facebookmetapixel
Railway Budget 2026: रेलवे को मिले ₹2.92 लाख करोड़, बनेंगे 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोरBudget 2026: कंटेनर निर्माण के लिए ₹10,000 करोड़ का पैकेज, शिपिंग सेक्टर में आत्मनिर्भर बनेगा भारतBudget 2026: बुनियादी ढांचे पर ₹12.21 लाख करोड़ का दांव, क्या रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था?Budget 2026: समावेशी विकास के साथ अर्थव्यवस्था को धार, ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत खर्च से दौड़ेगी इकोनॉमीBudget 2026: बंगाल से केरल तक चुनावी राज्यों पर मेहरबान हुईं वित्त मंत्री, घोषणाओं की लगी झड़ीUPI का जलवा बरकरार: जनवरी में ₹28.33 लाख करोड़ का हुआ ट्रांजैक्शन, हर दिन ₹70 करोड़ का लेनदेन16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन

दिग्गज Construction Stock दौड़ने को तैयार! ब्रोकरेज की सलाह-खरीद लें; 25% तक अपसाइड के दिये टारगेट

कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर पर ब्रोकरेज ने लॉन्ग टर्म के नजरिए से BUY की सलाह दी है। साथ ही 4550 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है।

Last Updated- December 24, 2024 | 2:39 PM IST
realty stocks

Stocks to Buy: घरेलू शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है। कोई मजबूत ट्रिगर पॉइंट नहीं मिलने की वजह से बाजार हरे और लाल निशान के बीच झूल रहा है। शेयर बाजार में इस उठापठक और अस्थिर माहौल के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले शेयर इन्वेस्टमेंट के लिहाज से आकर्षक नजर आ रहे हैं।

बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) पर BUY की सलाह दी है। सोमवार (23 दिसंबर) को एलएंडटी का शेयर 3640.50 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ।

ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, बेहतर एक्जीक्यूशन और मार्जिन रिकवरी के दम पर एलएंडटी का शेयर मजबूत दिखाई दे रहा है। वहीं, ग्रीन हाइड्रोजन, डेटा सेंटर, ई-कॉमर्स के साथ डिफेंस सेक्टर पर फोकस से स्टॉक आकर्षक नजर आ रहा है।

Larsen & Toubro: टारगेट प्राइस 4,550| रेटिंग BUY|

कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर पर शेयरखान ने लॉन्ग टर्म लिहाज से BUY रेटिंग दी है। साथ ही 4550 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। स्टॉक्स पिछले एक महीने में 1.45% जबकि बीते के एक साल में यह 5.19% चढ़ा है। मंगलवार (24 दिसंबर) को एलएंडटी का शेयर 0.44% चढ़कर 3656.70 पर कारोबार कर रहा था। इस तरह मौजूदा भाव से देखें तो स्टॉक भविष्य में करीब 25% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है।

Larsen & Toubro: क्या है ब्रोकरेज की राय 

ब्रोकरेज ने कहा कि इंजीनिरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन डोमेन में एलएंडटी टॉप कंपनियों में से एक है। सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर और प्राइवेट सेक्टर में खर्च से कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

शेयरखान के अनुसार, 5.1 लाख करोड़ रुपये की मजबूत आर्डर बुक और 8.04 लाख करोड़ रुपये के आर्डर प्रस्ताव के साथ कंपनी के परियोजनाओं को मजबूती से पूरा करने की उम्मीद है। सप्लाई चेन, कमोडिटीज के स्थिर भाव और हाई मार्जिन वाले आर्डर FY2025 से मार्जिन रिकवरी का संकेत देते है। इसके अलावा ग्रीन हाइड्रोजन, डेटा सेंटर, ई-कॉमर्स के साथ डिफेन्स जैसे उभरते हुए सेक्टरों पर फोकस से कंपनी के काम का दायरा और बढ़ेगा।

L&T Share Price History

कंस्ट्रक्शन कंपनी एलएंडटी ने लॉन्ग टर्म लिहाज से पिछले दो साल में 76.54% का रिटर्न दिया है जबकि बीते एक साल में स्टॉक का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है और 4.72% चढ़ा है। शेयर का बीएसई पर 52 वीक हाई 3,963 रुपये प्रति शेयर है जबकि 52 वीक लो 3,175.50 रुपये है। एलएंडटी का मार्केट कैप 5,00,863.83 करोड़ रुपये है। मंगलवार को स्टॉक पॉजिटिव नोट पर खुला और इंट्रा-डे में 1% से ज्यादा चढ़ गया।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - December 24, 2024 | 2:34 PM IST

संबंधित पोस्ट