facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Stock Market Update: बाजार में फिर आई गिरावट; सेंसेक्स 250 अंक फिसला, निफ्टी 24,300 से नीचे

Stock Market Today: सुबह 07:30 बजे के करीब, Gift Nifty भी हरे निशान में कारोबार करता नजर आया। यह लगभग 24,395 के आसपास कारोबार करता दिखा।

Last Updated- July 11, 2024 | 11:14 AM IST
Share Market
Representative Image

Stock Market Today: शेयर बाजारों में गुरुवार को कल के मुकाबले तेजी देखने को मिली। लेकिन थोड़ी देर में बाजार फिर से लाल निशान में आ गया। सुबह 11 बजे के करीब, BSE Sensex 274.66 अंक फिसलकर 79,650.11 के स्तर पर आ गिरा। वहीं, NSE Nifty50 0.31 फीसदी लुढ़कर 24,249 पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell: एशियाई बाजारों की तेजी को देखते हुए गुरुवार को बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी50 और सेंसेक्स ऊंचे स्तर पर खुले।

बीएसई सेंसेक्स 142 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 80,066.57 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 में 0.20 प्रतिशत या 50 अंकों की वृद्धि के साथ 24,373.95 के स्तर पर कारोबार हो रहा है।

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

बीएसई पर टाटा स्टील, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में रहे।

इसी तरह, एनएसई पर टाटा स्टील, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक शीर्ष बढ़त वाले शेयर रहे, जबकि एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।

व्यापक बाजारों का प्रदर्शन

व्यापक बाजार सूचकांक बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन करते दिखे। निफ्टी स्मॉलकैप 0.31 प्रतिशत बढ़ा, जबकि मिडकैप 0.29 प्रतिशत की बढ़त पर कारोबार करता नजर आया।

सेक्टोरल आधार पर, निफ्टी आईटी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद मीडिया सेक्टर 0.57 प्रतिशत की बढ़त पर रहा।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50, गुरुवार को वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान के चलते मजबूती के साथ शुरुआत कर सकते हैं।

सुबह 07:30 बजे के करीब, Gift Nifty भी हरे निशान में कारोबार करता दिखा। यह लगभग 24,395 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी वायदा के पिछले बंद स्तर से लगभग 55 अंक के प्रीमियम पर है।

बुधवार को घरेलू इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक लगभग आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें निफ्टी 50 24,400 के स्तर से नीचे समाप्त हुआ।

सेंसेक्स 426.87 अंकों या 0.53% की गिरावट के साथ 79,924.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 108.75 अंकों या 0.45% की गिरावट के साथ 24,324.45 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: TCS Q1FY25 Results: इंतजार खत्म, आज आ रहा भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी का रिजल्ट; निवेशक इन 5 चीजों पर रखें नजर

आज जारी होंगे TCS के नतीजे

आज यानी 11 जुलाई 2024 को टाटा ग्रुप (Tata Group) की IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के रिजल्ट आने की तारीख (TCS Result Date) है। TCS का रिजल्ट न केवल शेयर बाजार की दिशा तय करने वाला हो सकता है बल्कि यह भी अनुमान लगाया जा सकेगा कि आने भारत की दूसरी IT कंपनियों की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस Q1FY25 में कैसे रहने वाली हैं।

TCS के रिजल्ट्स आने से पहले (कल) शेयर बाजार में काफी हलचल देखने को मिली थी। Nifty IT के शेयर 387.90 अंक फिसल गए जो 1.03 फीसदी की गिरावट थी। इसमें भी सबसे ज्यादा (1.77 %) गिरावट TCS के शेयरों में देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें: Q1FY25 Results: कल जारी होंगे TCS की पहली तिमाही के नतीजे; निवेशकों के लिए 5 जरूरी बातें

कल रिकॉर्ड स्तर से नीचे लुढ़का था शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार बुधवार (10 जुलाई) को बड़े स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव में बिखर गए और रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गए। मेटल, ऑटो और आईटी शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 129.72 अंक बढ़कर 80,481.36 के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि, सूचकांक जल्द ही 915.88 अंक या 1.13 प्रतिशत गिरकर 79,435.76 पर आ गया। अंत में यह 426.87 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,924.77 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) भी शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड 24,461.05 पर पहुंच गया, लेकिन इंट्रा-डे में 291.4 अंक या 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह गिरकर 24,141.80 पर आ गया। अंत में यह 108.75 अंक या 0.45 प्रतिशत की नरमी के साथ 24,324.45 पर बंद हुआ।

 

First Published - July 11, 2024 | 7:41 AM IST

संबंधित पोस्ट