facebookmetapixel
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिकबॉन्ड मार्केट में हलचल: RBI के फैसलों के बाद सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.74% तक पहुंचीआनंद राठी का बड़ा खुलासा: पुणे के ग्राहक के डीमैट खाते से 13 करोड़ रुपये के शेयर की हुई चोरीAdani Group का विदर्भ में बड़ा दांव, कंपनी ने ₹70,000 करोड़ के निवेश का रखा लक्ष्यमहिंद्रा का नागपुर में मेगा दांव: ₹15,000 करोड़ के निवेश से बनेगी देश की सबसे बड़ी एकीकृत यूनिटनितिन गडकरी का विजन: 2027 तक ₹3.09 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगी देश की सड़कों की तस्वीरIndia-US Trade Deal: डीडीजीएस और सोयाबीन तेल पर शुल्क कटौती से बढ़ी घरेलू उद्योग की चिंता

Stock Market Update: बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 80,800 के नीचे, निफ्टी 24,700 के ऊपर

Stock Market Today: सुबह 7:30 के करीब, Gift Nifty भी हल्की गिरावट के साथ 24,685 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Last Updated- August 21, 2024 | 1:14 PM IST
Stock Market
Representative Image

Stock Market Update: शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दोपहर 12 बजे, BSE Sensex 0.042 फीसदी की गिरावट के साथ 80,768.76 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE Nifty50 0.085% की तेजी के साथ 24,719.85 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कमजोर वैश्विक संकेत के बीच निफ्टी50 और सेंसेक्स फ्लैट कारोबार करते दिखे। बीएसई सेंसेक्स 75 अंकों की गिरावट के साथ 80,727 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी50 9 अंकों की बढ़त के साथ 24,709 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एनएसई पर, Divi’s Labs, HDFC Life, Tata Motors और Bharti Airtel प्रमुख गेन में रहे, जबकि श्रीराम फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल थे।

व्यापक बाजारों में सकारात्मक रुख देखा गया। निफ्टी स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत बढ़ा, जबकि मिडकैप 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

विभागीय तौर पर, निफ्टी एफएमसीजी और मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई, जबकि आईटी, बैंक और रियल्टी सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई।

कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों की सपाट शुरुआत होने की संभावना है। 

सुबह 7:30 के करीब, Gift Nifty भी हल्की गिरावट के साथ 24,685 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

कैसे है आज ग्लोबल मार्केट का हाल?

एशिया-प्रशांत बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक, S&P 500 और Nasdaq Composite के आठ दिनों की लगातार बढ़त पर ब्रेक लग गया। S&P 500 में 0.2 प्रतिशत, Nasdaq Composite में 0.33 प्रतिशत और Dow Jones में 0.15 प्रतिशत की गिरावट हुई।

जापान में जुलाई के व्यापार आंकड़ों के अनुसार, एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि इंपोर्ट में 16.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अर्थशास्त्रियों ने एक्सपोर्ट में 11.4 प्रतिशत और इंपोर्ट में 14.9 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद की थी।

व्यापार डेटा जारी होने के बाद, जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.57 प्रतिशत गिरा, जबकि व्यापक टॉपिक्स इंडेक्स 0.58 प्रतिशत नीचे आ गया।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.16 प्रतिशत गिरा, जबकि कोस्डाक में 1.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.45 प्रतिशत नीचे आ गया। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 1.01 प्रतिशत गिरकर 17,333 स्तर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: भारतीय स्टील शेयरों की कीमतें कमजोर, विशेषज्ञों की राय…गिरावट पर खरीदारी सही!

कल कैसी थी बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख के बीच बैंकिंग, फाइनैंशियल और ऑटो शेयरों में मजबूत खरीदारी के कारण भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखने को मिली।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 378.18 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त लेकर 80,802.86 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 126.20 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,698.85 पर बंद हुआ।

First Published - August 21, 2024 | 7:58 AM IST

संबंधित पोस्ट