facebookmetapixel
Advertisement
Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले तीन हफ्ते के निचले स्तर पर फिसला रुपया, तेल कंपनियों की मांग से बढ़ा दबावतीन दशक बाद: क्या भारत के दूरसंचार नियामक को नए जनादेश की जरूरत है?MCX पर दिखा RBI के नए कैपिटल एक्सपोजर नियमों का असर, ट्रेडिंग वॉल्यूम में 40% की भारी गिरावटहस्तक्षेप नहीं, मुक्त बाजार का रास्ता: कम विकृतियों से मजबूत होगी अर्थव्यवस्थाSensex Target: मॉर्गन स्टेनली ने जारी किया सेंसेक्स का नया टारगेट, ‘बुल-केस’ में 100,000 का अनुमानशेयर बाजार में निरंतर तेजी के लिए कंपनियों का मुनाफा लगातार बढ़ना बेहद जरूरी: राहुल सिंहSEBI बदलेगा शॉर्ट सेलिंग के नियम, निवेशकों के लिए शेयरों को शॉर्ट करना होगा आसानRentomojo IPO: ऑनलाइन फर्नीचर रेंटल कंपनी को मिली SEBI की मंजूरी, जल्द आएगा IPOएनसीआर में वायु प्रदूषण पर सख्ती: इतनी इंडस्ट्री और DG पर जड़ेगा ताला!मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट! धान से लेकर सोयाबीन,अरहर,बाजरा के रकबा में बड़ी गिरावट

Aadhaar Update: शादी के बाद बदलना है आधार कार्ड में सरनेम? जानें आसान ऑनलाइन तरीका

Advertisement

Aadhaar Update: शादी के बाद आधार कार्ड में सरनेम बदलने का आसान ऑनलाइन तरीका और स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया जानें।

Last Updated- August 30, 2025 | 3:23 PM IST
Aadhaar Card
Representative Image

Aadhaar Update: आधार कार्ड अब सिर्फ पहचान का दस्तावेज नहीं बल्कि हर सरकारी और प्राइवेट काम के लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में महिलाएं शादी के बाद सरनेम बदलते समय आधार कार्ड में भी अपडेट कराना जरूरी समझती हैं, ताकि भविष्य में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Also Read: ITR Filing: इन छोटी गलतियों से अटक सकता है आपका ITR Refund, बचने के लिए करें ये काम

UIDAI ने इसके लिए आसान ऑनलाइन प्रोसेस दिया है। आइए जानते हैं, शादी के बाद आधार कार्ड में सरनेम बदलने का तरीका और स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया—

ऐसे बदलें आधार कार्ड में सरनेम

स्टेप 1: आधार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: “My Aadhaar” सेक्शन में जाकर Update Demographics Data चुनें।
स्टेप 3: आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4: नाम बदलने के लिए Name वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: नया नाम (सरनेम सहित) दर्ज करें।
स्टेप 6: मैरिज सर्टिफिकेट और पति का आधार कार्ड अपलोड करें।
स्टेप 7: आवेदन के साथ 50 रुपये की फीस जमा करें।

आवेदन करने के बाद SRN (Service Request Number) जनरेट होगा। इसे सुरक्षित रखें, क्योंकि इसी से आप अपडेट की स्थिति ट्रैक कर पाएंगे।

ऐसे करें स्टेटस चेक

स्टेप 1: UIDAI वेबसाइट पर जाकर My Aadhaar सेक्शन चुनें।
स्टेप 2: यहां Check Aadhaar Update Status पर क्लिक करें।
स्टेप 3: Enrolment, URN, SID जैसे विकल्पों में से SRN चुनें।
स्टेप 4: SRN नंबर और कैप्चा डालकर Submit करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपके अपडेट का स्टेटस दिखाई देगा।

Advertisement
First Published - August 30, 2025 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement