facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

पोर्टफोलियो में रख लें ये 5 दिग्गज शेयर, 1 साल में 48 फीसदी तक आ सकता है रिटर्न

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने अपने इन्वेस्टमेंट पिक में मजबूत फंडामेंटल वाले 5 स्टॉक्स को अगले एक साल के नजरिए से खरीदारी के लिए चुना है।

Last Updated- December 05, 2024 | 7:03 AM IST
stocks to buy today
Stock Market

Sharekhan Top- 5 Stocks Pick: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार (4 दिसंबर) को अच्छी रिकवरी देखने को मिली। उतार-चढ़ाव भरे बाजार में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। बाजार के सुधरते मूड के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स लंबी अव​धि में तगड़ा मुनाफा बना सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने अपने इन्वेस्टमेंट पिक में मजबूत फंडामेंटल वाले 5 स्टॉक्स को चुना है।

ब्रोकरेज फर्म ने इन शेयरों में अगले 1 साल के नजरिए से खरीदारी की सलाह है। इन शेयरों में Amara Raja Energy, Dixon Tech, TCI, JK Lakshmi Cement, Mahindra And Mahindra शामिल हैं। निवेशकों को अगले एक साल में करीब 48 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

Amara Raja Energy

शेयरखान ने Amara Raja Energy पर BUY रेटिंग दी है। टारगेट 1967 रुपये प्रति शेयर दिया है। 4 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 1325 रुपये पर बंद हुआ था। इस भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 48 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है।

Dixon Tech

Dixon Tech पर ब्रोकरेज BUY रेटिंग के साथ बुलिश है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 18800 रुपये है। 4 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 17390 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 8 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है।

TCI

TCI को भी शेयरखान ने लॉन्ग टर्म पिक बनाया है। खरीदारी की राय बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 1400 रुपये प्रति शेयर रखा है। 4 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 1129 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 24 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है।

JK Lakshmi Cement

JK Lakshmi Cement भी ब्रोकरेज का फंडामेंटल पिक बना है। BUY रेटिंग बरकरार है। टारगेट प्राइस 1100 रुपये प्रति शेयर है। 4 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 826 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 33 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है।

Mahindra And Mahindra

शेयरखान ने Mahindra And Mahindra पर खरीदारी की सलाह दी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 3600 रुपये है। 4 दिसंबर 2024 को शेयर का भाव 3025 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह, मौजूदा भाव से स्टॉक में अगले 1 साल में करीब 19 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - December 5, 2024 | 7:02 AM IST

संबंधित पोस्ट