facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

ITC Hotels Demerger: आईटीसी का शेयर NSE पर ₹26 एडजस्ट हुआ, आज एक्स-डेट पर हो रही स्टॉक में ट्रेडिंग

Advertisement

स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के अंत में आईटीसी का शेयर प्राइस एनएसई पर ₹26 या 5.4% एडजस्ट होकर ₹455.60 पर और बीएसई पर ₹27 या 5.6% एडजस्ट होकर ₹455 पर खुला।

Last Updated- January 06, 2025 | 10:47 AM IST
Even after hotel business separation, analysts remain bullish on ITC; the charm will remain intact होटल कारोबार अलग होने के बाद भी, ITC पर विश्लेषक हैं आशावादी; बरकरार रहेगा जलवा

ITC Hotels Demerger: आईटीसी होटल्स का शेयर का प्राइस डिस्कवर करने के लिए सोमवार (6 जनवरी) सुबह 9:00 बजे से 9:45 बजे के बीच आयोजित प्री-ओपन सेशन समाप्त हो गया। आईटीसी होटल्स शेयर के सही प्राइस जानने के लिए स्टॉक एक्सचेंज…बीएसई और एनएसई ने स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया था। 10 बजे के बाद आईटीसी के शेयरों में सामान्य कारोबार शुरू हो गया।

स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के अंत में आईटीसी का शेयर प्राइस एनएसई पर ₹26 या 5.4% एडजस्ट होकर ₹455.60 पर और बीएसई पर ₹27 या 5.6% एडजस्ट होकर ₹455 पर खुला। बाजार के जानकारों ने आईटीसी शेयर प्राइस के 22-25 रुपये तक एडजस्ट होने का अनुमान जताया था। आईटीसी लिमिटेड के शेयर में आज एक्स-डेट में ट्रेडिंग हो रही है।

क्या होता है एक्स डेट?

एक्स-डेट वह तारीख होती है जब कोई शेयर डिविडेंड, बोनस, राइट्स इश्यू या बायबैक ऑफर के लिए एलिजिबिल्टी खो देता है। इसका मतलब है कि एक्स-डेट के बाद शेयर खरीदने वाले नए निवेशक इन लाभों के हकदार नहीं होंगे। अगर किसी निवेशक को इन लाभों का फायदा उठाना है, तो उसे रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे।

कैसे केल्कुलेट हुई आईटीसी शेयर की कीमत ?

आईटीसी होटल्स के स्टॉक प्राइस की केल्कुलेशन 3 जनवरी, 2025 को आईटीसी के क्लोजिंग प्राइस और 6 जनवरी को स्पेशल प्री-ओपन सेशन के दौरान कीमत के बीच के अंतर के आधार पर तय की गई। आईटीसी होटल्स का डीमर्जर रेश्यो 1:10 है। इसका मतलब है कि एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को आईटीसी लिमिटेड के 10 शेयरों के बदले आईटीसी होटल्स का एक शेयर फ्री मिलेगा।

आईटीसी होटल्स के शेयर कब लिस्ट होंगे ?

आईटीसी होटल्स के शेयर रिकॉर्ड डेट के बाद एनएसई और बीएसई पर तुरंत लिस्ट नहीं होंगे। इनके फरवरी के मध्य तक लिस्ट होने की संभावना है। यह समयसीमा आईटीसी की पुष्टि के अनुरूप है कि लिस्टिंग एनसीएलटी आदेश, दिनांक 16 दिसंबर, 2024 प्राप्त होने के 60 दिनों के भीतर होनी चाहिए।

क्या करती है ITC लिमिटेड

आईटीसी लिमिटेड एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक है। कंपनी भारतीय बाजार में सिगरेट से लेकर पैक्ड फूड आइटम्स, पर्सनल केयर, एज्युकेशन और स्टेशनरी के साथ अगरबत्ती और माचिस भी बेचती है।

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement