facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोककोयला खदानों का संचालन तेज करने के लिए समय-सीमा में होगा बदलाव! मंत्रालय ने रखा प्रस्तावसरकारी आंकड़ों से अपने आंकड़े जोड़ेगा ईपीएफओ!नई जीडीपी सीरीज में सरकारी आवास सुविधा को वेतन का हिस्सा माना जाएगा, PFCE में भी जोड़ा जाएगासाल के अंत तक शुरू होगा रेयर अर्थ मैग्नेट का उत्पादन, चार राज्यों में बनेंगे प्रसंस्करण पार्क

निवेशकों के लिए बड़ा मौका! इस शेयर का होगा 1:5 में स्प्लिट, कंपनी ने फाइनल की रिकॉर्ड डेट

Advertisement

इन्फो एज ने फाईलिंग में कहा कि स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 7 मई, 2025 फाइनल की गई है। यह एलिजिबल शेयरहोल्डर्स की एलिजबिलिटी तय करने में मदद करेगी।

Last Updated- April 14, 2025 | 1:46 PM IST
Stock split

Stock Split: इन्फो एज (Info Edge) ने अपने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का एलान कर दिया है। कंपनी ने फरवरी में अपने शेयरों को 1:5 की रेश्यो में स्प्लिट करने की घोषणा की थी। इसका मतलब है कि हर एक शेयरों को 5 टुकड़ों में बांटा जाएगा।

इन्फो एज ने सोमवार (14 अप्रैल) को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने आज आयोजित अपनी बैठक में 1:5 स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 7 मई, 2025 फाइनल कर दी है।

इन्फो एज ने फाईलिंग में कहा कि स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 7 मई, 2025 फाइनल की गई है। यह एलिजिबल शेयरहोल्डर्स की एलिजबिलिटी तय करने में मदद करेगी। स्टॉक स्प्लिट के तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा जाएगा।

पांच बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

इंफो एज (इंडिया) अपने निवेशकों को पिछले तीन साल में पांच बार डिविडेंड दे चुकी है। कंपनी ने जून, 2022 में 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, जुलाई 2023 में 8 रुपये का डिविडेंड, नवम्बर 2023 में 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, जुलाई 2024 में 12 रुपये और नवम्बर 2024 में 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। कंपनी ने पिछले तीन साल में अपने शेयरधारकों को कुल 66 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया है।

स्टॉक स्प्लिट का फायदा?

शेयर की कीमत होगी कम – स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर की कीमत कम हो जाती है, जिससे छोटे निवेशकों के लिए इसे खरीदना आसान हो जाता है।

लिक्विडिटी में बढ़ोतरी – ज्यादा शेयर बाजार में आने से ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ सकता है, जिससे शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ती है।

मौजूदा निवेशकों को फायदा – पुराने निवेशकों को ज्यादा शेयर मिलते हैं, जिससे उनकी होल्डिंग बढ़ जाती है, हालांकि, कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होता।

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 1:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement