facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

Mahindra सपोर्टेड यह कंपनी देगी 1045% का डिविडेंड, एक साल में दिया है 61% का रिटर्न; जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

स्वराज इंजन्स ने FY 2024-25 के लिए 1045% डिविडेंड घोषित किया है, जिससे इसके शेयरधारकों को हर 10 रुपये के शेयर पर 104.50 रुपये का लाभ मिलेगा।

Last Updated- June 08, 2025 | 4:16 PM IST
US Israel Iran Conflict impact on Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Freepik

Swaraj Engines dividend 2025: महिंद्रा एंड महिंद्रा समर्थित कंपनी स्वराज इंजन्स ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के नतीजों के साथ अपने इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित किया था। पंजाब के मोहाली में 1985 में स्थापित यह कंपनी मुख्य रूप से महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्वराज डिवीजन के लिए डीजल इंजन बनाती है। यह कंपनी 22 HP से लेकर 65 HP तक का इंजन बनाती है। अभी कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 4,804.75 करोड़ रुपये है।

स्वराज इंजन्स के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1045 प्रतिशत का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसका मतलब है कि 10 रुपये के प्रत्येक शेयर पर 104.50 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों को तय करने के लिए 27 जून, 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में निर्धारित किया है। यानी, जिन शेयरधारकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

बता दें कि कंपनी लंबे समय से अपने निवेशकों को नियमित और आकर्षक डिविडेंड देती रही है। वर्तमान में इसका डिविडेंड यील्ड लगभग 2.4 प्रतिशत है, जो निवेशकों के लिए एक आकर्षक रिटर्न का संकेत देता है।

Also Read: Micro-Cap कंपनी ने किया 1:10 में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, 5 साल में दे चुका है 1000% से ज्यादा रिटर्न; जानें रिकॉर्ड डेट

कंपनी के शेयरों का रहा है शानदार प्रदर्शन

स्वराज इंजन्स के शेयरों ने हाल के सालों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 2025 में अब तक इसके शेयरों में 31.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बीते एक साल में इसने 61 प्रतिशत का रिटर्न दिया, जबकि दो साल में शेयरों ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया। तीन साल की अवधि में इसने लगभग 145 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यह प्रदर्शन स्वराज इंजन्स को एक मल्टीबैगर स्टॉक बनाता है, जो निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्वराज इंजन्स की यह घोषणा न केवल उसके शेयरधारकों के लिए बल्कि पूरे बाजार के लिए एक सकारात्मक संदेश है। कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और लगातार बेहतर प्रदर्शन इसे निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।

Advertisement
First Published - June 8, 2025 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement