facebookmetapixel
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की झलक‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के प्रतीक बनें और उद्योग उत्कृष्टता अपनाएPadma Awards 2026: अ​भिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंदन, उदय कोटक समेत 131 को पद्म पुरस्कार दुनिया को शांति का संदेश दे रहा भारत, महिलाओं की भागीदारी को 2047 तक विकसित भारत की नींव: राष्ट्रपतिबच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित करने के लिए चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान जरूरी, लक्ष्य पूरे करने में होगा मददगार2026 में भारत की नजरें पांच अहम आर्थिक और वैश्विक घटनाओं पर टिकीं रहेंगीEditorial: बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत का गणराज्य और तेज आर्थिक सुधारों की राहडॉलर के दबदबे को चुनौती देती चीन की मुद्रा रणनीति, भारत के लिए छिपे हैं बड़े सबकपेंशन फंड को आधुनिक बनाने की पहल: NPS निवेश ढांचे में बदलाव की तैयारी, PFRDA ने बनाई समितिईंधन लागत पास-थ्रू और सुधारों से बदली तस्वीर, दशक भर बाद बिजली वितरण कंपनियां मुनाफे में लौटीं

1 साल में 38% तक अपसाइड के टारगेट, शेयरखान ने इन 5 स्टॉक्स को बनाया फंडामेंटल पिक

ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने फंडामेंटल में KPR Mill, HDFC Life Insurance, Bharti Airtel, Federal Bank, Ashok Leyland को शामिल किया है।

Last Updated- February 13, 2025 | 11:45 AM IST
Stocks to Watch today
Representational Image

Top- 5 Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार (13 फरवरी) को बीते 6 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थमा। बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई। कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर में ही सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 23150 के पार पहुंच गया। बाजार में इस उतार-चढ़ाव के बीच फंडामेंटल नजरिए से निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अच्छा मौका है।

ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने गुरुवार को अपने फंडामेंटल अपडेट्स में चुनिंदा शेयरों में अगले 12 महीने से ज्यादा का टाइमफ्रेम के साथ खरीदारी की सलाह दी है। इनमें KPR Mill, HDFC Life Insurance, Bharti Airtel, Federal Bank, Ashok Leyland शामिल हैं। ये शेयर अगले बजट तक निवेशकों को करीब 38 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं।

Sharekhan Top Pick: इन 5 स्टॉक्स में BUY की सलाह

KPR Mill

रेटिंग: BUY
टारगेट: 1018
CMP: 880
अनुमानित रिटर्न: 16%

HDFC Life Insurance

रेटिंग: BUY
टारगेट: 870
CMP: 629
अनुमानित रिटर्न: 38%

Bharti Airtel

रेटिंग: BUY
टारगेट: 1870
CMP: 1712
अनुमानित रिटर्न: 12%

Federal Bank

रेटिंग: BUY
टारगेट: 240
CMP: 184
अनुमानित रिटर्न: 30%

Ashok Leyland

रेटिंग: BUY
टारगेट: 285
CMP: 219
अनुमानित रिटर्न: 30%

(नोट: CMP 12 फरवरी 2025 के क्लोजिंग भाव पर)

6 दिन की गिरावट के बाद उछले बाजार

घरेलू शेयर बाजार में छह दिन से जारी गिरावट के बाद गुरुवार (13 फरवरी) को अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। जनवरी में सीपीआई आधारित इन्फ्लेशन में उम्मीद से बेहतर गिरावट और निचले स्तरों पर खरीद के चलते बाजार में आज मजबूती देखने को मिल रही है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज अपने पिछले बंद भाव से 30.02 अंक या 0.04 प्रतिशत ऊपर 76,201.10 पर खुला। सुबह 11:20 बजे यह 442.48 या 0.58% चढ़कर 76,613.56 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी 10.50 अंक या 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान में 23,055.75 पर खुला। सुबह 11:20 बजे यह 145.25 अंक या 0.63% की बढ़त लेकर 23,190.50 पर चल रहा था।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। S&P 500 0.27% गिरा, डाउ जोंस 0.5% टूटा, जबकि नैस्डैक कंपोजिट मामूली 0.03% बढ़ा।

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

First Published - February 13, 2025 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट