facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Ola Electric Q1 Results: जून तिमाही में घाटा 23% बढ़कर ₹428 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 50% की गिरावट

Advertisement

Ola Electric Q1 Result: ओला इलेक्ट्रिक ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही ने कुल 68,192 वाहन डिलीवर किए। यह संख्या इससे पिछली तिमाही में 51,375 थी।

Last Updated- July 14, 2025 | 11:31 AM IST
Ola Electric Q2 Results:

Ola Electric Q1 Results: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली देसी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार (14 जुलाई) को अप्रैल-जून 2025 तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी ने बताया कि 30 जून को समाप्त तिमाही में उसका घाटा सालाना आधार पर बढ़कर 428 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 347 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 50 फीसदी की गिरावट के साथ 828 करोड़ रुपये पर आ गया। जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,644 करोड़ रुपये था।

हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में इजाफा हुआ है। ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) का ऑपरेशंस से रेवेन्यू जून तिमाही में बढ़कर 828 करोड़ रुपये रहा। यह इससे पिछली यानी मार्च तिमाही में 611 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी की आमदनी में तिमाही आधार पर बढ़त देखने को मिली है।

Ola Electric Q1 Results: तिमाही आधार डिलीवरी में इजाफा

ओला इलेक्ट्रिक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही ने कुल 68,192 वाहन डिलीवर किए। यह संख्या इससे पिछली तिमाही में 51,375 यूनिट थी। यानि तिमाही आधार पर डिलीवरी में 32.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का ऑटो कारोबार जून में EBITDA पॉजिटिव हो गया है। इसका मुख्य कारण कंपनी की वर्टिकल इंटीग्रेशन स्ट्रैटेजी और मजबूत ग्रॉस मार्जिन रहे।

यह भी पढ़ें: 1 महीने से भी कम समय में 20% तक रिटर्न का मौका! इन 3 दिग्गज स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने जताया भरोसा

Ola Electric Q1 Results: शेयर 8% तक चढ़ा

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर घाटा में वृद्धि के बावजूद बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। तिमाही आधार पर आय नतीजे बेहतर से सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा। सुबह 11:26 बजे ओला इलेक्ट्रिक के शेयर बीएसई पर 2.15 रुपये या 5.40 फीसदी चढ़कर 41.97 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - July 14, 2025 | 11:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement