राडे हाई | इंट्राडे लो | लास्ट ट्रेडिंग प्राइस | बदलाव |
9 जनवरी 2025 | गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट | 77,747 | 77,857 | 78,254 | 77,780 | 78,181 | +434 (+0.56%) |
Source: MCX (7:15 pm IST)
घरेलू स्पॉट मार्केट
घरेलू हाजिर बाजार में भी आज तेजी दर्ज की गई। Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) गुरुवार को कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन (बुधवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 254 रुपये चढ़कर 77,618 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। बुधवार 8 जनवरी को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 77,364 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। 13 नवंबर 2024 को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 73,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर देखा गया था। इससे पहले 30 अक्टूबर 2024 को यह 79,681 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया था।
स्पॉट गोल्ड (spot gold/10 gm)
गोल्ड | 8 जनवरी 2025
(क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम) |
9 जनवरी 2025
(क्लोजिंग प्राइस/10 ग्राम) |
बदलाव |
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) | 77,364 | 77,618 | +254 |
गोल्ड 24 कैरेट (995) | 77,054 | 77,307 | +253 |
गोल्ड 22 कैरेट (916) | 70,865 | 71,098 | +233 |
सिल्वर/kg | 89,503 | 89,800 | +297 |
Source: IBJA
ग्लोबल मार्केट
ग्लोबल मार्केट में फिलहाल मजबूती है। आज कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,678.16 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 2,655.73 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 2,677.19 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX FEB′25) भी आज कारोबार के दौरान 2,696.80 डॉलर और 2,673.70 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 0.82 फीसदी की मजबूती के साथ 2,694.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 31 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर क्रमश: 2,790.15 और 2,801.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।
इंटरनेशनल गोल्ड (International gold (USD/ounce)
तारीख | गोल्ड | पिछला क्लोजिंग | ओपनिंग | इंट्राडे हाई | इंट्राडे लो | लास्ट ट्रेडिंग प्राइस | बदलाव |
9 जनवरी 2025 |
गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट
(COMEX) |
2,672.40 | 2,679.90 | 2,696.80 | 2,673.70 | 2,694.20 | +21.80 (+0.82%) |
9 जनवरी
2025 |
स्पॉट गोल्ड | 2,661.72 | 2,661.72 | 2,678.16 | 2,655.73 | 2,677.19 | +15.47(+0.58%) |
Source: Bloomberg (7:15 PM IST)