facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोककोयला खदानों का संचालन तेज करने के लिए समय-सीमा में होगा बदलाव! मंत्रालय ने रखा प्रस्तावसरकारी आंकड़ों से अपने आंकड़े जोड़ेगा ईपीएफओ!नई जीडीपी सीरीज में सरकारी आवास सुविधा को वेतन का हिस्सा माना जाएगा, PFCE में भी जोड़ा जाएगासाल के अंत तक शुरू होगा रेयर अर्थ मैग्नेट का उत्पादन, चार राज्यों में बनेंगे प्रसंस्करण पार्क

अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइज 19 प्रतिशत चढ़ा, मार्केट कैप में करीब 1 लाख करोड़ रुपए का इजाफा

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 4:56 PM IST
Adani Group

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयरों में सोमवार को स्टॉक मार्केट में जबरदस्त तेजी देखी और ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान में बंद हुए। बता दें कि 24 जनवरी 2023 को हिंडेनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg report)  सामने आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में ये सबसे बड़ी तेजी है। इनमें आज 20 प्रतिशत रही।

सोमवार को दिनभर के कारोबार में अदाणी ग्रुप कंपनियों के कुल मार्केट कैप में करीब 1 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। इसके साथ ही अदाणी ग्रुप का मार्केट कैप अब एक बार 10 लाख करोड़ रुपए के पार जा पहुंचा है।

अदाणी विल्मर (Adani Wilmar Stock) का शेयर जहां 10.00 प्रतिशत यानी 40.40 रुपये की मजबूती के साथ 444.40 रुपये पर बंद हुआ, वहीं अदाणी एंटरप्राइज का स्टॉक 18.84 प्रतिशत या 368.65 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 2325.55 रुपये पर बंद हुआ।

इस वजह से आई तेजी

Gautam Adani ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी है। शुक्रवार को गौतम अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी तेजी दर्ज की गई थी। सोमवार को भी गौतम अदाणी ग्रुप के सभी 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने कहा था कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में जो आरोप लगाए थे, उसमें पूंजी बाजार नियामक का कोई फेल्योर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के पैनल ने कहा है कि गौतम अडानी ग्रुप की कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव के लिए पूंजी बाजार नियामक Sebi के फेल्योर होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट के पैनल की खबर आने के बाद से गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर रॉकेट बन गए हैं।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement