facebookmetapixel
Advertisement
वैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालयसियासी हलचल: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने अनेक चुनौतियांसहकारिता और बैंकिंग रिजर्व बैंक की चुनौतियांEditorial: भारत साइबर तैयारी में आगे, लेकिन खतरे भी तेजी से बढ़ रहेईटीएफ के कीमत दायरे की समीक्षा का सेबी का प्रस्तावमजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद मुथूट फाइनैंस 12% टूटा, आय की टिकाऊपन पर सवाल

सूचीबद्ध व गैरसूचीबद्ध फर्मों को खरीदने के लिए बैंक दे सकेंगे ऋण, आरबीआई ने दी मंजूरी

Advertisement

आरबीआई ने कहा कि अधिग्रहण करने वाली कंपनी और लक्षित कंपनी में सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं हो।

Last Updated- February 13, 2026 | 10:36 PM IST
reserve bank of india (rbi)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को सूचीबद्ध और असूचीबद्ध कंपनियों के अधिग्रहण के लिए ऋण मुहैया कराने की इजाजत दे दी है। मगर ऋण की सीमा कुल मूल्य की 75 फीसदी तय की गई है।
अधिग्रहण के लिए कर्ज देने पर जारी अंतिम नियम में बैंकिंग नियामक ने कहा कि बैंकों को ऐसे निवेश को ऋण सुविधा देनी चाहिए जिसमें लंबी अवधि में अधिग्रहण करने वाली कंपनी के लिए मूल्य सृजित करने की क्षमता हो। केवल अल्पावधि के लाभ या वित्तीय पुनर्गठन के मकसद से ऐसा नहीं करना चाहिए।

Also Read: आईटी शेयरों में बिकवाली जारी, निफ्टी आईटी हफ्ते में 8.2% टूटा; सेंसेक्स 1048 अंक लुढ़का

बैंक अधिग्रहणकर्ता की एनबीएफसी इकाई या विशेष मकसद वाली इकाई (एसपीवी) के अधिग्रहण के लिए भी धन दे सकते हैं। नियमों के मुताबिक खरीदने वाली कंपनी सूचीबद्ध हो या असूचीबद्ध, उसकी नेटवर्थ कम से कम 500 करोड़ रुपये होनी चाहिए और उसे बीते तीन वित्त वर्ष में लगातार कर बाद मुनाफा हुआ हो। असूचीबद्ध कंपनियों की निवेश ग्रेड रेटिंग बीबीबी- या उससे ऊपर होनी चाहिए। अधिग्रहण खरीद करार की तारीख से 12 महीने के अंदर पूरा हो जाना चाहिए।

Also Read: 9 दिन में 3000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25,500 पर, अब बाजार किस दिशा में?

अंतिम नियमों में उस मसौदा प्रस्ताव को हटा दिया गया कि जिसमें कहा गया था कि अधिग्रहण के लिए कर्ज के मामले में बैंक का कुल निवेश उसकी टियर 1 पूंजी के 10 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

अगर अधिग्रहण करने वाली कंपनी के पास लक्षित कंपनी को खरीदने के लिए कर्ज लेने से पहले ही नियंत्रण हो तो पैसे अतिरिक्त शेयर खरीदने के लिए ही दिए जाने चाहिए। आरबीआई ने कहा कि अधिग्रहण करने वाली कंपनी और लक्षित कंपनी में सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं हो।

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement