facebookmetapixel
पशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Adani Group की कंपनियों के शेयरों में तेजी जारी, Adani Energy पांच% चढ़ा

गुरुवार को कारोबार बंद होने पर अदाणी ग्रुप (Adani Group) की नौ कंपनियों का संयुक्त मार्केट वैल्यूएशन 14,08,109.76 करोड़ रुपये था।

Last Updated- June 06, 2024 | 7:42 PM IST
Adani Group

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की 10 लिस्टेड कंपनियों में से नौ के शेयर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 5.10 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस का शेयर 3.97 प्रतिशत, एनडीटीवी का शेयर 3.70 प्रतिशत, अदाणी पावर का शेयर 3.17 प्रतिशत और अदाणी विल्मर का शेयर 3.05 प्रतिशत चढ़ा।

इसके अलाव एसीसी का शेयर 2.56 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 2.13 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.99 प्रतिशत, अम्बुजा सीमेंट्स का शेयर 1.77 प्रतिशत चढ़ गया।

गुरुवार को कारोबार बंद होने पर अदाणी ग्रुप (Adani Group) की नौ कंपनियों का संयुक्त मार्केट वैल्यूएशन 14,08,109.76 करोड़ रुपये था। हालांकि, अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 0.18 फीसदी की गिरावट आई।

मंगलवार को चुनाव नतीजों की घोषणा के बीच समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। बुधवार को समूह की लिस्टेड 10 कंपनियों में से नौ के शेयर बढ़त में रहे थे।

First Published - June 6, 2024 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट