facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 636 अंक टूटा; निफ्टी भी गिरा

Advertisement

मंगलवार को, एफपीआई 2,854 करोड़ रुपये के शुद्ध विक्रेता थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,908 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Last Updated- June 03, 2025 | 10:04 PM IST
Share Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को भी गिरावट के ​शिकार हुए, क्योंकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने वै​श्विक वृद्धि की चिंताओं के बीच मुनाफावसूली की। सेंसेक्स 636 अंक या 0.8 फीसदी गिरकर 80,738 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 174 अंक या 0.7 फीसदी के नुकसान के साथ 24,543 पर बंद हुआ।

मंगलवार को, एफपीआई 2,854 करोड़ रुपये के शुद्ध विक्रेता थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,908 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एफपीआई मई में 19,860 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी शुद्ध खरीदारी करने के बाद जून में शुद्ध बिकवाली की भूमिका में दिख रहे हैं।

सेंसेक्स की गिरावट में आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक का बड़ा योगदान रहा। इन शेयरों में 0.9 फीसदी और 0.4 फीसदी की गिरावट आई। दोनों शेयरों में एफपीआई की महत्त्वपूर्ण हिस्सेदारी है। एफपीआई की बिकवाली तब हुई जब ओईसीडी ने अमेरिकी व्यापार नीतियों का हवाला देते हुए इस साल दूसरी बार अपने वैश्विक आ​र्थिक वृद्धि के पूर्वानुमानों में कटौती की। पेरिस स्थित इस संगठन ने कहा कि व्यापार बाधाएं विश्वास को कम कर रही हैं, निवेश में बाधा डाल रही हैं और मुद्रास्फीति के दबाव को बढ़ा रही हैं।

अमेरिकी अभियोजकों द्वारा जांच से संबं​धित आरोपों वाली एक खबर के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर गिर गए। अदाणी पोर्ट्स में 2.4 फीसदी की बड़ी गिरावट आई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धा​र्थ खेमका ने कहा, ‘आरबीआई द्वारा दर में संभावित कटौती को लेकर आशावाद व्यापार शुल्क और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों से पैदा हुईं वैश्विक चिंताओं से समाप्त हो गया। मॉनसून से जुड़े थीमों और ब्याज दर-संवेदनशील क्षेत्रों, जैसे पीएसयू बैंक और रियल एस्टेट पर ध्यान बने रहने की संभावना है।’

सेंसेक्स के लगभग सभी शेयरों में गिरावट आई। अदाणी पोर्ट्स, 2.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ, सेंसेक्स का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा। बजाज फिनसर्व में 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - June 3, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement