facebookmetapixel
Advertisement
पर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंद

Delhi pollution: लगातार दूसरे दिन जहरीली हवा में घुटी दिल्ली, AQI 353 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

Advertisement

गुरुग्राम में मामूली सुधार के बावजूद दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा खतरनाक स्तर पर बनी रही, जबकि पराली जलाने की घटनाओं ने स्थिति को और बिगाड़ा।

Last Updated- October 23, 2025 | 9:03 AM IST
Delhi Air Pollution

Delhi Air Pollution: दिल्लीवासियों ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जहरीली हवा में सांस ली। पिछले 24 घंटों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 22 अक्टूबर को 4 बजे 353 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

केवल राजधानी दिल्ली ही नहीं, बल्कि गाजियाबाद और नोएडा जैसे आसपास के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर बनी रही। केवल गुरुग्राम की हवा कुछ साफ हुई, जहां का एक्यूआई 370 से घटकर 281 दर्ज किया गया और यह ‘खराब’ श्रेणी में आ गया।

दिवाली की रात लगातार पटाखे जलाने के कारण दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में तेज वृद्धि हुई थी। दीवाली के तीसरे दिन 22 अक्टूबर को भी पीएम2.5 का स्तर खतरनाक स्तर पर बना रहा।

यह भी पढ़ें: पराली जलाने में कमी के बावजूद बढ़ा प्रदूषण

मुंबई और कोलकाता के एक्यूआई में थोड़ा सुधार देखा गया, जबकि बारिश के कारण चेन्नई में यह ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया। इससे पहले यहां भी एक्यूआई मध्यम स्तर पर बना हुआ था। इस बीच, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में पिछले 10 दिनों से वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - October 23, 2025 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement