facebookmetapixel
Advertisement
ऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहाराITR Filing 2026: फ्रीलांसिंग का कर रहे हैं काम तो रिटर्न भरते समय रखें ध्यानEditorial: RBI ने FCNR-B स्वैप योजना समय से पहले बंद की, उठे नीतिगत फैसले पर सवालआर्टिफिशल इंटेलिजेंस की चर्चा बेशुमार, लेकिन आम जिंदगी में असर अब भी सीमित40 साल बाद भी अनसुना है जनरल वैद्य का बलिदान, क्या भारत अपने युद्ध नायकों को भूल गया?

SIP के शुद्ध आंकड़े सकल आंकड़ों से तुलनायोग्य नहीं: एम्फी

Advertisement

एम्फी के सीईओ वेंकट चलसानी ने मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सकल एसआईपी निवेश एक महीने के निवेश को दर्शाता है।

Last Updated- August 23, 2024 | 10:34 PM IST
Debt MF outlook: Divide portfolio between long- and low-duration funds

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने शुक्रवार को कहा कि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में निवेश के शुद्ध आंकड़े एसआईपी के सकल निवेश से तुलनायोग्य नहीं हैं। एक ओर जहां सकल एसआईपी निवेश के आंकड़े माह के दौरान म्युचुअल फंडों को एसआईपी निवेशकों से मिला कुल निवेश होता है वहीं शुद्ध एसआईपी निवेश उस माह के दौरान एसआईपी खातों से निकासी को समायोजित कर निकाला जाता है।

मीडिया से बातचीत में एम्फी के मुख्य कार्यकारी वेंकट चलसानी ने कहा कि चूंकि निवेश निकासी वाली यूनिट कई महीनों और वर्षों के दौरान इकट्ठा होती हैं। ऐसे में शुद्ध एसआईपी निवेश से इसकी तुलना नहीं हो सकती। सकल एसआईपी निवेश किसी खास महीने का निवेश आंकड़ा ही बताता है।

यह स्पष्टीकरण मीडिया की इन खबरों के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि सकल एसआईपी निवेश में बढ़ोतरी जारी रहने के बावजूद शुद्ध निवेश का आंकड़ा स्थिर बना हुआ है। जुलाई में सकल एसआईपी निवेश 23,332 करोड़ रुपये रहा जबकि शुद्ध एसआईपी निवेश 8,964 करोड़ रुपये रहा।

एसआईपी और एकमुश्त निवेश समेत कुल निवेश के आधार पर इक्विटी फंडों की योजनाओं में जुलाई के दौरान 81,158 करोड़ रुपये का सकल निवेश आया। 44,045 करोड़ रुपये की निवेश निकासी (रीडम्पशन) को समायोजित करने के बाद शुद्ध निवेश 37,113 करोड़ रुपये बैठता है।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement