facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Stocks To Buy Today: ShareKhan के जतिन गेडिया ने इन दो शेयरों को खरीदने की दी सलाह

SUNTV के शेयरों में हाल ही में तेज उछाल देखा गया है और पिछले तीन हफ्तों से यह स्थिर है। इस दौरान, दैनिक चार्ट पर एक त्रिकोण पैटर्न बना है।

Last Updated- July 02, 2024 | 9:00 AM IST
stocks to buy
Representative Image

Stocks To Buy Today, 2 July: बाजार में निवेश करने वालों के लिए आज (2 जुलाई) शेयरखान के जतिन गेडिया ने दो स्टॉक्स में निवेश करने की सलाह दी है।
आइए, जानते हैं कौन से स्टॉक में 2 जुलाई को निवेश करने से हो सकता है फायदा…

SUNTV
सन टीवी के शेयरों में हाल ही में तेज उछाल देखा गया है और पिछले तीन हफ्तों से यह स्थिर है। इस दौरान, दैनिक चार्ट पर एक त्रिकोण पैटर्न बना है। हमें उम्मीद है कि यह ऊपर की ओर टूटेगा। अगले कुछ हफ्तों में इसका टार्गेट लेव 840 – 855 रुपये तक पहुंच सकता है। लंबी पोजीशन के लिए 740 रुपये का स्टॉपलॉस रखें।

यह भी पढ़ें: 2 जुलाई के लिए आनंद राठी के चुने टॉप 3 स्टॉक में Allcargo और PVR Inox शामिल, एनालिस्ट ने क्या दी सलाह

NMDC

एनएमडीसी (NMDC) पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन से गिरते हुए चैनल में ट्रेड कर रहा था। इसने उस चैनल को ऊपर की दिशा में तोड़ दिया है, जो ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देता है। इसके अलावा, इसने दैनिक चार्ट पर उच्चतम और उच्चतर निम्नतम स्तर बनाना शुरू किया, जो डाउन थ्योरी के अनुसार एक अपट्रेंड का संकेत है।
इसलिए, हमें लगता है कि अगले कुछ ट्रेडिंग सत्रों में इस स्टॉक में तेजी आएगी। ऊपर की ओर, हम 263 – 275 रुपये के स्तर की उम्मीद करते हैं। लंबी पोजीशन के लिए 245 रुपये का स्टॉपलॉस रखें।

*नोट: जतिन गेडिया, बीएनपी पारिबा द्वारा शेयरखान में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हैं। यहां व्यक्त किए गए विचार उनके निजी हैं।

First Published - July 2, 2024 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट