facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

टूटते बाजार में ये 4 PSU Stocks बनाएंगे मुनाफा! मोतीलाल ओसवाल समेत इन ब्रोकरेज ने 50% तक अपसाइड के दिये टारगेट

Advertisement

PSU Stocks to Buy: ब्रोकरेज हाउसेस कई PSU Stocks पर बुलिश नजर आ रहे हैं। इनमें हमने यहां चुनिंदा शेयर लिए हैं। इनमें Oil India, Gujarat Gas, NHPC और BHEL हैं।

Last Updated- February 10, 2025 | 4:00 PM IST
Stocks to buy today
Representational Image

PSU Stocks to Buy: स्टील टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान ने भारतीय शेयर बाजारों के सेंटीमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया। सोमवार (10 फरवरी) को घरेलू बाजार कारोबारी सेशन में 1 फीसदी से ज्यादा टूट गए। मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर सेक्टर की अगुवाई में बाजार की गिरावट गहरा गई। बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। इस उठापटक के बीच नतीजों और कॉरपोरेट अपडेट के दम पर कई सरकारी शेयर पोर्टफोलियो में रखने के लिए आकर्षक नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज हाउसेस कई PSU Stocks पर बुलिश नजर आ रहे हैं। इनमें हमने यहां चुनिंदा शेयर लिए हैं। इनमें Oil India, Gujarat Gas, NHPC और BHEL हैं। इस स्टॉक्स में आगे 50 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Oil India: 50% तक अपसाइड के टारगेट

एंटिक ब्रोकिंग (Antique Broking) ने ऑयल इंडिया पर BUY रेटिंग ​बनाए रखी है। टारगेट प्राइस 668 से घटाकर 635 रुपये प्रति शेयर किया है। 7 फरवरी 2025 को स्टॉक 424 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह स्टॉक मौजूदा भाव से आगे करीब 50 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे सकता है।

ICICI सिक्युरिटीज ने ऑयल इंडिया पर BUY रेटिंग दी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 580 रुपये रखा है। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक आगे करीब 37 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की तीसरी तिमाही की परफॉर्मेंस (Q3FY25) सुस्त रही है। फॉरेक्स और कमजोर NRL (नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड) का असर दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजों पर देखने को मिला। नरती के बावजूद पॉजिटिव रुख बना हुआ है। पिछले 6 महीनों में स्टॉक में करीब 40% टूट चुका है। इस गिरावट के बाद शेयर आकर्षक वैल्युएशन पर है। कंपनी संभवतः FY25-27E के दौरान 25% का EPS CAGR देगी, जिसमें RoE/RoCE संभावित रूप से FY27E (Vs FY25E) तक 350-420bps तक बढ़ सकता है और डिविडेंड यील्ड 5.3% (औसत FY25-27E) होगी।

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने ऑयल इंडिया पर 585 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के सा​थ खरीदारी की सलाह बनाए रखी है। ब्रोकेरज का कहना है कि NRL एक्सपेंशन ट्रैक पर है। वॉल्यूम ग्रोथ पर नजर है।

Gujarat Gas: 22% तक अपसाइड के टारगेट

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्युरिटीज ने गुजरात गैस पर खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 600 से घटाकर 560 रुपये प​्रति शेयर किया है। 7 फरवरी 2024 को शेयर 460 पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक आगे करीब 22 फीसदी का दमदार रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे सपाट रहे हैं। अगले 12 महीने का आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है।

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने गुजरात गैस पर Hold की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 475 रुपये प्रति शेयर रखा है। दूसरी ओर, नुवामा (Nuvama) ने भी गुजरात गैस पर 452 के लक्ष्य के लिए Hold की रेटिंग दी है।

NHPC: 10% आ सकता है उछाल

एंटिक ब्रोकिंग ने एनएचपीसी पर ‘Hold’ की सलाह बनाए रखी है। 85 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। बीते ट्रेडिंग सेशन यह सरकारी शेयर 77 पर सेटल हुआ था। इस तरह यह स्टॉक मौजूदा भाव से 10 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

एंटिक का कहना है कि NHPCका 3QFY25 एडजस्टेड नेट प्रॉफिट अनुमान के मुताबिक और सपाट रहा। वनऑफ का असर नेट प्रॉफिट पर रहा। 3QFY25 इंसेटिव 64.7 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 30% कम था। PAF इंसेंटिव का असर रहा। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 24-27ई में क्षमता 21% सीएजीआर से बढ़ेगी, लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा केवल वित्त वर्ष 27E में ही दिख सकता है।

ICICI सिक्युरिटीज ने भी 76 रुपये के टारगेट के लिए NHPC पर होल्ड की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना हैकि NHPC भारत की सबसे बड़ी हाइड्रो पावर जनरेटर है, जिसके पास 28 साइटों पर 7.2GW का एक दमदार पोर्टफोलियो और एक मजबूत ऑपरेटिंग ट्रैक रिकॉर्ड है। अगले 12 महीनों में इसके 2.8GW (सुबनसिरी 2GW और परबर्ती 800MW) की बड़ी हाइड्रो-क्षमताएं चालू होने की संभावना है। इसके अलावा, पंप हाइड्रो स्टोरेज बढ़ रहा है और एनएचपीसी ने महाराष्ट्र में 6GW, आंध्र प्रदेश में 5GW, मध्य प्रदेश में 3GW, राजस्थान में 3.5GW और गुजरात और ओडिशा में ~1GW विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

BHEL: 48% रिटर्न की उम्मीद

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने सरकारी शेयर BHEL पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है। टारगेट प्राइस 300 रुपये प्रति शेयर रखा है। बीते शुक्रवार को शेयर 202 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक आगे करीब 48 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) को 1,320 मेगावाट (2 x 660 मेगावाट; यूनिट 11 और 12) कोराडी थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए MAHAGENO से 8000 करोड़ रुपये (टैक्स छोड़कर) का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी का बिजनेस आउटलुक पॉजिटिव नजर आ रहा है। कंपनी को करीब 11 गीगावॉट से ज्यादा के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। हाल ही में बेहतर मार्जिन वाले ऑर्डर मिलने के चलते FY26 में बिजनेस परफॉर्मेंस में और सुधार होने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 24-27 के दौरान 3 लाख करोड़ रुपये का संचयी ऑर्डर इनफ्लो होगा, जो 1.6 लाख करोड़ के मौजूदा ऑर्डर बुक के एग्जीक्यूशन के साथ मिलकर BHEL के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में अच्छा सुधार लाएगा। इससे वित्त वर्ष 24-27ई में 149% आय CAGR की संभावना है। पिछले एक साल में स्टॉक की रेटिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसके बावजूद ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक सस्ता है और इसमें आगे भी रेटिंग में सुधार की संभावना है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement