facebookmetapixel
Advertisement
Maruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियां

Vishal Mega Mart का 1 अरब डॉलर के आईपीओ के लिए गोपनीय आवेदन

Advertisement

पार्टनर्स समूह, केदार कैपिटल समर्थित रिटेलर यह मार्ग चुनने वाली चौथी कंपनी बन गई

Last Updated- July 17, 2024 | 11:42 PM IST
H.M. Electro Mech IPO

विशाल मेगा मार्ट (वीएमएम) ने आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी के पास पेशकश दस्तावेज जमा कराने की खातिर गोपनीय मार्ग चुना है। निवेश बैंकिंग के सूत्रों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है और कहा कि फैशन रिटेलर आईपीओ के जरिये 1 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

इसके साथ ही विशाल मेगा मार्ट गोपनीय तरीके से आईपीओे दस्तावेज जमा कराने वाली चौथी कंपनी बन गई। साल 2022 में यह जरिया शुरू हुआ था और टाटा प्ले ऐसा करने वाली पहली कंपनी थी। हालांकि उसने आईपीओ योजना टाल दी थी। पिछले साल सॉफ्टबैंक समर्थित होटल एग्रीगेटर ओयो ने भी अपने आईपीओ के लिए गोपनीय दस्तावेज जमा कराए थे। इश बीच, अप्रैल में डिलिवरी दिग्गज स्विगी ने अपने आईपीओ के लिए प्री-फाइलिंग मार्ग चुना, जिसके आईपीओ का आकार 1.25 अरब डॉलर का होने का अनुमान है।

विशाल मेगा मार्ट पूरी तरह से प्राइवेट इक्विटी कंपनियों के स्वामित्व में है। साल 2014 में पार्टनर्स समूह और केदार कैपिटल ने फैशन केंद्रित रिटेलर का अधिग्रहण टीपीजी कैपिटल व श्रीराम समूह से पूरा किया था।
विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ में स्विटजरलैंड की पार्टनर्स व देश की केदार कैपिटल अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, जेपी मॉर्गन, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज व मॉर्गन स्टैनली उसके निवेश बैंकर हैं, जो आईपीओ का कामकाज संभाल रहे हैं।

इस बारे में जानकारी के लिए विशाल मेगा मार्ट को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। विशाल मेगा मार्ट टियर-2 व टियर-3 शहरों में लोकप्रिय है, जहां उपभोक्ता कीमत को लेकर ज्यादा जागरूक होते हैं। कंपनी हालांकि 600 से ज्यादा स्टोर का परिचालन करती है, लेकिन उसकी मौजूदगी ओम्नी चैनल में भी है।

कंपनी वैल्यू फैशन रिटेल में परिचालन करती है, जहां उसकी प्रतिस्पर्धा रिलायंस समूह की ट्रेंड्ज, टाटा समूह की जूडियो और एवेन्यू सुपरमार्ट्स की डीमार्ट से है। साल 2022 में शुरू हुए गोपनीय आवेदन के जरिये के तहत कंपनियां अपने विवरणिका का मसौदा (डीआरएचपी) तब तक प्राइवेट रख सकती हैं जब तक कि उनकी सूचीबद्धता योजना सही तरीके से न बन जाए। यह इश्यू करने वाली कंपनी को सार्वजनिक तौर पर संवेदनशील सूचनाएं रोकने में मदद करती है। यह अनावश्यक सार्वजनिक जांच व कानूनी दांव-पेंच से भी बचाता है।

अभी ज्यादातर कंपनियां सेबी के पास अपने डीआरएचपी जमा कराने के लिए पारंपरिक मार्ग चुनती हैं। निवेश बैंकरों ने कहा कि यह मार्ग ज्यादा लागत व समय प्रभावी है। जब गोपनीय आवेदन पर सेबी अपने ऑव्जर्वेशन जारी करता है तो कंपनियों को इसे सार्वजनिक करना होता है। अद्यतन किए गए डीआरएचपी सार्वजनिक तौर पर कम से कम 21 दिन के लिए रखने होते हैं। इस अवधि में आम लोगों को पेशकश दस्तावेज पर फीडबैक देने की अनुमति होती है। जब यह अवधि पूरी हो जाती है तो कंपनी आईपीओ के लिए आगे बढ़ सकती है।

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement