facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ये बैंक दे रहा 7,500 रुपये तक कैशबैक, बस खोले ‘हैप्पी सेविंग्स’ अकाउंट

Advertisement

DCB बैंक के हैप्पी सेविंग्स अकाउंट से किए गए UPI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को हर महीने 625 रुपये तक और सालभर में कुल 7,500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

Last Updated- November 08, 2025 | 12:59 PM IST
UPI
Representative Image

अगर आप रोजमर्रा के खर्च के लिए UPI पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो DCB बैंक का नया ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। बैंक अपने हैप्पी सेविंग्स अकाउंट धारकों को UPI ट्रांजैक्शन पर सालाना 7,500 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है।

कैसे मिलेगा कैशबैक

DCB बैंक के हैप्पी सेविंग्स अकाउंट से किए गए UPI ट्रांजैक्शन पर हर महीने 625 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। पूरे साल में यह कैशबैक 7,500 रुपये तक हो सकता है। बैंक यह कैशबैक हर तिमाही यानी तीन महीने में आपके अकाउंट में क्रेडिट करेगा।

अकाउंट की शर्तें और फायदे

  • खाते में कम से कम 10,000 रुपये का एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) होना जरूरी है।

  • कैशबैक पाने के लिए एवरेज क्वार्टरली बैलेंस (AQB) कम से कम 25,000 रुपये होना चाहिए।

  • हर ट्रांजैक्शन की न्यूनतम राशि 500 रुपये तय है।

  • RTGS, NEFT और IMPS ट्रांजैक्शन फ्री होंगे।

  • DCB बैंक के किसी भी ATM से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी।

UPI क्या है?

UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक डिजिटल पेमेंट तरीका है। इसके जरिए आप मोबाइल से तुरंत पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं। यह 24 घंटे, 7 दिन काम करता है।

UPI आपके बैंक अकाउंट को ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM से जोड़ देता है। हर यूजर को एक UPI ID या QR कोड मिलता है। इसका इस्तेमाल करके आप बिना बैंक डिटेल के पैसे भेज सकते हैं। बस UPI ID डालें, राशि एंटर करें और UPI PIN डालकर भेज दें। पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा।

Advertisement
First Published - November 8, 2025 | 12:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement