facebookmetapixel
Advertisement
त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन

जेएम ग्रुप की तीन कंपनियों ने सेबी संग मामला निपटाया, ₹3.92 करोड़ का भुगताान किया

Advertisement

जेएम फाइनैंशियल लिमिटेड और जेएम फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अनुचित लाभ के रूप में अर्जित क्रमशः 1.22 करोड़ और 1.33 करोड़ रुपये वापस किए।

Last Updated- September 23, 2025 | 10:07 PM IST
SEBI

जेएम समूह की इकाइयों जेएम फाइनैंशियल, जेएम फाइनैंशियल सर्विसेज और जेएम फाइनैंशियल प्रोडक्ट्स ने पीरामल एंटरप्राइजेज के गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (एनसीडी) के सार्वजनिक निर्गम में कथित अनियमितताओं के मामले का सेबी को कुल 3.92 करोड़ रुपये का भुगतान कर मामले का निपटान कर लिया है।

बाजार नियामक सेबी के 19 सितंबर को जारी निपटान आदेश के मुताबिक, जेएम फाइनैंशियल लिमिटेड और जेएम फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अनुचित लाभ के रूप में अर्जित क्रमशः 1.22 करोड़ और 1.33 करोड़ रुपये वापस किए। इसके अलावा, जेएम फाइनैंशियल ने किसी भी ऋण प्रतिभूति के सार्वजनिक निर्गम में प्रबंधक के तौर पर कार्य करने पर तीन महीने के लिए स्वैच्छिक रोक लगाने पर सहमति जताई है।

इसी तरह जेएम फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड किसी भी निर्गम में तीन महीने तक वितरक नहीं बनेगी जबकि जेएम फाइनैंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने तीन महीने के लिए आईपीओ वित्तपोषण गतिविधियों पर प्रतिबंध को स्वीकार किया है।

मामला 2023 में पीरामल एंटरप्राइजेज के एनसीडी के सार्वजनिक निर्गम से जुड़ा हुआ है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच में पाया गया कि कई व्यक्तिगत निवेशकों ने सूचीबद्धता के ही दिन इन ऋण प्रतिभूतियों को बेच दिया था, जिससे खुदरा शेयरधारिता काफी कम हो गई थी।

सेबी ने मार्च, 2024 में जेएम फाइनैंशियल पर अंतरिम आदेश जारी किया था। जून, 2024 में उसे किसी भी ऋण प्रतिभूति के निर्गम में प्रमुख प्रबंधक बनने से रोक दिया गया था। सेबी ने कहा था कि जेएम समूह ने अनुचित व्यापार तरीके अपनाकर निवेशकों को लाभ सुनिश्चित किया और कुल 1.99 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।

जेएम समूह ने तथ्यों या कानून के निष्कर्षों को स्वीकार किए बगैर मामले के निपटान का प्रस्ताव रखा था। इस पर सेबी ने आदेश दिया कि आगे की किसी भी कार्रवाई को निपटान हुआ मान लिया जाए।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 10:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement