facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Closing Bell: मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू के बाद झूमा शेयर बाजार; Sensex 304 अंक चढ़ा, Nifty पहली बार 21 हजार के पार

केंद्रीय बैंक ने रीपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा और वित्त वर्ष 2024 के लिए GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया।

Last Updated- December 08, 2023 | 4:30 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

Stock Market: RBI के मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू के बाद घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार उछाल आया। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 304 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 68 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि व्यापक बजारों में तेज मुनाफावसूली देखी गई और दोनों – बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 1 प्रतिशत तक नीचे आ गए। केंद्रीय बैंक ने रीपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा और वित्त वर्ष 2024 के लिए GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया।

निफ्टी 50 बेंचमार्क ने पहली बार 21,000 का आंकड़ा पार किया

इससे पहले मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू से उत्साहित होकर दोपहर के कारोबार में निफ्टी 50 बेंचमार्क ने पहली बार 21,000 का आंकड़ा पार किया। निफ्टी 50 को 20,000 से 21,000 अंक पार करने में 60 कारोबारी सत्र लगे।निफ्टी 50 ने इसी साल 11 सितंबर को पहली बार 20 हजार के स्तर को छूआ था। BSE सेंसेक्स में भी बढ़त रही और यह 300 अंक उछलकर 69,888 के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद BSE सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की बढ़त कुछ कम हो गई।

Also read: RBI MPC Meet: आरबीआई ने म्यूचुअल फंड, क्रेडिट कार्ड भुगतान के लिए ऑटोमेटिक पेमेंट लिमिट को बढ़ाकर किया 1 लाख रुपये

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 303.91 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 69,825.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 69,506.12 और 69,893.80 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 68.25 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 20,969.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 20,862.70 और 21,006.10 के रेंज में कारोबार हुआ।

First Published - December 8, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट