facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

बाजार की एक दशक में सबसे खराब शुरुआत, 2025 में 10 अरब डॉलर से ज्यादा बिकवाली

Advertisement

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बेंचमार्क निफ्टी 2.6 फीसदी, निफ्टी मिडकैप 11 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 15 फीसदी तक टूट गया है।

Last Updated- February 13, 2025 | 10:58 PM IST
Share market

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने वर्ष 2025 के पहले 6 हफ्तों में 10 अरब डॉलर से अधिक (करीब 97,000 करोड़ रुपये) मूल्य के शेयर बेच दिए हैं। अब तक किसी भी साल के पहले छह हफ्तों में यह सबसे ज्यादा बिकवाली है। विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली से साल के शुरुआती महीनों में शेयर बाजार का प्रदर्शन करीब एक दशक में सबसे खराब रहा है।

कंपनियों के तिमाही नतीजे नरम रहने और अमेरिकी नीतियों में बदलाव से विदेशी निवेशकों की बिकवाली बढ़ी है। अमेरिका में नई सरकार बनने से वहां की ऋण प्रतिभूतियों पर अपेक्षाकृत ज्यादा रिटर्न मिल रहा है और डॉलर भी मजबूत हुआ है जिससे निवेशक उभरते बाजारों से अपना निवेश निकाल रहे हैं। विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बेंचमार्क निफ्टी 2.6 फीसदी, निफ्टी मिडकैप 11 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 15 फीसदी तक टूट गया है। 2016 के बाद साल के शुरुआती 6 हफ्तों में तीनों सूचकांकों की यह सबसे तेज गिरावट है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने उभरते बाजारों की तुलना में भारत में ज्यादा बिकवाली की है। चीन में सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए वहां की सरकार द्वारा किए गए प्रोत्साहन उपायों से विदेशी निवेशकों का वहां के बाजारों के प्रति आकर्षण बढ़ा और अक्टूबर 2024 से भारत के शेयर बाजार में एफपीआई की बिकवाली शुरू हो गई। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत से दुनिया भर में चिंता बढ़ गई क्योंकि उन्होंने जिन नीतियों का वादा किया था उसे वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए उथल-पुथल भरा माना जा रहा है। इससे उभरते बाजारों का आकर्षण कम हुआ है और अमेरिकी ऋण प्रतिभूतियों की मांग बढ़ी है।

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक यूआर भट्ट ने कहा, ‘ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से रोज नई घोषणाएं होने और फिर निर्णय वापस लिए जाने से अनिश्चितता काफी बढ़ गई है। शेयर बाजार को अनिश्चितता पसंद नहीं है और जब भी ऐसी स्थिति होती है, निवेशक सुरक्षित माने जाने वाली संपत्तियों का रुख कर लेते हैं।’

अक्टूबर से डॉलर काफी मजबूत हुआ है जिससे निवेशकों ने 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्डों का रुख किया है। इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में 3.6 फीसदी की नरमी आई है जबकि अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड 81.5 आधार अंक बढ़ी है। रुपये में नरमी से विदेशी निवेशकों के रिटर्न पर भी असर पड़ा है।

मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के संस्थापक सौरभ मुखर्जी ने कहा, ‘हम लंबे समय में आय वृद्धि में तेज गिरावट देख रहे हैं और शेयरों के दाम भी काफी ऊंचे हो गए थे। लार्ज कैप सूचकांक का भी मूल्यांकन अधिक हो गया था। उभरते बाजारों और रुपये में की चाल को देखते हुए अभी कुछ महीनों तक एफपीआई की बिकवाली जारी रहने की उम्मीद है। रुपये में स्थिरता आने पर एफपीआई की बिकवाली थम सकती है।’

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement