facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

मॉर्गन स्टैनली ने कहा: ग्रोथ की संभावनाओं को कम आंक रहा भारत का इक्विटी बाजार

Advertisement

ब्रोकरेज का मानना है कि आय और इक्विटी में वृद्धि अभी आनी बाकी है जो मजबूत घरेलू खपत, मजबूत जनसांख्यिकीय रुझानों, सक्रिय नीतिगत सुधारों और बढ़ते इन्फ्रा निवेश के बल पर होगी

Last Updated- September 01, 2025 | 10:46 PM IST
Morgan Stanley

विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत का इक्विटी बाजार वृद्धि चक्र में संभावित बदलाव को कम करके आंक रहा है। मौजूदा मूल्यांकनों में देश का सुधरता व्यापक बुनियादी आधार और आगामी आय में सुधार पूरी तरह नहीं झलकता है। अमेरिका मुख्यालय वाली इस कंपनी का मानना ​​है कि आय और इक्विटी में वृद्धि अभी आनी बाकी है जो मजबूत घरेलू खपत, मजबूत जनसांख्यिकीय रुझानों, सक्रिय नीतिगत सुधारों और बढ़ते इन्फ्रा निवेश के बल पर होगी।

मॉर्गन स्टैनली को लग रहा है कि वैश्विक उत्पादन में भारत की बढ़ती हिस्सेदारी, मजबूत वित्तीय और मौद्रिक ढांचे, बढ़ते उद्यमी वर्ग, बेहतर सामाजिक परिणामों और बेहतर पूंजीगत खर्च चक्र की वजह से उसकी रेटिंग में सुधार की अच्छी संभावना है। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारतीय बाजारों का उभरते बाजारों (ईएम) के अपने समकक्षों की तुलना में काफी खराब प्रदर्शन रहा है।

एमएससीआई ईएम इंडेक्स ने 2025 के सभी आठ कैलेंडर महीनों में सकारात्मक रिटर्न दिया है। यह (एक जनवरी से) अब तक 17 प्रतिशत बढ़ा है। इसके विपरीत भारतीय शेयर बाजार (जिनका ईएम पैमाने पर तीसरा सबसे बड़ा वेटेज है) अगस्त में लगातार दूसरे महीने गिरे और उन्होंने आठ महीनों में से केवल चार में ही बढ़त दर्ज की है। एक जनवरी से देखें तो निफ्टी 50 में 3 प्रतिशत से भी कम की वृद्धि हुई है और यह ईएम इंडेक्स से काफी पीछे है।

इस कमजोरी का एक असर विदेशी निवेशकों की बिकवाली के रूप में दिखा है। विदेशी निवेशकों ने सुस्त आय वृद्धि के बीच भारतीय इ​क्विटी में अपना निवेश घटाया है। भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ से आ​र्थिक अनि​श्चिततता और ज्यादा गहरा गई है जिससे निवेशकों का भरोसा भी डगमगाया है। मॉर्गन स्टैनली ने रक्षात्मक और बाहरी चुनौतियों से जुड़े सेक्टरों की तुलना में घरेलू चक्रीय शेयरों को तरजीह दी है।

ब्रोकरेज ने वित्त, कंज्यूमर ​डिस्क्रेशनरी और औद्योगिक क्षेत्रों पर अधिक सकारात्मक रुख अपनाया है। ऊर्जा, सामग्री, यूटिलिटीज और हेल्थकेयर पर अंडरवेट नजरिया रखा है। मॉर्गन स्टैनली के इक्विटी रणनीतिकारों रिधम देसाई और नयनत पारेख ने कहा है, ‘यह समय वृहद कारकों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय समझदारी से शेयर चयन करने वालों के लिए अच्छा है।’

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement