facebookmetapixel
Advertisement
मुनाफा 78% बढ़ा, फिर भी शेयर गिरा! Ambuja Cements में आखिर गड़बड़ क्या है?IPO में बड़ा झटका! 112 में से 52 शेयर डूबे, निवेशकों के करोड़ों फंसेऑटो इंडस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड: अप्रैल में 26 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्रीमहंगे टिकट का झटका! हवाई सफर में गिरावट, मार्च में यात्रियों की संख्या घटीRecode Studios IPO: ₹158 तक प्राइस बैंड वाला आईपीओ खुला; पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातेंVedanta demerger: 20 लाख शेयरधारकों को क्या होगा फायदा? समझें पूरा असरGold-Silver Price Today: सोना ₹1.49 लाख के पार, चांदी हुई सस्ती; जानें आज के ताजा भाव52 हफ्ते के हाई पर Maharatna PSU, ब्रोकरेज बोले- मजबूत ऑर्डर बुक के चलते ₹450 तक जाएगा भावPV में सुस्ती, 2W और CV में ग्रोथ- Emkay ने Auto सेक्टर में चुने 8 हाई-पोटेंशियल स्टॉक्सUS-Iran Tensions: होर्मुज में बड़ा बवाल, ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, कहा- हमला किया तो धरती से मिटा देंगे

‘बैंकरों को प्रशिक्षण दें सीबीआई अधिकारी’

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी ताजा सालाना रिपोर्ट में कहा है कि पिछले 3 साल से ज्यादा समय में निजी क्षेत्र के बैंकों में धोखाधड़ी के ज्यादातर मामले आए हैं।

Last Updated- December 17, 2024 | 10:30 PM IST
Cyber Crime

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने बैंकों में धोखाधड़ी से निपटने के लिए बैंकरों के नियमित प्रशिक्षण का सुझाव दिया है। एसोसिएशन ने वित्त मंत्रालय से कहा कि वह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) को सतर्कता बढ़ाने और धोखाधड़ी रोकने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बैंकरों के वास्ते नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का निर्देश दे।

आईबीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने पाया है कि हाल के दिनों में धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। बेहतर तालमेल और धोखाधड़ी की स्थिति से निपटने के लिए बैंकरों को ज्यादा जानकारी देने के मकसद से आईबीए ने वित्त मंत्रालय को सुझाव दिया है कि सरकारी बैंक सीबीआई के अधिकारियों के साथ क्षमता निर्माण सत्रों का आयोजन कर सकते हैं। बैंक व्यक्तिगत स्तर पर भी कुछ सत्र आयोजित करने के लिए सीबीआई अधिकारियों को आमंत्रित करने के लिए सक्षम होने चाहिए।’

अधिकारी ने यह भी कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए बैंकों को तीसरे पक्ष की एजेंसियों, विशेष रूप से रेटिंग एजेंसियों को पैनल में शामिल करने और हटाने के लिए एक मजबूत तंत्र स्थापित करना चाहिए। अधिकारी ने कहा, ‘इस प्रक्रिया में एजेंसी का ट्रैक रिकॉर्ड, कामकाज का तरीका, नियामकीय अनुपालन और प्रदर्शन के इतिहास जैसे स्पष्ट मानदंड शामिल होने चाहिए।’

बैंकिंग सेक्टर में धोखाधड़ी के मामले पिछले 5 साल में चार गुना बढ़कर 36,075 हो गए हैं, लेकिन इस धोखाधड़ी में शामिल राशि उल्लेखनीय रूप से घटकर वित्त वर्ष 2024 में 14,000 करोड़ रुपये रह गई है, जो वित्त वर्ष 2020 में 1.85 लाख करोड़ रुपये थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी ताजा सालाना रिपोर्ट में कहा है कि पिछले 3 साल से ज्यादा समय में निजी क्षेत्र के बैंकों में धोखाधड़ी के ज्यादातर मामले आए हैं, वहीं धोखाधड़ी की राशि के मामले में सरकारी बैंक अव्वल हैं।

धोखाधड़ी की संख्या मुख्य रूप से डिजिटल भुगतान (कार्ड या इंटरनेट) के माध्यम से देखी गई है, जो वित्त वर्ष 2020 के 2,677 से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 29,082 हो गई।मूल्य के हिसाब से देखें तो मुख्य रूप से ऋण पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा धोखाधड़ी हुई है, जो धीरे धीरे कम हो कर वित्त वर्ष 2024 में 11,772 करोड़ रुपये रह गई है। यह राशि वित्त वर्ष 2020 में 1.81 लाख करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement