facebookmetapixel
कर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में वित्त मंत्री का एक एलान और निवेशकों के डूब गए ₹9 लाख करोड़, समझें पूरा मामला6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीच

निवेशकों को पसंद भारतीय बाजार, सेंसेक्स 82,240 तक जा सकता है

स्टैंडर्ड चार्टर्ड के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि और आय परिदृश्य मजबूत बना हुआ है

Last Updated- June 12, 2025 | 9:43 PM IST
Stock Market

स्टैंडर्ड चार्टर्ड और एचएसबीसी की ताजा शोध रिपोर्टों में कहा गया है कि मूल्यांकन और आय बहाली में संभावित देरी की चिंताओं के बावजूद भारतीय इक्विटी बाजार वैश्विक अनिश्चितता के बीच अच्छी स्थिति में हैं। इस बीच, एचएसबीसी रिसर्च ने कहा है कि भारत वैश्विक अनिश्चितता और व्यापार टकराव के बीच निवेशकों के लिए आकर्षक बाजार है। एक नोट में, एचएसबीसी रिसर्च ने कहा कि एशिया और वैश्विक इमर्जिंग मार्केट (जीईएम) फंडों ने भारत में अपनी अंडरवेट पोजीशन को कम करना शुरू कर दिया है, लेकिन वैश्विक निवेशक सतर्क बने हुए हैं। कमजोर डॉलर और नरम मुद्रास्फीति से संकेत मिलता है कि आने वाले महीनों में विदेशी निवेश बरकरार रह सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा है कि केंद्र सरकार और केंद्रीय बैंक दोनों नीतिगत समर्थन मुहैया करा रहे हैं। सरकार का पूंजीगत खर्च 2025 की पहली तिमाही में बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

एचएसबीसी रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘केंद्रीय बैंक ने अनुमान के मुकाबले ज्यादा वृद्धि समर्थक नजरिया अपनाया है। यह हाल में बेंचमार्क रेट (50 आधार अंक) और सीआरआर (100 आधार अंक) में उम्मीद से ज्यादा कटौती से स्पष्ट हो गया है। इससे घरेलू वृद्धि के लिए अच्छा संकेत मिलना चाहिए। घरेलू निवेशकों का मजबूत निवेश भी इक्विटी को महत्वपूर्ण समर्थन देता है।’

कॉरपोरेट प्रदर्शन के संदर्भ में, एचएसबीसी ने इंडस्ट्रियल, हेल्थकेयर और दूरसंचार क्षेत्र से मार्च तिमाही की आय में शानदार वृद्धि देखी।
कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी आय सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़ी और इसे रिटेल एवं सेवा क्षेत्र में दमदार वृद्धि से मदद मिली। जहां एफएमसीजी कंपनियों को कमजोर मांग और बढ़ती प्रतिस्पर्धा की वजह से संघर्ष करना पड़ा, वहीं बैंकिंग और आईटी क्षेत्रों की आय भी सुस्त बनी रही।

चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों के बावजूद, एचएसबीसी ने चेतावनी दी है कि आय वृद्धि में लगातार सुधार आने में कुछ तिमाहियों का वक्त लगेगा। एचएसबीसी ने 2025 के अंत तक सेंसेक्स के 82,240 पर पहुंचने का अनुमान जताया है। उसके पसंदीदा शेयरों में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, यूनाइटेड फॉस्फोरस, गेल, उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक और एचडीएफसी लाइफ शामिल हैं।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारतीय इक्विटी पर अपना ‘ओवरवेट’ रुख बरकरार रखा है। इसके लिए उसने घरेलू वृद्धि में सुधार, मजबूत आय संभावनाओं, सहज वित्तीय स्थिति और घरेलू निवेशकों के मजबूत समर्थन का हवाला दिया है। हालांकि अल्पाव​धि में अस्थिरता की आशंका है। लेकिन स्टैंडर्ड चार्टर्ड का मानना है कि इक्विटी मध्याव​धि में अन्य पारंपरिक परिसंप​त्ति वर्गों (बॉन्ड, कमोडिटीज) से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

ब्रोकरेज ने अपनी 10 जून की रिपोर्ट में कहा, ‘जीडीपी वृद्धि और आय परिदृश्य मजबूत बना हुआ है। देश इस मामले में अपने प्रतिस्प​र्धियों से बेहतर ​स्थिति में रह सकता है। सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में मजबूत निवेश और विदेश निवेश में सुधार से घरेलू बाजारों में निवेश मजबूत बना हुआ है।

हालांकि स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने वृद्धि में नरमी और आय अनुमानों में संभावित डाउनग्रेड, इक्विटी के ऊंचे मूल्यांकनों और धीमे घरेलू निवेश प्रवाह के बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली को संभावित जोखिम करार दिया है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने कहा है कि निफ्टी का 12 महीने का पीई अनुपात (20.6 गुना) उसके 18.2 गुना के दीर्घाव​धि औसत से ऊपर है। लेकिन यह अभी भी हाल के ऊंचे स्तर 22 गुना से नीचे है।

First Published - June 12, 2025 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट